२१ जून – Live Halchal

२१ जून २०१९ का राशिफल देखेँ
मेष

आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं, अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पायेंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलता है। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगें। बच्चे परीक्षा में सफल होंगें, जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

वृष

आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी, लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक सन्दर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं। आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। हालांकि, सामाजिक परिदृश्य पर आपकी बहुत मांग होगी। प्रेम संबंध भंग हो सकता है। यह आपको मानसिक रूप से क्षीण कर सकता है।

मिथुन

अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में अति सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। उद्यमी अच्छा करेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उनपर गर्व करेंगे। परिवार आपका पूर्ण सहयोग करेगा तथा परिवार में सदस्यों के मध्य स्नेही वातावरण बना रहेगा। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों का आत्मविश्वास उन्हें बीमारी से पार पाने में मदद करेगा और स्वास्थ्य में सुधार संभव है। आप शारीरिक और भावनात्मक रूप से बेहतर महसूस करते हैं।

कर्क

आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एव बल प्रदान करेगा। जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनके प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे। आय के नए स्रोत विकसित हो सकतें हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ गुणवत्ता समय का आनंद लेंगे।

सिंह

आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। भूमि में निवेश भी संभव है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है। कार्य स्थान को पुनर्गठित करना या घर को पुन: व्यवस्थित करने की योगना पर आप कम कर सकते हैं। बहनों से मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की अकस्मात् बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है।

कन्या

आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव अनुभव कर सकतें हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहें है, तो कड़ी मेहनत कीजिए क्योंकि सफलता आपसे बस एक हाथ दूर है। सरकारी अड़चनो के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकतें है। भागेदारी में ग़लतफहमी के कहते वाद—विवाद संभव है। आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकतें हैं। प्रेम संबंधो में आप दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

तुला

व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है और आप एक नयी साझेदारी में प्रवेश कर रहें हैं। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और संपन्न होंगीं। आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पायेंगे। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है, लेकिन आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की अति आवश्यकता है। आपके प्रेम सम्बन्ध का आपके जीवनसाथी को पता चल सकता है। ऐसे में आपको अपमान एव जीवनसाथी के क्रोध का भाजन बनना पड़ सकता है। माता–पिता से कुछ मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक

आय अच्छी रहेगी, किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अथक परिश्रम उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा पाएंगे। भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाये रखें। व्यावसायिक एवं आर्थिक सन्दर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा।

धनु

व्यावसायिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या व्यावसायिक बेहतरी का प्रबल संकेत है। आपको लंबे समय से पोषित सपने एव परियोजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधि में तेजी संभव है। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे और एक पुराना ऋण भी वसूल किया जा सकता है। आप भौतिक सुख प्राप्ति सम्बंधित वस्तुओं के क्रय की ओर आकर्षित होंगे। विदेशी यात्रा भी अमल में आ सकती है। स्वैच्छिक कार्य, योग, ध्यान और कलात्मक कार्य आपको संतुष्टि प्रदान करेंगें। बच्चे गर्व और खुशी का स्रोत बनेंगे।

मकर

किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच—समझ कर कीजिए। आप सामूहिक चर्चाओं, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लेंगीं और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य आज पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके साथ आपका तारतम्य बैठ सकता है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें।

कुंभ

वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है। उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूढ़ पाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी। आपका सामाजिक जीवन परिमार्जित और व्यस्त होगा। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। किन्तु बुजुर्ग और बच्चे आपके समय की अधिक मांग कर सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से आप ठीक करेंगे। अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।