होगा रोमांचक दिन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 08 Nov 2017 07:49:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg होगा रोमांचक दिन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कपिल शर्मा की भी होगी बिग बॉस के घर में एंट्री, होगा रोमांचक दिन https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac/90402 Wed, 08 Nov 2017 07:49:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=90402 कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं. कपिल जल्द ही टीवी शो बिग बॉस 11 में नजर आएंगे. आ रही खबरों के मुताबिक कपिल सलमान खान के शो बिग बॉस में अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, कपिल आने वाले शुक्रवार को वीकेंड पर आने वाले …]]>

कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं. कपिल जल्द ही टीवी शो बिग बॉस 11 में नजर आएंगे. आ रही खबरों के मुताबिक कपिल सलमान खान के शो बिग बॉस में अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं.कपिल शर्मा की भी होगी बिग बॉस के घर में एंट्री, होगा रोमांचक दिन

सूत्रों के मुताबिक, कपिल आने वाले शुक्रवार को वीकेंड पर आने वाले इस शो के लिए शूट शुरू करेंगे. वहीं खबर है कि पहले कपिल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनी के सुपर डांसर शो में जाने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने शूट कैंसिल कर दिया. अब देखना ये है कि सलमान के शो के साथ कपिल ऐसा न करें.

पिछले दिनों खबर आई थीं कि कपिल का शो अगले साल ही नए फॉर्मेट में रीलॉन्च होगा. कपिल की करीबी दोस्ती और उनकी फिल्म फिरंगी के डायरेक्टर राजीव ढिंगरा का कहना है, मुझे नहीं लगता कि कपिल इस साल कमबैक कर सकेंगे. इस समय उनका पूरा फोकस अपनी फिल्म फिरंगी के प्रमोशन पर है. इसकी शूटिंग पूरी हो गई है और अब हम पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में जुटे हैं.

राजीव ने बताया था कि कपिल अपनी फिल्म के लिए छोटे कस्बों और शहरों में भी ट्रैवल कर रहे हैं. फिलहाल टीवी पर लौटने का कपिल का कोई इरादा नहीं है. वे अगले साल जनवरी, फरवरी तक सोनी चैनल पर अपना शो शुरू कर सकते हैं. इस बार वे नए टैलेंट और फॉर्मेट में वापसी करने वाले हैं.

बता दें कि कपिल शर्मा के कई साथी उन्हें छोड़कर अन्य शो में चले गए हैं. अब इस नए शो में उनके साथ कौन-कौन नजर आएगा देखना दिलचस्प होगा. वहीं कपिल ने पिछले दिनों फेसबुक लाइव पर आकर अपने फैंस को उनके आगे के प्लान के बारे में जानकारी दी थी.

]]>