10 लाख तक घटाए कार के दाम… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 27 May 2017 12:02:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 10 लाख तक घटाए कार के दाम… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ऑडी का ग्राहकों को तोहफा, 10 लाख तक घटाए कार के दाम… https://livehalchal.com/%e0%a4%91%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%ab%e0%a4%be-10-%e0%a4%b2/55922 Sat, 27 May 2017 12:02:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=55922 जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने भारत में अपनी कारों के दामों में 10 लाख रुपए तक की कटौती की है जो 30 जून तक लागू रहेगी. डीलर सूत्रों के अनुसार ऑडी गाडियों के दामों में कटौती प्रवेश स्तर की A 3 सेडान पर 50000 रुपए से लेकर महंगे A 8 सेडान मॉडल पर …]]>

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने भारत में अपनी कारों के दामों में 10 लाख रुपए तक की कटौती की है जो 30 जून तक लागू रहेगी. डीलर सूत्रों के अनुसार ऑडी गाडियों के दामों में कटौती प्रवेश स्तर की A 3 सेडान पर 50000 रुपए से लेकर महंगे A 8 सेडान मॉडल पर 10 लाख रुपए तक होगी.

 ऑडी का ग्राहकों को तोहफा, 10 लाख तक घटाए कार के दाम...

नई कारों पर मिल रही है छूट

कंपनी A 3 सेडान से लेकर A 8 प्रीमियम सेडान जैसी विभिन्न कारें बेचती है. स्थानीय बाजार में इनकी कीमत 30 लाख रुपए 1.15 करोड रुपए के बीच है. ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने एक बयान में कहा, यह पुराने स्टॉक को खाली करने का तरीका नहीं है, बल्कि हम अपनी नई कारों पर भी ग्राहकों को छूट दे रहे हैं.

BMW पर मिल रहा है 12 फीसदी तक का लाभ

इसी दौरान अन्य जर्मन लक्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भी कहा कि वह मॉडल की पसंद के आधार पर एक्सशोरुम दामों पर 12 फीसदी तक का लाभ दे रही है जिनमें GST लाभ शामिल हैं. अन्य लाभों में 7.9 फीसदी की घटी हुई ब्याजदर, तीन साल तक मुफ्त सर्विस एवं रखरखाव तथा एक साल का मुफ्त बीमा शामिल है.

जर्मनी में स्थापित हुई ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ऑडी एजी, मर्सिडीज बेंज और BMW सहित. विश्व की तीन सबसे लग्जरी ऑटोमेकर कंपनियों में से एक है. यह तीनों जर्मन कंपनियां विश्व की सबसे बड़ी लग्जरी सेलिंग कंपनियां है जिन्हं ‘जर्मन बिग-3’ के नाम से भी जाना जाता है.

]]>