हैरान करने वाले हैं आंकड़े – Live Halchal

क्या कप्तान विराट कोहली का लकी चार्म आएगा भारतीय टीम के काम, हैरान करने वाले हैं आंकड़े
क्रिकेट के मैच को जीतने के लिए कई बार टॉस जीतना भी अहम होता है। यहां तक कि हर कोई टॉस जीत सकता है, लेकिन इस बात की ये गारंटी नहीं है कि वो टीम मैच नहीं हारेगी, क्योंकि मैच जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ऐसा रहा है कि जब से वे कप्तान के तौर पर टेस्ट मैच में टॉस जीते हैं तो कम से कम मुकाबला वे हारे नहीं हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ यह इत्तेफाक जुड़ा है कि टेस्ट में टॉस जीतने पर उन्हें मैच में भी जीत मिलती है। इसे लकी चार्म कहा जाए तो गलत नहीं होगा। भारत के लिए विराट कोहली भी ऐसे ही लकी चार्म हैं। कोहली ने 2015 के बाद से आज तक (एडिलेड टेस्ट, 17 दिसम्बर 2020) जितनी बार भी टेस्ट में टॉस जीता तो भारतीय टीम मुकाबला हारी नहीं है। ऐसे में क्या कप्तान कोहली का ये लकी चार्म भारत को एडिलेड में भी जारी रहेगा?

दरअसल, विराट कोहली एडिलेड में खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के बाद स्वदेश लौट जाएंगे, क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं और कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। अब देखना यह है कि क्या विराट कोहली का लकी चार्म उन्हें जीत के साथ भारत भेजेगा या नहीं? क्या पिता बनने से पहले वे ऑस्ट्रेलिया को डे-नाइट टेस्ट मैच में धूल चटाकर वापस लौटेंगे।

आंकड़ों की बात की जाए तो साल 2015 में टेस्ट कप्तान बने विराट कोहली ने अब तक कप्तान के तौर पर कुल 25 बार (एडिलेड टेस्ट को छोड़कर) टॉस जीता है। सबसे अहम बात यह है कि भारतीय टीम को एक बार भी हार नहीं मिली है। ऐसा भी नहीं है कि इन 25 में से 25 मैचों में भारत को जीत मिली है, क्योंकि चार मैच टॉस जीतने के बाद ड्रॉ भी रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि भारत को 21 बार टॉस जीतने के बाद जीत मिली है।