1 फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 04 Jan 2020 10:24:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 1 फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 1 फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट, 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट https://livehalchal.com/1-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%ae/303281 Sat, 04 Jan 2020 10:24:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=303281 अगले साल आपको इनकम टैक्स में कुछ रियायत मिलेगी या नहीं? महंगाई कम होगी या नहीं? अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए सरकार कौन सा क़दम उठाएगी? ये सभी सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब का देश की जनता इंतज़ार कर रही है. इन सवालों का जवाब आपको आने वाले 1 फरवरी को मिल …]]>

अगले साल आपको इनकम टैक्स में कुछ रियायत मिलेगी या नहीं? महंगाई कम होगी या नहीं? अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए सरकार कौन सा क़दम उठाएगी? ये सभी सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब का देश की जनता इंतज़ार कर रही है. इन सवालों का जवाब आपको आने वाले 1 फरवरी को मिल सकता है. उस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश करेंगी. 1 फरवरी का दिन शनिवार है लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ उसी दिन आम बजट पेश किया जाएगा.

राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा

परम्परा के मुताबिक़ ही साल के इस पहले संसद सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी. उस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित कर सरकार की भावी योजनाओं का ख़ाका पेश करेंगे. सूत्रों के मुताबिक़ उसी दिन सरकार 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण भी संसद में पेश करेगी. बजट सत्र दो भागों में होगा. पहला सत्र 7 फरवरी तक चलने की संभावना है. जिसके बाद दूसरा भाग मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा.

नागरिकता कानून बनने के बाद से ही कानून और एनआरसी को लेकर बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है. ऐसे में बजट सत्र के दौरान भी ये मुद्दा छाए रहने की सम्भावना है. इसके साथ ही आम बजट और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी गर्मागर्म बहस होने की संभावना है.

]]>