होली – Live Halchal

होली के रंग का नशा दोगुना करेंगे ये गाने, इनके बिना अधूरा है त्योहार
होली का रंग बिना गानों के फीका है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर होली के गानों की लिस्ट लेकर आए हैं।

रंग, मिठाई और खूब सारा संगीत… बिना इनके होली का त्योहार फीका है। होली के रंगों का नशा और खुशियां गानों की धुन से दोगुना हो जाती हैं। होली के दिन रंग बरसे या फिर बलम बिचकारी मारे… बॉलीवुड गानों ने होली के त्योहार में चार-चांद लगाए हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के टॉप 10 बेस्ट होली सॉन्ग्स (Top 10 Holi Songs) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको फटाफट अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए।

रंग बरसे (Rang Barse)
सिलसिला मूवी का ये गाना चार दशक बाद भी सभी का फेवरेट बना हुआ है। होली के त्योहार पर इस गाने का बजना तो पक्का है। आपको शायद ही मालूम हो कि इस गाने को खुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Song) ने गाया था और इसके लिरिक्स उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे।

बलम बिचकारी (Balam Pichkari)
ये जवानी है दीवानी का गाना बलम पिचकारी भी होली के लिए बेस्ट सॉन्ग है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म का ये गाना शाल्मली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने गाया था।

होली खेले रघुवीरा (Holi Khele Raghuveera)
अमिताभ बच्चन होली सॉन्ग्स में अलग ही रंग भर देते हैं। रंग बरसे के बाद होली खेले रघुवीरा भी टॉप होली सॉन्ग्स में से एक है। अमिताभ और हेमा पर फिल्माया गया ये गाना अमिताभ, उदित नारायण, सुखविंदर सिंह और अलका याग्निक ने गाया था।

डू मी अ फेवर (Do Me A Favor)
2005 में आई फिल्म वक्त का गाना डू मी अ फेवर सॉन्ग भी होली के माहौल को रंगीन कर देता है। गाने को अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने गाया था और लिरिक्स समीर की थी।

होली के दिन (Holi Ke Din)
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले का गाना होली के दिन भी सुपरहिट सॉन्ग है। इस गाने को दिग्गज गायकों किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था। इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे।

अंग से अंग लगाना (Ang Se Ang Lagana)
शाह रुख खान, जूही चावला और सनी देओल की फिल्म डर का गाना अंग से अंग लगाना को भी आपको अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस गाने को अलका याग्निक, विनोद राठोड़, सुदेश भोसले और देवकी पंडित जैसे दिग्गजों ने गाया था। गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी के थे।

अरे जा रे हट नटखट (Are Ja Re Hat Natkhat)
70s, 80s और 90s के गानों को सुन लिया है तो अब आपको 50s का ये गाना इस होली प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। आशा भोसले की आवाज में नवरंग का गाना अरे जा रे हट नटखट होली के लिए बेस्ट है। यह आज भी होली पर सुनने को मिलता है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं।

गो पागल (Go Pagal)
अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की फिल्म जॉली एलएलबी 2 का गाना गो पागल भी होली के लिए बेस्ट है। इस गाने को मंज मुसिक रफ्तार और निंदी कौर ने गाया।

जोगी जी धीरे धीरे (Jogi Ji Dheere Dheere)
साल 1982 में रिलीज हुआ फिल्म नदिया के पार का गाना जोगी जी धीरे धीरे सुपरहिट सॉन्ग रहा है। होली पर आधारित यह गाना चंद्रानी मुखर्जी, हेमलता और जसपाल सिंह ने गाया है। इस गाने की लिरिक्स रविंद्र जैन ने लिखी है।

सोनी सोनी (Soni Soni)
मोहब्बतें का गाना सोनी सोनी भी होली के मौके पर आपके पैर थिरकाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने को उदित नारायण, सोनाली, ईशान देव, प्रिथा मजूमदार, जसपिंदर नरूला, उधबव ओझा, श्वेता पंडित और मनोहर शेट्टी ने गाया है।

प्रदेश में आज से और बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार, होली के पहले हुई अप्रैल जैसी धूप
उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह की हल्की ठंड अब लगभग गायब है, जबकि दोपहर में धूप चुभने लगी है। सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे दिन भर गर्माहट महसूस हुई।

31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है तापमान में अभी और बढ़ोतरी के संकेत हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन का तापमान क्रमश: बढ़ेगा।

प्रदेश में पांच सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले जिले
प्रयागराज- 31.4 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 31.3 डिग्री सेल्सियस
झांसी – 30.6 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 30.3 डिग्री सेल्सियस
सुल्तानपुर – 30.2 डिग्री सेल्सियस

तीखी होगी धूप, और चढ़ेगा पारा
दिन के तापमान में मामूली कमी के बावजूद सोमवार को राजधानी में तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह शाम की हल्की ठंड भी अब गायब है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में धूप और कड़ी होगी जिससे दिन व रात के तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

हिमाचल प्रदेश : कई जिलों में बारिश-हिमपात
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। कुल्लू, किन्नौर और धर्मशाला में हल्की बारिश हुई, जबकि मनाली में दिन के समय धूप खिली रही। राज्य में तापमान का अंतर काफी साफ नजर आया।ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में 26-28 फरवरी के दौरान हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि, बाकी दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती प्रसार सक्रिय है, जिसका असर पहाड़ी जिलों में दिखाई देने लगा है। सोमवार को प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। 24 और 25 फरवरी को भी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों, खासकर 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

मौसम के बदले मिजाज का खामियाजा जम्मू-कश्मीर के लोगों को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। जम्मू के साथ ही कश्मीर घाटी में भी ज्यादातर जगहों पर, खासकर मैदानी क्षेत्रों में अधिकमत तापमान सामान्य से 8-12 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। श्रीनगर में दिन का तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 9.7 डिग्री ज्यादा है। पहलगाम में 17.5 डिग्री, गुलमर्ग में 10 डिग्री, जम्मू में 25 डिग्री और कठुआ में 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात अभी भी ठंड बनी हुई है।

होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
त्योहार पर यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें गोविंदपुरी से होकर शकूरबस्ती -धनबाद और पटना-नई दिल्ली के बीच चलेंगी। इसके अलावा, पूर्व में चल रही 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है और दो जोड़ी ट्रेनों के ठहराव के स्टेशन में बदलाव हुआ है। इनमें से कई कानपुर से होकर जाती हैं।

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पटना-नई दिल्ली 03293 पांच से 15 मार्च तक प्रतिदिन पटना से रात नौ बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह 04:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 04:45 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 03294 नई दिल्ली से छह से 16 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 02:15 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे गोविंदपुरी आएगी।

सुबह नौ बजे आएगी गोविंदपुरी
यहां से पांच मिनट बाद 10:55 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन दोपहर 12:25 बजे पटना पहुंचेगी। इसमें एसएलआर का एक, एसएलआर का एक, सामान्य के दो, स्लीपर के चार, एसी तृतीय के सात, इकोनॉमी के सात सहित कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन नंबर- 03639 धनबाद से छह से नौ मार्च तक हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। यह धनबाद से शाम 06:30 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह नौ बजे गोविंदपुरी आएगी।

ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे
यहां से पांच मिनट बाद 09:05 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए रात 06:10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 03640 शकूरबस्ती से सात से दस मार्च तक हर मंगलवार ओर शनिवार को चलेगी। यह शकूरबस्ती से रात 09:10 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 07:40 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 07:45 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 11:45 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसमें एसएलआर के दो, सामान्य के चार, स्लीपर के दस, एसी तृतीय के दह, एसी द्वितीय के दो सहित कुल 24 कोच होंगे।

कई और ट्रेनों का संचालन भी बढ़ाया
साप्ताहिक चलने वाली 09066 छपरा-सूरत पहले 25 फरवरी तक, 09465 अहमदाबाद-दरभंगा 27 फरवरी तक, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद दो मार्च तक, 09447 अहमदाबाद-पटना 25 फरवरी तक, 09448 पटना-अहमदाबाद 27 फरवरी तक चलनी थी। अब यह सभी मार्च तक चलेंगी। इसी तरह कानपुर से होकर जाने वाली साप्ताहिक 05559 रक्सौल-उधना सात मार्च तक, 05560 उधना-रक्सौल सात मार्च तक चलेंगी। मंगलवार, शनिवार चलने वाली 03309 धनबाद-दिल्ली सात से दस मार्च तक, बुधवार, रविवार चलने वाली 03310 दिल्ली-धनबाद आठ से 11 मार्च तक चलेगी। कई और ट्रेनों का संचालन भी बढ़ाया गया है।

गोविंदपुरी पर दिया गया ठहराव
ट्रेन नंबर-03257 का ठहराव पहले कानपुर सेंट्रल स्टेशन था जो अब गोविंदपुरी किया गया है। यह शाम साढ़े चार बजे गोविंदपुरी आकर 04:40 बजे रवाना होगी। इसकी रिवर्स 03258 भी अब सेंट्रल स्टेशन की जगह गोविंदपुरी पर 12:20 बजे आकर पांच मिनट बाद 12:30 बजे रवाना होगी। कानपुर से होकर जाने वाली 03257 और 03258 अब प्रयागराज स्टेशन की जगह सूबेदारगंज पर पांच मिनट का ठहराव लेगी।

सोनागिर में एक से 10 मार्च तक रुकेंगी ट्रेनें
सोनागिर में लगने वाले वार्षिक मेले में दूरदराज से लोग जाते हैं। इसके मद्देनजर कई ट्रेनों का ठहराव सोनागिर स्टेशन पर अस्थायी रूप से देने का फैसला किया गया है। एक से 10 मार्च तक कानपुर से होकर गुजरने वाली ग्वालियर-बरौनी सहित कई ट्रेनें आने-जाने में सोनगिरी रुकेंगी। इनमें 11107-11108 ग्वालियर-बनारस एक्सप्रेस, 11123- 111124 ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस हैं।

होली से पहले और बाद तक नो-रूम
होली का त्योहार तीन मार्च को है लेकिन दिल्ली और मुंबई रूट से कानपुर आने वाली ट्रेनों में अभी से नो-रूम हो गया है। लंबी वेटिंग भी दिखा रहा है। इस वजह से त्योहार पर अपने घर आने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। ऐसा ही हाल होली बाद कानपुर से इन रूटों पर जाने वाली ट्रेनों का भी है। लोगों को अब सिर्फ त्योहार स्पेशल ट्रेनें ही सहारा है। ट्रेन नंबर- 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, 12534 पुष्पक एक्सप्रेस, 20434 जम्मू मेल नेताजी एक्सप्रेस में, नीलांचल, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस सहित अन्य में ऐसी ही स्थिति है।

जब होली में रंग नहीं, लड्डू उड़ते हैं, इस अनोखी परंपरा की शुरुआत कैसे हुई?
बरसाना में लड्डू मार होली (Laddu Mar Holi 2026) की अनोखी परंपरा और उसके पौराणिक उद्भव का वर्णन किया गया है। यह पर्व होली से पहले मनाया जाता है, जहाँ गोपियों ने कृष्ण के दूत पर खुशी में लड्डू फेंके थे। लेख में 2026 के लिए लड्डू मार होली सहित ब्रज के अन्य होली उत्सवों की तिथियाँ भी बताई गई हैं, जो इस क्षेत्र की विशेष रौनक दर्शाती हैं।

होली के पर्व आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस अवसर पर ब्रज समेत देशभर में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व की शुरुआत मथुरा और वृन्दावन में बसंत पंचमी से होती है। होली से पहले बरसाना और नंदगांव में लड्डू मार और लठमार होली का उत्सव मनाया जाता है।
बरसाना में लड्डू मार होली के दौरान भक्तों पर लड्डुओं की वर्षा की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कैसे हुई लड्डू मार (Laddu Mar Holi 2026 History) की शुरुआत। अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं इसकी खास वजह के बारे में।

इस तरह शुरू हुई लड्डू मार होली
पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में श्रीराधा रानी के पिता वृषभानु जी ने कृष्ण जी के गांव नंदगांव में होली खेलने का निमंत्रण भेजा। उनके निमंत्रण को भगवान श्रीकृष्ण ने स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने एक पंडा को बरसाना भेजा। जब बात का पता चला कि बरसाना भवान श्रीकृष्ण होली खेलने आएंगे, तो गोपियां खुशी से झूम उठीं और उन्होंने अत्यधिक खुशी में पंडा जी पर लड्डू फेंकना शुरू कर दिया और पंडा ने भी गोपियों पर लड्डू फेकें। ऐसा माना जाता है कि तभी से लड्डू मार होली की शुरुआत हुई।

बरसाना में कब है लड्डू मार होली? (Laddu Mar Holi 2026 Date)
इस बार बरसाना के श्रीराधा रानी के मंदिर में 25 फरवरी को लड्डू मार उत्सव मनाया जाएगा और इसके अगले दिन यानी 26 फरवरी को लठ्मार होली मनाई जाएगी। इस दिन ब्रज में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है।

बेहद प्रसिद्ध है लठ्ठमार होली
लड्डू मार होली की तरह लठ्ठमार होली भी बेहद प्रसिद्ध है। इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। लठ्ठमार होली के दौरान ब्रज की गोपियां ग्वालों पर लाठियां बरसाती हैं और ग्वाल बाल अपना बचाव के लिए लकड़ी की मजबूत ढाल का इस्तेमाल करते हैं और गोपियों पर गुलाल उड़ाकर प्रेम जताते हैं। इस उत्सव में के दौरान ब्रज की गलियों में होली के गीतों की मधुर आवाज सुनाई देती है।

ब्रज होली 2026 का शेड्यूल
25 फरवरी -बरसाना में लड्डू मार होली
26 फरवरी- बरसाना में लट्ठमार होली
27 फरवरी- नदगांव में लठ्ठमार होली
28 फरवरी- वृन्दावन में फूलों की होली
01 मार्च- गोकुल में छड़ी मार होली
02 मार्च- गोकुल में होली उत्सव
03 मार्च- होलिका दहन
04 मार्च- होली

हरिद्वार: होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलटा
शुक्रवार को पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में दिनभर होली खेलने के बाद मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए मैक्स वाहन में रवाना हुआ था। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया।

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलट गया, जिससे एक 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शुक्रवार को पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में दिनभर होली खेलने के बाद मेघराज अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए मैक्स वाहन में रवाना हुआ था। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सचिन कुमार के 11 वर्षीय बेटे देव की मौत हो गई। वहीं, सचिन की पत्नी वंदना, रामनिवास की पत्नी पूजा, मेघराज की पत्नी भूमेश, रविंद्र का 13 वर्षीय बेटा आदि और सोनू उर्फ आशीष घायल हो गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भूमेश और आदि को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।

इस हादसे के बाद रानीमाजरा गांव में मातम का माहौल है। मृतक देव के घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज में हरसंभव मदद की मांग की है। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण होली खेलने के बाद रंग उतारने के लिए गंगा स्नान के लिए निकले थे, तभी रास्ते में वाहन पलटने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।