होली उल्लास से मनाएं और खूब मौज-मस्ती करें लेकिन कुछ ऐसी सावधानी भी बरतें – Live Halchal

होली उल्लास से मनाएं और खूब मौज-मस्ती करें लेकिन कुछ ऐसी सावधानी भी बरतें, पढ़े पूरी खबर
होली के दिन धमाल न हो, उल्लास न हो और रंग से सरोबार न हों तो पर्व का मजा अधूरा ही रहता है। होली उल्लास से मनाएं और खूब मौज-मस्ती करें लेकिन कुछ सावधानी भी बरतें। क्योंकि लापरवाही के कारण होली के रंग में भंग हो सकता है। होली की मस्ती करें लेकिन अपने शरीर को सुरक्षित रखते हुए ही। क्योंकि रंग आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में होली खेलने से पहले ही हमें अपनी त्वचा और आंखों को लेकर अलर्ट होना चाहिए ताकि हम सुरक्षित रहें।

होली में त्वचा और आंखों को कैसे बचाकर रखें

आज हम आपको त्वचा व नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा दी गई टिप्स से रूबरू कराते हैं। उनके सुझाव पर अमल करें और होली उल्लास के साथ मनाएं। होली में अपनी त्वचा और आंखों को कैसे बचाकर रखें। इस संबंध में  दैनिक जागरण ने तेजबहादुर सप्रू अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके अखौरी व एसआरएन अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केजी सिंह से बातचीत की।

पेश है नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके अखौरी से सवाल और जवाब

सवाल : होली में रंग किस तरह से आंखों को नुकसान पहुंचाते है?

जवाब : दरअसल, हमारी आंखें बहुत नाजुक हैं। रंगों में तमाम तरह के केमिकल मिलें होते हैं जो हमारी आंखों के लिए नुकसानदायक हैं। कभी-कभी रोशनी जाने का भी खतरा होता है।

सवाल : ऐसा क्या उपाय पहले ही कर लिया जाए कि रंग आंखों पर अधिक प्रभाव न डाल सके

जवाब : होली के दिन सुबह सबसे पहले नारियल तेल की कुछ मात्रा लेकर अपने चेहरे और खासकर आंखों के आसपास लगा लें। यह आसानी से रंगों को निकालने में मदद करेगा। हो सके तो सन ग्लास लगा लें।

सवाल : होली खेलते समय यदि रंग हमारी आंखों में चला जाए तो उस समय तत्काल क्या करें?

जवाब : यदि गलती से भी आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत साफ व ठंडे पानी से आंखों को धोएं। बिना डॉक्टर को दिखाए खुद से दवा न लें।

सवाल : जब कोई हमे रंग लगाने आए तो कैसे बचें?

जवाब : ऐसी स्थिति में सिर नीचे झुका लें ताकि रंग सीधे आंखों में न जाने पाए। यदि हो सके तो आंखों को बंद कर लें। दूसरों को भी यही सलाह दें।

पेश है नेत्र त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केजी सिंह से बातचीत के अंश

सवाल : होली के दिन हम अपनी त्वचा को कैसे सुरक्षित रखें।

जवाब : होली के एक दिन पहले या होली के दिन ही सुबह यदि शरीर पर खासकर चेहरे और हाथ पैरों में सरसो या नारियल का तेल लगाएं तो कलर आसानी से छूट जाएगा।

सवाल : होली के रंग त्वचा को कैसे प्रभावित करते हैं?

जवाब : होली के रंग का असर हमारी त्वचा के अनुरूप असर करता हैै। कभी कभी रंग तुरंत त्वचा पर प्रभाव डालते हैं तो कभी-कभी कई दिन बाद। रंगों में कई तरह के केमिकल, कॉपर, लेड, मरकरी जैसे तत्व डाले जाते हैं जो त्वचा के लिए हानिकारक है।

सवाल :  चेहरे पर यदि रंग लग जाए तो कैसे छुड़ाएं कि चेहरा सुरक्षित रहे?

जवाब : अधिकांश यह देखा जाता है होली के रंग को लोग तुरंत रगड़ कर छुड़ाने लगते हैं, ऐसी स्थिति में हमारी त्वचा खराब होती है। रंग छुड़ाने में जल्दीबाजी न करें, धीरे-धीरे उसने छूटने दें। यदि नहीं छूट रहा है तो किरोसिन में एक कपड़ा भिगोकर कलर वाले स्थान पर हल्के हाथ से लगाएं।

सवाल : क्या सूखा त्वचा के लिए कम हानिकारक है ?

जवाब : पानी के साथ लगने वाले रंग की अपेक्षा सूखा रंग जैसे अबीर या गुलाल आदि कम हानिकारक है। क्योंकि यह त्वचा के अंदर नहीं जा पाता है और आसानी से छूट भी जाते हैं।