05 अगस्त दिन रविवार – Live Halchal

05 अगस्त दिन रविवार, आज इन राशि वालों का मित्रों के साथ बितेगा अच्छा दिन
ऋतु-वर्षा

माह-श्रावण

पक्ष-कृष्ण

तिथि- अष्टमी

सूर्य-दक्षिणायन

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 19.05

राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं

सांय 16.30 से 18.00 तक

दिशाशूल-पश्चिम

शुभदिशा-पूर्व

अमृतमुहूर्त- 11:59 − 12:52

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि:-

ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपका मूडी रवैया आपके भाई का मिज़ाज ख़राब कर सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है। प्यार-मोहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। वैवाहिक जीवन के ख़राब क्षणों का चरम आज आपको देखने को मिल सकता है।

वृष राशि:-

सेहत अच्छी रहेगी। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं।  अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत है। आज का दिन वाक़ई जी भरकर पार्टी करने के लिए बढ़िया है.

मिथुन राशि:-

मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आप अपने प्रति अपने साथी के प्यार को समझेंगे, क्योंकि जीवन के एक खास पहलू के लिए समय थोडा कठिन हो सकता है। अनुशासन सफलता की अहम सीढ़ी होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क राशि:-

आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से चीज़ें काफ़ी अच्छी रहेंगी। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। पूरे हफ़्ते बहुत-सा काम इकट्ठा हो गया है, इसलिए अब बिना देरी शुरू हो जाएँ।

कन्या राशि:-

आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की ख़ुशी ख़त्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ़्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।

तुला राशि:-

मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

वृश्चिक राशि:-

निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

धनु राशि:-

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आज के दिन आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी  जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे।  आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है।

मकर राशि:-

आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है। लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।

कुंभ राशि:-

सेहत बढ़िया रहेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें। दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहाँ नए लोगों से मुलाक़ात हो सके।

मीन राशि:-

सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।