15 दिसंबर – Live Halchal

हाथरस: 15 दिसंबर से शुरू होगा हाथरस महोत्सव
हाथरस में बागला कॉलेज के मैदान में 15 दिसंबर से सात दिवसीय हाथरस महोत्सव का धूमधाम से आगाज होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन यहां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। 14 दिसंबर को जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को दूर कराया।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्त आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए। बता दें कि उद्घाटन के बाद सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगे। शाम छह बजे से जिला प्रोबेशन अधिकारी के संयोजन में कथक बैले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में एक दर्जन के लगभग झूलों के साथ लगभग 150 दुकानें लगाई गई हैं। यहां प्रदेश के कई जिलों की प्रसिद्ध वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

300 जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में
समाज कल्याण विभाग की ओर से महोत्सव परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयेाजन होगा। इस अवसर पर जिले भर से 300 जोडे़ पात्र पाए गए हैं। इन जोड़ों का रीति रिवाज के साथ विवाह कराया जाएगा। विवाह समारोह को लेकर जिलाधिकारी ने ब्लॉक वार अफसरों को नामित कर दिया है। इन जोड़ों को मौके पर ही विवाह संबंधी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

यह हैं तिथि वार कार्यक्रम

15 दिसंबर सुबह 11:30 बजे से- सामूहिक विवाह समारोह के साथ कार्यक्रम उद्घाटन। शाम 06:00 बजे से- कथक बैले का आयोजन।

16 दिसंबर – पदमश्री काका हाथरसी को समर्पित कवि सम्मेलन-मुशायरा, मिशन जागृति, मिलेट मेला, कुकिंग शो।

17 दिसंबर – साधो द बैड, मां-बेटी मेला, मतदाता जागरुकता कार्यक्रम।

18 दिसंबर – ब्रज लोक संस्कृति प्रस्तुति गीतांजली शर्मा, बाल अधिकार जागरूकता , काफ्ट एवं चित्रकला प्रदर्शनी, देविका देवेंद्र मंगलामुखी कार्यक्रम व अभिषेक राजपूत के भजन।

19 दिसंबर- रियलिटी शो स्टार नाइट-हेमंत ब्रजवासी, हेल्दी बेबी शो एवं पोषण गोष्ठी, स्काउट-गाइड शिविर।

20 दिसंबर- बालीवुड नाइट-सलमान अली, दुर्गाशक्ति कार्यशाला एवं हक की बात जिलाधिकारी के साथ, वाइस ऑफ हाथरस एवं कल्चरल ट्रेडिशनल रैंप वाक, रोजगार मेला, परिधान शो।

21 दिसंबर – बालीवुड मेगा नाइट अमित मिश्रा, पेट शो, वाइस ऑफ हाथरस फिनाले।

यह है आकर्षण के केंद्र
बनारसी साड़ी, असम का बंबू गिफ्ट आयटम, कश्मीर की शॉल, कश्मीर ड्राइफूट, खुर्जा की कॉकरी, बांबे ज्वेलरी, राजस्थानी बैंगल्स, फिरोजाबाद की चूडि़यां, सहारनपुर फर्नीचर, भदोई की कालीन, राजस्थानी आचार, राजस्थानी चूरन-सौंफ व सुपारी, पंजाबी जूती, कानपुर का लेदर पर्स, लुधियाना की कॉटन शर्ट आदि।

15 दिसंबर नहीं अब इस दिन तक करवा सकते हैं फ्री में आधार अपडेट
अगर आपके पास आधार कार्ड है और उसमें आपको कुछ अपडेट करवाना है तो अब आप फ्री में उसे अपडेट कर पाएंगे। हाल ही में UIDAI ने सूचना देते हुए बाताया की फ्री में आधार अपडेट करवाने की तारीख और 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है।

अब क्या है नई समय सीमा?

फ्री में आधार अपडेट करवाने की तारीख वर्तमान में 15 दिसंबर तक थी जिसे अब तीन महीने के लिए बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दिया गया है। आप myAadhaar पोर्टल के माध्यम से फ्री में बदल सकते हैं। हालांकि आधार सेवा केंद्र पर इसके लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

फ्री में क्या-क्या हो सकता है अपडेट?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार कार्ड पर फ्री में क्या अपडेट कर सकते हैं तो आपको बता दें कि आप फ्री में अपना पता और डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबर, बायोमेट्रिक सहित अन्य चीजों को अपडेट करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना ही होगा।

ऑनलाइन कैसे होगा दस्तावेज जमा?

सबसे पहले आप https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद Document Update के ऑप्शन पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद आपको What To Submit सेक्शन दिखाई देगा। आप इसपर क्लिक कर दें।

इसके बाद आप ये देख पाएंगे की आप किन डॉक्युमेंट्स को सब्मिट कर सकते हैं।

इसके बाद अब नीचे Click to Submit पर जाएं।

इसके बाद आप अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड और OTP डाल कर क्लिक कर दें।

इसके बाद ‘Document Update’ पर क्लिक करें।

फिर आपको अपनी डिटेल्स को वेरिफाई कर हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से पहचान प्रमाण और पता प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करना होगा।

इसके बाद आप अपने एड्रेस की कॉपी को स्कैन कर सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके पास 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जेनरेट हो जाएगा।