152 की जान गई – Live Halchal

देश में बीते 24 घंटे में 14 हजार नये मामले मिले, 17 हजार मरीज ठीक हुए, 152 की जान गई
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। पिछले कई दिनों से रोज 20 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 14 हजार 256 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 17 हजार 130 मरीज ठीक हुए और 152 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान आठ लाख 37 हजार 095 सैंपल टेस्ट हुए। सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान में सक्रिय मामले दो लाख से कम हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ छह लाख 39 हजार 684 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 85 हजार 662 एक्टिव केस है, जो कुल मामलों का 1.74 फीसद है। ठीक हो रहे मरीजों की संख्या तोजी से बढ़ रही है। कुल अब तक  10,300,838 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। रिकवरी रेट 96.82 फीसद हो गया है। मरने वालों की संख्या 1,53,184 हो गई है। डेथ रेट 1.44 फीसद  है। अब कुल 13,90,592 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार  कुल अब तक 19,09,58,119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 50 लोगों की मौत हो गई। केरल में 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में आठ-आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दिल्ली और छत्तीसगढ़ में सात-सात लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना से सबसे ज्याद महाराष्ट्र में मौतें हुई है। यहां अबतक  50, 684 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 12, 307,  करनाटका में 12,190, दिल्ली में 10,789, पश्चिम बंगाल में 10,097, उत्तर प्रदेश में 8,605, आंध्र प्रदेश में 7,146, पंजाब में 5,543 और गुजरात में 4,374 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।