हैडफ़ोन – Live Halchal

दमदार हैडफ़ोन TAGG POWERBASS 700 है शानदार बैटरी वाला
कुछ दिन पहले ही अपना वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन TAGG PowerBass 700 को भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी TAGG ने लॉन्च किया है. इस हेडफोन को खासतौर पर उनके लिए बाजार में उतारा गया है जिन्हें एक शानदार बेस वाले हेडफोन की जरूरत है.

टैग ने TAGG PowerBass 700 में बेस के लिए अलग से एक बटन दिया गया है. TAGG PowerBass 700 हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया तो आइये जानते है ​कैसा रहा इस हेडफोन का प्रद​र्शनकंपनी ने इसमें 500 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 14 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है. इसमें ब्लूटूथ का वर्जन 4.0 है। इसका वजन 200 ग्राम है. कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें इन-बिल्ट माइक दिया है. अमेजन से इस हेडफोन को 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलेगी. इसे आईफोन और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है. इसे आप ऑक्स केबल के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं डिजाइन की बात करें तो TAGG PowerBass 700 आपको निराश नहीं करेगा.

डिजाइन शानदार है और खास बात है कि इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है. ऐसे में यदि आपके पास लैपटॉप का बैग है या कोई छोटा बैग, यह हेडफोन उसमें आसानी से आ जाएगा. हेडफोन में सभी बटन बायीं ओर दिए हैं जिनमें चार्जिंग पोर्ट, ऑक्स केबल जैक, पावर बटन, वॉल्यूम अप और डाउन बटन और बेस बटन शामिल हैं. यह हेडफोन फ्लेक्सिबल भी है. जो इस उपयोगिता को बढ़ाता है. यह हेडफोन काफी मजबूत भी है और जल्दी से इस पर स्क्रैत नहीं आने वाले हैं. इसके अलावा कान में आसानी फिट भी जाता है, हालांकि यह अन्य हेडफोन की तरह कान को पूरी तरह से पैक नहीं करता है. उदाहरण के तौर पर यदि आप इस हेडफोन को इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको कोई आवाज लगाता है तो आप उसकी आवाज को सुन सकते हैं.

इस हेडफोन का वजन थोड़ा ज्यादा है तो ऐसे में लंबे समय के लिए इसका इस्तेमाल मुश्किल होता है. इसकी बॉडी प्लास्टिक की है।सबसे पहले बैटरी की बात करें तो इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है, हालांकि बैटरी बैकअप बढ़िया मिलता है. एक बार की फुल चार्जिंग में आपको 10-12 घंटे तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी ऑडियो क्वालिटी बेहतरीन है और एक्स्ट्रा बेस के लिए दिया गया बटन भी बखूबी काम करता है. तो कुल मिलाकर ऑडियो के मामले में यह एक बढ़िया हेडफोन है. जहां तक कनेक्टिविटी की बात है तो इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शानदार है. यह आसानी से पेयर हो जाता है, लेकिन कॉलिंग के मामले में यह कमजोर है. एंड्रॉयड फोन के साथ तो कॉलिंग ठीक-ठाक रहती है लेकिन आईफोन के साथ बात करने में दिक्कत होती है.