15 लोगों की मौत – Live Halchal

केन्या: नैरोबी के होटल में आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत
केन्या की राजधानी नैरोबी में हुए आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 30 लोगों के घायल होने की खबर है. मंगलवार को नैरोबी के एक होटल परिसर में हुए बम हमले के बाद पुलिस ने बताया कि आसपास के सभी इमारतों को सुरक्षित कर लिया गया है, अब किसी तरह का खतरा नहीं है. साथ ही पुलिस ने हमले में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है और बताया कि मंगलवार को नैरोबी में 5 साल बाद ऐसा आतंकवादी हमला हुआ.

होटल परिसर से हुए विस्फोटों और भारी गोलाबारी की आवाजों के बाद वहां मौजूद लोग दहशत में आए गए. आलम ऐसा था कि जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागने लगे. हमले के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से बचते नजर आए. वहीं, एक पहचान न जाहिर करने की शर्त पर पुलिस के एक जवान ने 15 लोगों के मरने की पुष्टि की. साथ ही उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ी अन्य जानकारी वरिष्ठ अधिकारी देंगे. वहीं, एक दूसरे सूत्र ने बताया कि कई जगहों की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है.

यह हमला 101 कमरों वाले फाइव स्टार होटल डुस्टीडी-2 (14 रिवरसाइड ड्राइव कॉम्प्लेक्स) में हुआ. जानकारी के मुताबिक इस होटल में रेस्तरां के साथ-साथ कई स्थानीय तथा कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं. साथ ही इस इलाके में बड़ी संख्या में अमेरिका, यूरोप और भारत के प्रवासी लोग रहते हैं. इस बीच केन्या के अस्पतालों ने रक्तदान की अपील है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में आत्मघाती हमला स्थानीय समयानुसार मंगलवार की दोपहर 3 बजे हुआ. केन्याई पुलिस प्रमुख जोसेफ बोईनेट ने भी इसकी पुष्टि की है.

उन्होंने कहा, ‘इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह आपराधिक गतिविधि तीन बजे आई एंड एम बैंक में पार्किंग में खड़े तीन वाहनों और ड्यूसिट होटल में धमाके के साथ शुरू हुई थी.’ पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने होटल परिसर में विस्फोटक से भरी कार को उड़ा दिया. होटल गलियारे में एक ग्रेनेड भी देखा गया, जिसमें विस्फोट नहीं हुआ था. कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े सोमालिया के आतंकी संगठन अल शबाब ने ली है. यह जानकारी आतंकवादी गतिविधियों पर निगरानी रखने वाले एक खुफिया समूह की वेबसाइट से मिली है. पांच साल पहले 2013 में भी आतंकी संगठन अल शबाब ने नैरोबी के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी इसी प्रकार का हमला किया था. यह एक बड़ा हमला था जिसमें 67 लोगों की मौत हुई थी.

स्थानीय फोटोग्राफर ने के मुताबिक उसने कॉम्प्लेक्स के अंदर एक रेस्तरां की मेज पर 5 शवों को देखा. इस दौरान उसने हमलावर को भी देखा जिसका शरीर विस्फोटकों से भरा हुआ था. हमले में घायल 4 लोगों को हमले के बाद केन्याटा नेशनल अस्पताल मे भर्ती कराया गया. वहीं, 16 घायलों को एवेन्यू अस्पताल में लाया गया.

अल-शबाब के बारे माना जाता है कि यह आतंकी संगठन सोमालिया में एक इस्लामिक राज्य स्थापित करना चाहता है. इस संगठन के एक प्रवक्ता ने अल जज़ीरा समाचार एजेंसी को इस बात की जानकारी दी कि अल शबाब ही इस हमले के पीछे था. अल शबाब ने 2011 में केन्या द्वारा सोमालिया में सैनिक भेजने के खिलाफ बदला लेने का संकल्प लिया हुआ है. अभी तक यह आतंकी संगठन केन्या में सैकड़ों लोगों की जान ले चुका है.

अभी-अभी हुआ बड़ा रेल हादसा, 15 लोगों की मौत, 40 घायल…..
मिस्र में एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस टक्कर की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग जख्मी हो गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह रेल हादसा उत्तरी अफ्रीकी देश में हुआ है, घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।

आपको बता दें कि हादसा उत्तरी बेहीरा गवर्नेट में कौम हमादा के पास हुआ, हालांकि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं लग सका है। मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन एलेक्जेंडरिया जा रही थी, जबकि मालगाड़ी काहिरा की ओर जा रही थी।

मीडिया रिपोर्टस से पता लगा कि यात्रियों को ले जा रही ट्रेन की दो बोगियां इंजन से अलग होकर एक मालगाड़ी से टकरा गईं।  इससे पहले अगस्त में हुए एक ट्रेन हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।