हॉटस्पॉट – Live Halchal

दिल्ली: राजधानी के हॉटस्पॉट इलाकों में गंभीर हवा, नेहरु नगर में AQI 400 पार
शुक्रवार को नेहरू नगर इलाके में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 (एक्यूआई) रिकॉर्ड किया। यही नहीं, 10 के करीब हॉटस्पॉट इलाकों में अधिकतम एक्यूआई बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

राजधानी में प्रदूषण के हॉटस्पॉट इलाकों में वायु प्रदूषण बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इससे लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। शुक्रवार को नेहरु नगर इलाके में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 (एक्यूआई) रिकॉर्ड किया। यही नहीं, 10 के करीब हॉटस्पॉट इलाकों में अधिकतम एक्यूआई बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक हवा की दिशा व गति बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है। ऐसे में हवा 6 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा से चली। इससे अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। सीपीसीबी के अनुसार सोमवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।

शनिवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलने का अनुमान है। ऐसे में हवा की चाल 10 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। साथ ही, रविवार को हवा पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। वहीं, सीपीसीबी के मुताबिक सबसे साफ हवा गुरुग्राम में रही। यहां एक्यूआई 96 दर्ज किया गया, यह संतोषजनक श्रेणी में है। साथ ही, फरीदाबाद में 102, गाजियाबाद में 211, नोएडा में 228, ग्रेटर नोएडा में 212 एक्यूआई रहा।

शुक्रवार को हॉटस्पॉट इलाकों में दर्ज अधिकतम एक्यूआई

नेहरु नगर————425
आनंद विहार———-401
विवेक विहार———-383
आरके पुरम———–363
रोहिणी————–358
नरेला—————332
वजीराबाद————318
बवाना————–315
द्वारका————–304
अखोला————-311
मुंडका————–237

आज आसमान हल्के छाए रहेंगे बादल
दिल्ली में शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इससे लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 36.5 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु प्रदूषण रोकने और सफाई के लिए एमसीडी के नए कदम
एमसीडी ने वायु प्रदूषण की रोकथाम और सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई नए कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में मेयर शैली ओबेरॉय ने अधिकारियों को निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) कचरे के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता और वार्ड इंचार्ज को अपने क्षेत्र में सीएंडडी कचरे, गाद और मलबे की सफाई सुनिश्चित कर हर दिन उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपनी होगी।

इसके अलावा सफाई गाइड, एएसआई और बीट इंचार्ज को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके क्षेत्र में गलियों और सड़कों की सफाई पूरी तरह से हो चुकी है और एकत्रित धूल और कचरा निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

मेयर ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक में चांदनी चौक क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक की सड़क की सघन सफाई के लिए निगम आयुक्त से चर्चा की। बैठक में एमसीडी 311 एप को और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने पर चर्चा की गई।

मेयर ने एप में चैटबॉट फीचर जोड़ने का प्रस्ताव रखा, जिससे नागरिक स्वच्छता से संबंधित समस्याओं को आसानी से रिपोर्ट कर सकें। शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुलभ बनाने के लिए एप की पहुंच बढ़ाने पर भी विचार किया गया। उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण को बेहतर बनाने के लिए ऑटो टिप्पर की रूटिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पंजाब में प्रदूषण के हॉटस्पॉट नाै शहरों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर
पराली के लगातार जलने से पंजाब के तीन शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के पार पहुंच गया। मंडी गोबिंगढ़ का एक्यूआई 122, पटियाला का 101 और अमृतसर का 105 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है, लेकिन डाॅक्टरों के मुताबिक, इस एक्यूआई में फेफड़ों, अस्थमा और दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

खरीफ सीजन के साथ ही पंजाब में पराली जलाने के मामले आने शुरू हो गए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने इन पर नजर रखने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेषकर 9 शहरों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है, क्योंकि इन शहरों को केंद्र की तरफ से गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया गया था।

यही कारण है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी प्रदेश में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। ये 9 शहर डेराबस्सी, गोबिंदगढ़, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, नया नंगल, पठानकोट, पटियाला और अमृतसर हैं।

इसके अलावा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने भी 16 उड़नदस्ता टीमें गठित की हैं, जो पराली जलाने के मामले पर चेक रखेंगी। ये टीमें 16 जिलों अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, संगरूर और तरनतारन में काम करेंगी।

चंडीगढ़ व मोहाली में धान का पराली प्रबंधन सेल भी स्थापित किया जा रहा है। इसके जरिये कमीशन खरीफ सीजन के दौरान ही कृषि व अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने का काम करेगा। उड़नदस्ते की तरफ से रोजाना जमीनी स्तर पर स्थिति को चेक किया जाएगा और पराली जलाने के मामले से संबंधित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व कमीशन को जानकारी दी जाएगी।

हरियाणा के 10 जिलों के लिए भी टीमें गठित की गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है। ये टीमें प्रदेश के नोडल अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन करेंगी कि पराली जलाने के मामले को रोकने के लिए वे कैसे काम कर रहे हैं। पराली जलाने वाले हॉटस्पॉट जिलों की पहचान के लिए कमीशन की तरफ से काम किया जा रहा है।

केंद्र ने 9 शहरों को गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया था। गैरप्राप्ति उन शहरों को घोषित किया जाता है, जो 5 साल की अवधि में लगातार वायु गुणवत्ता स्तर पीएम 10 के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को पूरा नहीं करते हैं। पीएम 10 वायु प्रदूषण का एक स्तर है, जो सभी के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है। जब प्रदूषण कणों का स्तर वायु में बढ़ जाता है तो सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन आदि होने लगती है।

131 शहरों में प्रदूषण के स्तर में सुधार के लिए शुरू किया था काम
131 शहरों में केंद्र सरकार ने प्रदूषण स्तर में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत भी की हुई है, जिसमें प्रदेश के उक्त 9 शहर भी शामिल हैं। इसके नतीजे मिलने भी शुरू हो गए हैं, लेकिन हाल ही में जारी एक सूची के अनुसार लुधियाना अधिक प्रदूषण वाले टॉप 10 शहरों में बना हुआ था। यही कारण है कि अभी प्रदेश में और काम करने की जरूरत है। नगर निकायों की तरफ से मैकेनाइज्ड स्वीपिंग व ग्रीनरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आठ नए मामलों के साथ 179 पहुंची संख्या
पंजाब में वीरवार को फिर पराली जली। आठ नए मामलों के साथ कुल गिनती 179 हो गई। इनमें से सबसे अधिक तीन मामले जिला अमृतसर से, दो गुरदासपुर, एक जालंधर और दो तरनतारन से रहे। बीते दो साल आज के ही दिन साल 2023 में पराली जलाने के रिकाॅर्ड 105 मामले हुए थे। साल 2022 में 79 मामले हुए थे। पंजाब में 15 सितंबर से लेकर अब तक पराली जलाने के कुल 179 मामले हो गए हैं। जबकि साल 2023 में इस समय अवधि में 561 और साल 2022 में 350 मामले हुए थे। इस बार पराली जलाने में 86 मामलों के साथ जिला अमृतसर पहले नंबर पर है।

दिल्ली में हॉटस्पॉट पर नहीं सुधर रही स्थिति, हवा बेहद खराब
यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।

राजधानी में प्रदूषण के हॉटस्पॉट पर वायु गुणवत्ता जस की तस बनी है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई दिनों से खराब से बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। इन इलाकों का एक्यूआई गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सबसे अधिक आनंद विहार में एक्यूआई 380 दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को हवा की दिशा व हवा की गति बदलने से राजधानी में औसत एक्यूआई 162 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 85 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी है। साथ ही, गुरुग्राम में एक्यूआई 58, गाजियाबाद में 178, नोएडा में 172, ग्रेटर नोएडा में 170 एक्यूआई रहा।

हॉटस्पॉट में दर्ज अधिकतम एक्यूआई

आनंद विहार———380
नरेला————–332
बवाना————-330
आरके पुरम———322
मुंडका————-321
जहांगीरपुरी———-315
पंजाबी बाग———-305
द्वारका————-302
रोहिणी————-267
अखोला————243

आज आसमान रहेगा साफ
दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 37 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान लोधी रोड इलाके का रहा। यहां 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।