16 साल का एक लड़का मायानगरी में आया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 06 Sep 2017 12:58:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 16 साल का एक लड़का मायानगरी में आया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 16 साल का एक लड़का मायानगरी में आया, तो पहले चाय बेचा, फिर बन गया… https://livehalchal.com/16-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae/77059 Wed, 06 Sep 2017 12:58:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=77059 New Delhi: बॉलीवुड में बोल्ड और समाज के बर्निंग इशूज पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते बी आर इशारा जिन्होंने कई ऐसे मुद्दों पर फिल्म बनाया जो दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। बी आर इशारा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत बोल्ड फिल्मों से की थी।अभी-अभी: सीएम योगी सहित पांच नेताओं ने …]]>

New Delhi: बॉलीवुड में बोल्ड और समाज के बर्निंग इशूज पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते बी आर इशारा जिन्होंने कई ऐसे मुद्दों पर फिल्म बनाया जो दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। बी आर इशारा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत बोल्ड फिल्मों से की थी।16 साल का एक लड़का मायानगरी में आया, तो पहले चाय बेचा, फिर बन गया...अभी-अभी: सीएम योगी सहित पांच नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, चारो तरफ गूंजे जय श्रीराम के नारे

बी आर इशारा का जन्म 7 सितम्बर 1934 में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी गांव में हुआ था। बी आर इशारा का पूरा नाम बाबू राम इशारा है, फिल्म डायरेक्टर के साथ साथ प्रतिभाशाली राइटर भी थे। बता दें कि शुरूआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।

 

इशारा जब 16 साल के तब घर से भागकर मुम्बई आ गए थे। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने एक फ़िल्म स्टुडियो में चाय देने का काम भी किया। फिर बाद में फ़िल्म से जुड़े और अनेक छोटे-मोटे काम किए और को-डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

 

उन्होंने बासु भट्टाचार्य के अलावा दुलाल गुहा को सर्पोटिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया। अपनी फ़िल्मों में नए लोगों को ब्रेक देने वाले बी.आर. इशारा ने अमिताभ बच्चन की फ़िल्म ‘एक नज़र’ को डायरेक्ट किया था। उस समय अमिताभ बुलिंदयों की सिढ़ी चढ़ना शुरू किया था। डायरेक्शन में आने से पहले इशारा शब्दों और विचारों के बेहद धनी थे। लेखक की मदद से बाद में वो खुद ही लेखक बन गए। उन्होंने हिंदी सिनेमा में लीक से हटकर फिल्में बनाई। 

 

कहते हैं उनका मूल नाम रोशन लाल शर्मा था। मुंबई आने पर उन्होंने जहां पहली नौकरी की, उस निर्माता ने उन्हें बाबू नाम दिया। वह उन्हें अपने गुरु के नाम रोशन लाल से नहीं पुकारना चाहता था। बाबू ने पहले अपने नाम में राम जोड़ा। फिर लेखक बने तो अपना तखल्लुस इशारा रख लिया। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के राइटर्स एसोशिएसन के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने चेतना की हीरोइन रेहाना सुल्तान से शादी की थी।

 

इशारा को बोल्ड और समाज के बर्निंग इशूज पर फ़िल्में बनाने के लिए जाना जाता था। वे अक्सर नए एक्टर्स को लेकर बोल्ड फ़िल्म बनाते थे। उन्होंने सबसे पहले FTII से ग्रेजुएट होकर आए कलाकारों पर भरोसा किया और उन्हें अपनी फ़िल्मों में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। उनके द्वारा बनाई गई प्रमुख फ़िल्मों में हम दो हमारे दो, चेतना, चरित्र, औरत जैसी फ़िल्में हैं। 

 

उन्होंने प्रसिद्ध क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को लेकर ‘चरित्र’ बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। बाबू राम इशारा ने रेहाना सुल्तान, परवीन बॉबी जैसे कलाकारों का पेश करने के साथ अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी, रीना रॉय, अनिल धवन, शत्रुघ्न सिन्हा, रजा मुराद, डैनी, विजय अरोड़ा, राज किरण जैसे कलाकारों के करिअर के आरंभ में बड़े मौके दिए। परवीन बॉबी को सबसे पहले अवसर बी. आर. इशारा ने ही दिया था। बी आर इशारा ने 25 जुलाई 2012 में आखिरी सांस ली। लेकिन दुनिया आज भी उनकी फिल्मों को भूल नहीं पाता। 

]]>