13 नए मंत्रियों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 16 Jun 2019 07:28:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 13 नए मंत्रियों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, 13 नए मंत्रियों ने ली शपथ, छह को हटाया गया https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81/245703 Sun, 16 Jun 2019 07:28:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=245703 महाराष्ट्र में रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान राधाकृष्ण विखे पाटिल व आशीष शेलार सहित 13 नए मंत्रियों ने मुंबई में सीएम देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ ली। इस बीच, फड़नवीस सरकार के छह मंत्रियों को हटा दिया गया है। दस भाजपा के कोटे से हैं और शिवसेना के …]]>

महाराष्ट्र में रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान राधाकृष्ण विखे पाटिल व आशीष शेलार सहित 13 नए मंत्रियों ने मुंबई में सीएम देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ ली।

इस बीच, फड़नवीस सरकार के छह मंत्रियों को हटा दिया गया है। दस भाजपा के कोटे से हैं और शिवसेना के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। आरपीआइ के एक विधायक को भी मंत्री पद दिया गया है।

जिन नए चेहरों को शामिल किया गया है, उनमें कांग्रेस के पूर्व नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल शामिल हैं। वे हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। आरपीआई की ओर से वरिष्ठ नेता अविनाश महातेकर ने शपथ ली है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई थी। फड़नवीस और वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार कुछ दिन पहले कह चुके हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। फड़नवीस ने इस मामले में ट्वीट कर बताया था कि मैंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में अभी भाजपा-शिवसेना की गठबंधन सरकार है। 2014 में भाजपा को 122, तो शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 42 तो एनसीपी 41 पर सिमट गई थी।

]]>