108 दिन के बाद एक दिन में कोरोना से 500 से कम लोगों की जान गई – Live Halchal

भारत के लिए खुशखबरी, 108 दिन के बाद एक दिन में कोरोना से 500 से कम लोगों की जान गई
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत के लिए अच्छी खबर है। लड़ाई के हर क्षेत्र में कामयाबी मिल रही है। आठ महीने बाद महामारी से मृत्युदर सबसे कम हो गई है। साढ़े तीन महीने बाद एक दिन में संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 500 से नीचे आ गया है। महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित रहे महाराष्ट्र में पांच महीने बाद एक दिन में सौ से कम मौतें हुई हैं और नए मामले भी चार हजार से कम मिले हैं। पूरे देश की बात करें तो 100 दिन बाद 24 घंटों के दौरान मिलने वाले नए मामलों की संख्या सबसे कम रही है। ठीक होने वाले मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। उबरने की दर 90.23 फीसद हो गई है।

नए मामलों में लगातार गिरावट, सौ दिन बाद सबसे कम संक्रमित मिले

पीटीआइ की तरफ से सोमवार को रात 9.20 बजे जारी टैली के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 35,992 नए केस मिले हैं, 64,463 मरीज ठीक हुए हैं और 471 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 18 जुलाई को 37,407 नए केस मिले थे और 12 जुलाई को पांच सौ मौतें हुई थीं। कुल संक्रमितों की संख्या 79.44 लाख और ठीक हुए मरीजों की संख्या 71.94 लाख हो गई है। इस महामारी से अब तक 1.19 लाख मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1.19 लाख लोगों की जान जा चुकी है। 79.09 लाख संक्रमित मिल चुके हैं और 71.37 लाख मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मामले 6,53,717 रह गए हैं जो कुल संक्रमितों का 8.26 फीसद है। मृत्युदर घटकर 1.50 फीसद पर आ गई है, जो 22 मार्च के बाद से सबसे कम है।

रविवार को 10 लाख से कम टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक रविवार को 9,39,309 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 10 करोड़ 34 लाख 62 हजार 778 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

केरल में सबसे अधिक नए केस

महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में जहां मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है, वहीं केरल में हालात नहीं सुधर रहे। हालांकि, नए मामलों में कुछ कमी आई है, लेकिन फिर भी राज्य में सबसे ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को केरल में 7,101 नए केस मिले, जबकि महाराष्ट्र में 3,645 नए मामले सामने आए। दोनों राज्यों में कुल संक्रमित क्रमश: 3.84 लाख और 16.48 लाख हो गए हैं।

दिल्ली में 100 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए मामलों में तो कमी आई है, लेकिन मौतों की संख्या अचानक बढ़ गई है। केंद्र शासित राज्य में 100 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक 54 मरीजों की जान गई है। अब तक यहां 6,312 लोगों की जान जा चुकी है। कुल मरीजों का आंकड़ा 3.59 लाख हो गया है। उत्तर प्रदेश में भी दो हजार से कम नए केस मिले हैं। 1814 नए मामलों के साथ अब तक 4.72 लाख लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके साथ ही गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी नए मामलों में कमी आई है।