14 रन पर गिरे 3 विकेट – Live Halchal

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, 14 रन पर गिरे 3 विकेट
वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बर्मिंघम में मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया व मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत की और 14 रन के स्कोर पर ही टीम के 3 खिलाड़ी वापस पवेलियन लौट गए।

वहीं डेविड वार्नर (9), आरोन फिंच (0), पीटर हैंड्सकौंब (4) आउट हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की पारी स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी संभाल रहे हैं।

15 ओवर का खेल खत्म

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 15 ओवर का खेल खत्म हो गया है। शुरू के 15 ओवर ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए मुश्किल भरे रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैरी और स्टीव स्मिथ लगातार ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को आगे ले जा रहे हैं। अभी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर है 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन।

कैरी के सिर में लगी बॉल

इंग्लैंड के गेंदबाज ऑर्चर की बाउंसर गेंद कैरी के सिर में लग गई। इसके बाद भी कैरी क्रीज पर हैं और अब वो मुंह और सिर पर पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। कैरी चोट लगने के बाद भी क्रीज पर डटे हुए हैं और 12 रन बना चुके हैं।

धीरे-धीरे रनों में हो रहा इजाफा

शुरुआती ओवर्स में तीन विकेट गिरने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम संभलती नजर आ रही है और धीरे-धीरे रनों के स्कोरबोर्ड में इजाफा हो रहा है। अभी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज 2.55 की रन रेट से आगे बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस स्पीड से ऑस्ट्रेलिया अनुमानित 254 रनों का स्कोर खड़ा कर सकता है।

स्टीव स्मिथ और कैरी ने संभाला मोर्चा

मैच के शुरुआत में ही तीन विकेट गिरने के बाद अब स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी पारी को संभाल रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 10 रन पार्टनरशिप कर ली है।  वहीं इंग्लैंड के गेंदबाज और फील्डर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सस्ते में आउट करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

पीटर हैंड्सकौंब भी लौटे पवेलियन

डेविड वार्नर और आरोन फिंच के आउट हो जाने के बाद पीटर हैंड्सकौंब भी महज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वे इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रिस वोक्स की गेंदा का शिकार बने।

ऑस्ट्रेलिया की पारी, फिंच के बाद वार्नर भी आउट

वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल की पहली बारी में कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वो पारी के दूसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अपना विकेट शून्य पर गंवा बैठे। आर्चर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि फिंच ने रिव्यू लिया, लेकिन वो उनके हक में नहीं रहा। तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी 9 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए। वोक्स की गेंद पर वार्नर का कैच जॉनी बेयरस्टो ने लपका।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

डेविड वार्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकौंब, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जेसन बेहरनडॉर्फ, नाथन लियोन।

इंग्लैंड की टीम

जेसन रॉय, जेसन बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव

कंगारू टीम में एक बदलाव किया गया है। उस्मान ख्वाजा की जगह टीम में पीटर हैंड्सकौंब को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की अंतिम ग्यारह में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंग्लैंड पिछली बार 2015 विश्व कप के पहले दौर से बाहर हो गया था। उसके बाद से हालांकि वह वनडे रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचा और काफी मजबूत टीम के रूप में उभरा। इंग्लैंड 1979, 1987 और 1992 में फाइनल तक पहुंचा, लेकिन विश्व कप नहीं जीत सका। इस बार टीम की फॉर्म को देखते हुए विशेषज्ञों ने कयास लगाए थे कि विश्व कप जीतने के लिए यह उसके पास सबसे सुनहरा मौका है। इंग्लैंड और खिताब के बीच पहले कदम पर हालांकि ऑस्ट्रेलिया है जो टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आया है। अभी तक उसने सात सेमीफाइनल खेले हैं, जिनमें से छह सेमीफाइनल जीते हैं और 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाटकीय हालात में मैच टाई हो गया था।

चार महीने पहले तक ऑस्ट्रेलिया को शायद ही कोई गंभीरता से लेता, लेकिन आरोन फिंच की टीम ने शानदार वापसी की है। उसे अभी भी अतीत की ‘अपराजेय’ ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं कहा जा सकता, लेकिन बड़े मुकाबलों में उसने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार भी सही समय पर टीम फॉर्म में आ गई है और किसी तरह के दबाव में नहीं है।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 12 में से 10 मैच जीते, लेकिन उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम कितनी खतरनाक है, जिसने उन्हें लीग चरण में 64 रन से हराया। उसके बाद इंग्लैंड ने हालांकि आखिरी दो लीग मैच में भारत और न्यूजीलैंड को मात दी। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय जबर्दस्त फॉर्म में है। कप्तान इयोन मोर्गन ने भी रन बनाए हैं।