हो जाये सावधान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 17 Mar 2018 04:46:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हो जाये सावधान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 17 मार्च 2018 राशिफल: आज शनि अमावस्या पर इन राशि में आ गए 4 ग्रह, हो जाये सावधान… https://livehalchal.com/17-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-2018-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%bf-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b5/126496 Sat, 17 Mar 2018 04:46:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=126496 मेष राशि वाले पढ़े आज का राशिफल नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें तो ही अच्छा है। बिजनेस या नौकरी के किसी काम से यात्रा हो सकती है। कामकाज में सुधार होगा। जीवनसाथी या लवर आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। आपके प्रेम संबंध …]]>

मेष राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें तो ही अच्छा है। बिजनेस या नौकरी के किसी काम से यात्रा हो सकती है। कामकाज में सुधार होगा। जीवनसाथी या लवर आपको कोई गिफ्ट दे सकता है। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। 17 मार्च 2018 राशिफल: आज शनि अमावस्या पर इन राशि में आ गए 4 ग्रह, हो जाये सावधान...वृषभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल 

बिजनेस में कर्मचारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप आलस और थकान भी महसूस कर सकते हैं। विपरीत लिंग के कुछ लोगों से बहस हो सकती है। मतभेद के भी योग हैं। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज आप पुराने कामों का फॉलोअप जरूर लें। अपने प्रेजेंटेशन या प्लान एक बार चेक करें। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। जरूरत के मुताबिक पैसों की व्यवस्था हो सकती है। 

मिथुन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। अपने पेशे में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। फायदा हो सकता है। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है, लेकिन कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ भी सकते हैं। 

कर्क राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन के मामले में आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। ​आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। 

सिंह राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

दूसरों के काम और बातों में दखल देने से बचें। साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। पैसों से जुड़े कुछ वादे या बड़े प्लान आप बना सकते हैं। कामकाज या बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। आपको कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। 

कन्या राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आज ऐसी कोशिश न करें। बिजनेस करते हैं, तो आज आप कुछ मामलों में उलझ भी सकते हैं। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। आज आप जरूरी कामों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं। ​सरदर्द और कफ रोग की संभावना है। 

तुला राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

कार्यस्थल पर वातावरण भी आपके फेवर में हो सकता है। ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन भी अच्छा रहेगा। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही फायदे में हो सकते हैं। नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लवर की किसी बात से आप दुखी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। 

वृश्चिक राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कामकाज का टेंशन भी बढ़ सकता है। पुराने मुद्दे न उठाएं। प्रेम जताने में संकोच न करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूरी है। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू खर्चे के योग हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी। 

धनु राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है। आज मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। पुराने रोग खत्म हो सकते हैं और आपकी सेहत में भी सुधार होने के योग हैं। किसी को प्रपोज करेंगे तो आपको सोच के अनुसार रिस्पॉन्स नहीं मिल सकेगा। 

मकर राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

कोई टेंशन भी आज खत्म हो सकती है। ​बिजनेस का कोई मामला अदालत में है, तो फैसला आपके फेवर में हो सकता है। कर्जा चुकाने या किसी बड़ी खरीददारी करना चाहते हैं तो पैसों का अरेंजमेंट हो जाएगा। समझदारी से काम लें। मकान की समस्या सुलझ जाएगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। कोई पार्टटाइम काम भी शुरू कर सकते हैं। 

कुंभ राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

नौकरी के इंटरव्यू आपके फेवर में होने की संभावना बन रही है। जॉब या बिजनेस में आगे बढ़ने के अच्छे ऑफर्स मिल सकते है। अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। नौकरी-धंधे में फायदा देने वाले एग्रीमेंट हो सकते हैं। ​भावुकता में संतुलन रखें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आज आप लोगों से अपनी बातें मनवाने में भी सफल हो सकते हैं। 

मीन राशि वाले पढ़े आज का राशिफल

ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। टेंशन बना रह सकता है। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी होगी। कोई खास काम निपटाना भी भूल सकते हैं। रुकावटें आ सकती हैं। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। अनबन होने के योग हैं। बहस से बचें। ​पुराने दोस्त अचानक सामने आ सकते हैं और उनसे मदद मिल सकती है। 

]]>
Video देखिए कैसे बनाया जाता है, सड़ी सब्जियों से बना सॉस , हो जाये सावधान! https://livehalchal.com/video-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/88832 Wed, 01 Nov 2017 10:01:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=88832 गर्मी के मौसम में दूषित खाद्य पदार्थों से बीमारियां न फैलें, इसके लिए अलर्ट हेल्थ डिपार्टमेंट ने हरियाणा के फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित एक घर में नकली सॉस फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां कई तरह के रंगों (केमिकल) का प्रयोग कर अवैध रूप से नकली सॉस तैयार किया जा रहा था। टीम को 270 केन …]]>

गर्मी के मौसम में दूषित खाद्य पदार्थों से बीमारियां न फैलें, इसके लिए अलर्ट हेल्थ डिपार्टमेंट ने हरियाणा के फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित एक घर में नकली सॉस फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां कई तरह के रंगों (केमिकल) का प्रयोग कर अवैध रूप से नकली सॉस तैयार किया जा रहा था। टीम को 270 केन चिली सॉस, सोया सॉस और पुदीने की चटनी मिली। इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

सावधान! सड़ी सब्जियों से बनाया जाता है सॉस...विडियो प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सॉस बनाने के लिए सड़े हुए आलू और गाजर का यूज करने के अलावा इसमें कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने तीन तरह के सॉस के सेंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे बनता है नकली सॉस 
सॉस को लाल दिखाने के लिए केमिकल वाले रंग का इस्तेमाल होता। सॉस में सिंथेटिक केमिकल का भी इस्तेमाल होता है, जैसे सिंथेटिक सिरका (विनेगर)। सॉस में थोड़ी-बहुत सब्जी मिलाई जाती है, लेकिन सड़ी हुई। जैसे- सड़े हुए आलू और गाजर। हेल्थ के लिए खतरनाक इस सॉस में अरारोट भी मिलाया जाता है।

20-30 रुपए में मिलता है नकली सॉस 
असली और नकली में फर्क यह है कि असली टोमैटो सॉस केवल टोमैटो पेस्ट से तैयार किया जाता है। टोमैटो पेस्ट की कीमत 60 से 70 रुपए प्रति किलो है, जबकि नकली 20 से 30 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल जाती है। इसे बनाने के लिए गाजर, पेठा, मैदा समेत विभिन्न केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। स्टार्च डालकर इसे गाढ़ा किया जाता है। इस तरह के सॉस की केन आपको जगह-जगह रेहड़ी-ठेलों पर बर्गर, पिज्जा, चाउमिन, टिक्की, समोसे बेचने वालों के पास आसानी से दिख जाएगी।

हेल्थ के लिए खतरनाक 
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने गर्मियों के मौसम में रेहड़ियों पर बिकने वाली सामग्री को इस्तेमाल करने में सावधानी बरतने की सलाह आम लोगों को दी है। उन्होंने कहा कि रेहड़ियों पर बिकने वाले चाट में इस्तेमाल तेल सॉस की क्वालिटी बेहद खराब होती है। इसके अलावा सलाद भी बासी रखा होता है जिसे खाने से गंभीर रूप से बीमार भी हो सकते हैं। केमिकल वाली इस सॉस का शरीर पर खराब असर पड़ता है। ऐसी सॉस में मिले केमिकल किडनी पर बुरा असर डालते ही हैं, ये लिवर को भी नुकसान पहुंचाते हैं।</strong>

]]>
हो जाये सावधान, फर्जी है फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्ट्राग्राम! https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ab%e0%a5%87/38174 Thu, 02 Feb 2017 13:04:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=38174 वाशिंगटन। एंड्रॉयड यूजर्स को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। वे साइबर क्रिमिनल्स के आसान शिकार बन सकते हैं। दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स ने गूगल प्ले स्टोर पर कई फर्जी ऐप अपलोड कर दिए हैं।  घरेलू नुस्खे जो 55 की उमर में आपको देंगे बचपन जैसी कोमल त्वचा Vivo V5 Plus ने भारत में लॉन्च किए …]]>

वाशिंगटन। एंड्रॉयड यूजर्स को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। वे साइबर क्रिमिनल्स के आसान शिकार बन सकते हैं। दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स ने गूगल प्ले स्टोर पर कई फर्जी ऐप अपलोड कर दिए हैं। 

घरेलू नुस्खे जो 55 की उमर में आपको देंगे बचपन जैसी कोमल त्वचा

हो जाये सावधान, फर्जी है फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्ट्राग्राम!

Vivo V5 Plus ने भारत में लॉन्च किए 2 फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें इसकी खासियत…

गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड हैं फर्जी फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्ट्राग्राम ऐप

ये देखने में बिल्कुल असली ऐप की तरह ही दिखते हैं, लेकिन इनमें एक वायरस पड़ा हुआ है। यह आपकी सारी निजी जानकारियों को साइबर क्रिमिनल्स तक आसानी से पहुंचा सकता है। यह जानकारी Zscaler के आईटी सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने दी है।

इन फर्जी ऐप्स में SpyNote RAT नाम का वायरस पड़ा है। इंस्टॉल करने के बाद जब इन ऐप्स को खोला जाता है, तो ये ब्लैंक विंडो दिखाते हैं और स्क्रीन से गायब हो जाते हैं।

इससे यूजर चकरा जाता है कि ऐप हट गया है, लेकिव वह बैकग्राउंड में चलता रहता है। वर्तमान में कई अन्य फर्जी ऐप भी इस वायरस से ग्रस्त हैं, जिनमें सुपर मारियो रन और पोकेमोन गो सहित कई ऐप शामिल हैं। 

कैसे बचें इस समस्या से?

मैलवेयर और SpyNote जैसे वायरस से बचने के लिए थर्ड पार्टी स्टोर से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करें। Apps को डाउनलोड करने के लिए Google प्ले स्टोर का ही उपयोग करें। इसके अलावा एसएमएस या ईमेल संदेश में किसी अज्ञात संपर्क द्वारा भेजे गए लिंक या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

]]>