होर्मुज – Live Halchal

होर्मुज में UAE के टैंकरों पर ईरान का हमला, एक भारतीय की मौत
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि होर्मुज में यूएई के झंडे वाले दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से किए गए हमले में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई है। इस हमले में आठ अन्य सदस्य घायल भी हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने बताया कि ओमान के जलक्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी लेन में मोम्बासा और बाहिया नामक टैंकरों को निशाना बनाया गया।

हमले में 1 भारतीय की मौत

मंत्रालय के अनुसार, घायलों में छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। बयान में कहा कि इस हमले के परिणामस्वरूप टैंकर मोम्बासा के चालक दल के एक भारतीय सदस्य की जान चली गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए। इनमें 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि मिसाइल हमलों के कारण दोनों जहाजों में आग लग गई थी, लेकिन बाद में उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

यूएई ने की कड़ी निंदा, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। इसे गंभीर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा” करार दिया है।

यूएई सरकार ने स्पष्ट किया कि देश इस तनावपूर्ण स्थिति का जवाब देने का अपना पूरा अधिकार सुरक्षित रखता है और अपनी संप्रभुता, नागरिकों, निवासियों तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसके सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी प्रकार के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अवैध आवाजाही पर दी थी चेतावनी

यूएई की यह घोषणा ईरान के उस दावे के बाद सामने आई है, जिसमें उसने कहा था कि उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर चेतावनी वाली फायरिंग की थी।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इस रणनीतिक जलमार्ग से कथित तौर पर अवैध रूप से गुजरने के कारण जहाजों को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना द्वारा दागी गई चेतावनी वाली गोलियों के ज़रिए निशाना बनाया और रोका गया था।

होर्मुज में फिर बढ़ी टेंशन: ओमान ने तेल टैंकरों के लिए खोला नया रूट
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ताओं और साठ दिनों के अंतरिम युद्धविराम के दौरान खाड़ी क्षेत्र में तनाव फिर से गहरा गया है। यह नया विवाद ओमान द्वारा तेल टैंकरों के लिए एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग की घोषणा के बाद शुरू हुआ। ईरान ने इस नए मार्ग को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद कई जहाज इस रास्ते से गुजरने लगे।

इसी बीच, गुरुवार को इस नए रूट से गुजर रहे एक जहाज पर मिसाइल से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने पुष्टि की है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ओमान का टोल-फ्री कॉरिडोर

ओमान ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन(आईएमओ) के समर्थन से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एक अस्थायी समुद्री कॉरिडोर उपलब्ध कराया है। इस नई व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि इसमें जहाजों से किसी भी प्रकार का ट्रांजिट शुल्क या टोल नहीं लिया जाएगा। दूसरी ओर, ईरान लंबे समय से होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा देने के बदले शुल्क वसूलने की वकालत कर रहा था।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स(आईआरजीसी) ने ओमान के इस नए मार्ग को पूरी तरह अवैध करार दिया है। आईआरजीसी का स्पष्ट कहना है कि होर्मुज में केवल वे ही मार्ग मान्य होंगे जिन्हें तेहरान ने निर्धारित किया है, और इन रास्तों से बाहर जाने वाले जहाजों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

टोल टैक्स पर अमेरिका का सख्त रुख

अमेरिका ने ईरान द्वारा टोल वसूलने के किसी भी संभावित प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में होने वाले किसी भी समझौते में होर्मुज जलसंधि से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने की बात शामिल होती है, तो यह अमेरिका को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा और यह गेम चेंजर साबित होगा।

इसी बीच, बहरीन में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की बैठक में पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी चेतावनी दी कि यदि ईरान यहां टोल लगाता है, तो इसका असर दुनिया के अन्य महत्वपूर्ण रणनीतिक जलमार्गों पर भी पड़ सकता है।

इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान के मिनाब स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में अमेरिका का हाथ होने से इनकार करते हुए कहा कि वहां कई मिसाइलें दागी गई थीं और यह स्पष्ट नहीं है कि वे मिसाइलें किसने दागी थीं।

अमेरिकी सीनेट में ट्रंप की जीत

इन अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को घरेलू राजनीति में एक बड़ी राहत मिली है। ट्रंप की सैन्य शक्तियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लाया गया प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में 24 घंटे के भीतर ही गिर गया। मतदान से पहले ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों के साथ बैठक कर नाराजगी जताई थी। इस जीत से व्हाइट हाउस को ईरान के साथ बातचीत में एक मजबूत राजनीतिक बढ़त हासिल हुई है।

वहीं दूसरी ओर, ट्रंप ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में नाटो देशों के असहयोगात्मक रवैये पर कड़ी निराशा जताई है। उन्होंने नाटो प्रमुख मार्क रुटे से स्पेन, इटली, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों के रवैये की आलोचना की। अपनी सैन्य ताकत का दावा करते हुए ट्रंप ने यहाँ तक कहा कि अमेरिका चाहे तो वह वेनेजुएला को एक घंटे में और ईरान को महज एक हफ्ते के भीतर खत्म कर सकता है।

ईरान कब तक बंद रखेगा होर्मुज? लेबनान-तेल बिक्री को लेकर छूट पर फंसा पेच
अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते को स्थायी युद्धविराम के रूप में बदलने के लिए स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक शहर में बातचीत शुरू हो गई है। लेकिन उससे पहले, लेबनान के मसले पर पेच फंसता दिख रहा है। ईरान ने साफ किया है कि जब तक लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं होता और ईरानी तेल की बिक्री के लिए छूट जारी नहीं दी जाती, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। इस्राइल ने स्पष्ट कर दिया है कि लेबनान में खतरों को खत्म करने के लिए उसके सैनिकों पर कोई रोक नहीं है। वहीं, अमेरिका का दावा है कि होर्मुज खुला हुआ है और जहाज उसके रास्ते आ-जा रहे हैं।

ईरान की दो सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम और फार्स न्यूज ने रविवार को सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि दुनिया के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद है। शनिवार को लेबनान पर इस्राइल के भीषण हमले के बाद ईरानी सैन्य कमान ने होमुर्ज को फिर से बंद करने का एलान किया था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी की नौसेना अगले आदेश तक जहाजों के होर्मुज से गुजरने के लिए परमिट नहीं जारी कर रही है। एजेंसी ने यह भी कहा कि अगर इस्राइल की तरफ से आक्रामकता बढ़ी तो और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

काट्ज बोले- लेबनान में अपनी जगह बने हुए हैं हमारे सैनिक
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने रविवार को कहा कि लेबनान में खत्म करने के लिए कार्रवाई करने को लेकर इस्राइली सैनिकों पर न कोई रोक थी और न अब है। सैनिक सुरक्षा क्षेत्र में अपनी जगह पर बने हुए हैं। शनिवार को लेबनान में इस्राइली सेना के हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए थे, यह घटना ईरान समर्थित हिजबुल्ला के साथ हुए संघर्ष विराम के एक दिन बाद हुई थी।

जमीनी नियंत्रण और बफर जोन पर फंसा है पेच
लेबनान में युद्धविराम में मुख्य पेच इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच जमीनी नियंत्रण और बफर जोन को लेकर फंसा है। भले ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बनी हो, लेकिन इस्राइल लेबनान से अपनी सेना हटाने और बफर जोन खाली करने से इनकार कर रहा है, जिसके कारण तनाव बरकरार है।

होर्मुज में क्रैश अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रू को अमेरिका ने सी-ड्रोन से किया रेस्क्यू
सोमवार को होर्मुज के पास मार गिराए गए एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रू को बचाने के लिए अमेरिकी नौसेना की ड्रोन बोट का इस्तेमाल किया गया। समुद्र में फंसे सैन्य कर्मियों को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका द्वारा किसी मानवरहित सैन्य जहाज का यह अपनी तरह का पहला उपयोग है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समुद्री ड्रोन 24 फुट लंबा सारोनिक कॉर्सयर ऑटोनॉमस सरफेस वेसल है, जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित है। यह पेंटागन की उस मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत सेना में पारंपरिक संसाधनों के साथ-साथ मानवरहित वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलने वाली यह ड्रोन बोट 1,000 पाउंड तक का वजन उठाने में सक्षम है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इसे टेक्सास स्थित सारोनिक टेक्नोलॉजीज ने बनाया है।

यह अमेरिकी नौसेना की टास्क फोर्स 59 का हिस्सा है, जिसका काम AI संचालित मानवरहित जहाजों और अन्य ड्रोन की देखरेख करना है। इस सारोनिक कॉर्सयर को पिछले साल दिसंबर में पूरी तरह से कार्यशील किया गया था।

बड़े पैमाने पर ड्रोन बोट बनाने की तैयारी

इस समुद्री ड्रोन बोट का निर्माण करने वाली कंपनी को अपने कॉर्सयर वेसल्स के लिए लगभग 40 करोड़ डॉलर का प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्ट मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का लक्ष्य 2027 तक हर साल 20 से अधिक ऐसे मानवरहित जहाजों का निर्माण करना है।

सोमवार को होर्मुज के पास गश्त के दौरान जब अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया, तो इस ड्रोन की मदद से उसके दोनों क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब 100 दिनों से चल रहे ईरान युद्ध के संघर्ष विराम को एक बड़ा झटका लगा है और ठीक एक दिन पहले ही ईरान और इजरायल ने एक-दूसरे पर हमले किए थे।

इस घटना से ईरान के साथ अमेरिका का तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हेलीकॉप्टर को ईरानियों ने ही मार गिराया है।

अमेरिका की जवाबी कार्रवाई

इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका को इसका जवाब देना ही होगा। इस बयान के कुछ ही घंटों बाद, अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ तीन दौर के हवाई हमले कर दिए, जिससे दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का खतरा और बढ़ गया है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में होर्मुज के आसपास स्थित कई ईरानी वायु रक्षा और रडार प्रणालियों को सटीक निशाना बनाया गया। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के जस्क और बंदर अब्बास में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके अलावा दक्षिणी ईरान के सिरीक और केशम द्वीप जैसे कुछ अन्य स्थानों पर भी धमाकों की खबरें सामने आई हैं।

ईरान की सख्त चेतावनी

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कसम खाई है कि किसी भी हमले या खतरे को बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इस सैन्य कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका ने तेहरान के दृढ़ संकल्प को परखने का फैसला किया है।

उन्होंने अमेरिका को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो हमारे रीजन से बाहर निकल जाएं।

बहुत जोखिम उठाकर युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करते हैं भारतीय जहाज
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अभी थमा नहीं है। हालांकि संघर्ष विराम के चलते थोड़ी राहत जरूर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी पूरी तरह से खुला नहीं है। यहां से जहाजों का निकलना बहुत जोखिम भरा रहता है।

इन सबके बीच कुछ जहाज पेट्रोलियम पदार्थ लेकर भारत आए हैं। हालांकि यह जहाज भारत कैसे पहुंचे। इसके पीछे कितना संघर्ष है।

सुरक्षा वजहों से बहुत सारी चीजों को गोपनीय रखा गया है

भारत और ईरान के बीच यह तालमेल कैसे बैठा है? किन जहाजों को होर्मुज से गुजरने को लेकर प्राथमिकता दी जाती है? यह सारी बातें जहाजरानी मंत्रालय ने शुक्रवार को बताईं। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में, सुरक्षा वजहों से बहुत सारी चीजों को गोपनीय भी रखा गया है।

जहाजरानी मंत्रालय में शिपिंग निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को अंतर-मंत्रालयीय ब्रीफिंग में इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैं यह तो नहीं बता सकता कि ईरान के साथ समन्वय कैसे किया जाता है। हालांकि इसमें विदेश मंत्रालय की भूमिका काफी बड़ी होती है।

उन्होंने आगे बताया कि जहां तक प्राथमिकता की बात है वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा उर्वरक मंत्रालय के समन्वय से तय होती है। फिर इसके आधार पर हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं।

होर्मुज में फिलहाल, करीब 13 भारतीय झंडे वाले जहाज

उन्होंने बताया कि होर्मुज में फिलहाल, करीब 13 भारतीय झंडे वाले जहाज हैं। इसमें एक एलपीजी टैंकर, पांच कच्चे तेल के टैंकर, एक केमिकल टैंकर, तीन कंटेनर जहाज, दो बल्क कैरियर और एक ड्रेजर है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या जहाजों की डाटा सार्वजनिक होने से जहाजों की गतिविधि को प्रभावित करते हैं? इस पर ओपेश कुमार शर्मा ने कहाकि इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है। जो भी डाटा पब्लिक डोमेन में मौजूद है, वह किसी भी द्वारा किसी भी रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पूरी तरह उसकी मंशा पर निर्भर करता है।

होर्मुज में जहाजों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित

गौरतलब है कि ईरान युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। इसके बावजूद भारत यहां से जहाजों को निकालने में कामयाब रहा है।

28 फरवरी को ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज में जहाजों का निकलना यहां से मुश्किल हुआ है। इसके बावजूद, अन्य देशों के मुकाबले भारत के जहाज यहां से ज्यादा संख्या में निकले हैं। इन जहाजों में शिवालिक, नंदा देवी, जग लाडकी, पाइन गैस, जग वसंत, बीडब्लू टायर, बीडब्यू एल्म और ग्रीन सान्वी आदि शामिल हैं।