हेल्दी – Live Halchal

फिट रहने के लिए चलते हैं 10,000 Steps, तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
हेल्दी रहने के लिए लोग अपने फिटनेस गोल्स तय करते हैं, जिसमें वे रोजाना 10 हजार स्टेप्स चलने का भी फैसला करते हैं। पिछले कुछ समय में तो इसका चलन खूब बढ़ गया है। हर कोई स्वस्थ रहने के लिए यहीं करना चाहता है। वैसे ये होता भी काफी फायदेमंद है। रोजाना 10,000 स्टेप्स (10k Steps) चलने से वजन घटाने, दिल की बीमारियों से बचाव और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने (10k Steps Benefits) में काफी मदद मिलती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना 10,000 कदम चलते वक्त अगर आप कुछ बातों (Walking Mistakes) का ध्यान नहीं रख रहे हैं, तो फायदे की जगह अपनी सेहत को नुकसान हो सकता है। जी हां, 10,000 स्टेप्स चलना तभी फायदेमंद होगा, जब आप इन छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचेंगे (Things to Avoid While Walking)। आइए जानें रोजाना 10,000 स्टेप्स चलते वक्त किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

वॉक की क्वालिटी नजरअंदाज करना

बहुत से लोग सिर्फ 10 हजार कदम पूरे करने पर ध्यान देते हैं, लेकिन उनकी वॉक की क्वालिटी को नजरअंदाज कर देते हैं। धीमी गति से चलना या बिना सही पॉश्चर के चलने से उतना फायदा नहीं मिलता, बल्कि गलत पोश्चर के कारण शरीर में दर्द जरूर हो सकता है। इसलिए मॉडिरेट स्पीड में चलें, कंधों और गर्दन को सीधा रखें और चलते वक्त अपने हाथों को आगे-पीछे हिलाएं।

एक ही रूटीन और इंटेंसिटी में चलना

अगर आप रोज एक ही रास्ते पर, एक ही स्पीड से चलते हैं, तो शरीर जल्दी इसकी आदत बना लेता है और कैलोरी बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए कभी तेज, तो कभी धीमी स्पीड से वॉक करें। इसके अलावा, रास्ता बदलते रहें। सिर्फ प्लेन पर चलने के बजाय ऊंचाई या सीढ़ियों वाले रास्ते का इस्तेमाल करें।

वॉर्म-अप और कूल-डाउन न करना

बिना वॉर्म-अप के तेजी से चलना मांसपेशियों और जोड़ों पर दबाव डाल सकता है, जिससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर सुबह के समय, क्योंकि उस समय हमारी मसल्स पूरी तरह एक्टिव नहीं हुई होती हैं। इसलिए वॉक करने से पहले 5-10 मिनट स्ट्रेचिंग करें और वॉक के बाद भी कूल डाउन करने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग करें।

सही जूते न पहनना
गलत फुटवियर पहनकर लंबी दूरी तक चलने से पैरों में दर्द, छाले या घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए वॉक करने के लिए हमेशा सपोर्टिव और कुशनिंग वाले जूते पहनें।

पानी पिएं और रेस्ट को नजरअंदाज करना
लंबी वॉक के दौरान पानी न पीना डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे थकान और चक्कर आ सकते हैं। इसलिए वॉक करते समय अपने साथ पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर पर रुककर पानी जरूर पीते रहें। साथ ही, लगातार न चलें, बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें।

गर्मियों में घर पर बनाएं ये 7 हेल्दी और टेस्टी स्मूदी
ठंड का मौसम जा चुका है और अब मौसम हल्का गर्म होना शुरू हो चुका है। खासकर दिन के समय जब धूप निकलती है। ऐसे में कई बार हमारा या स्कूल से आने के बाद बच्चों का भी कुछ ठंडा पीने का मन कर जाता है। इसलिए हम आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी स्मूदी की रेसिपी बताने वाले हैं। जानें इन्हें बनाने की रेसिपी।

गर्मियों का मौसम अब शुरु ही होने वाला है। ऐसे में गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी के साथ-साथ ठंडी-ठंडी हेल्दी ड्रिंक्स की भी शरीर को जरूरत होती है। गर्मियों के मौसम में शरबत से लेकर नींबू-पानी तक हर घर में बनाया जाता है और घर पर आने वाले मेहमानों को भी पिलाया जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जो आप इस गर्मी ट्राई कर सकते हैं। ये हेल्दी स्मूदी आपकी सेहत भी बनाएंगी और आपको अंदर से ठंडा भी रखेंगी, तो आइए जानते हैं, गर्मियों में बनाएं जाने वाले कुछ बेहतरीन स्मूदी रेसिपीज।

मिक्स फ्रूट ओट्स समूदी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कुछ फलों को धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लें। अब आधा कप ओट्स लें और इसे दूध डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।

मैंगो बनाना स्मूदी

गर्मियों में मार्केट में आम बहुत मिलते हैं। मैंगों बनाना स्मूदी बनाने के लिए बाजार से फ्रेश मैंगो ले आएं। इसे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक केला और बादाम मिल्क के साथ इसे ब्लेंड कर लें।

वॉटरमेलन स्मूदी

तरबूज की स्मूदी बनाने के लिए तरबूज को छोटे-छोटे पीस काटर, दूध के साथ ब्लेंड कर लें। अगर दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीच-पपाया स्मूदी

पीच यानी आड़ू और पपीते की स्मूदी बनाने के लिए पीच और पपीते को दही के साथ ब्लेंड कर लें और इसका मजा लें।

पाइन एप्पल स्मूदी

पाइन एप्पल स्मूदी बनाने के लिए पाइन एप्पल के कुछ पीस लेकर इसे दूध के सात ब्लेंड कर लें। आप चाहे तो इसे गाढ़ा करने के लिए केला भी मिला सकते हैं।

चॉकलेट बनाना स्मूदी

चॉकलेट बनाना स्मूदी बच्चों को खूब पसंद आती है। इसे बनाने के लिए 1-2 पके केले लें इसे चॉकलेट चंक्स और दूध के साथ ब्लेंड कर लें। इसके ऊपर बादाम, नारियल का बूरा डालकर गार्निश करें।

मिंट स्मूदी

मिंट स्मूदी बनाने के लिए पदीने की पत्तियों को दूध के साथ ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें फ्रूट्स और दही मिले लें।

बेरीज स्मूदी

स्ट्रॉबेरी, ब्लेकबेरी और ब्लूबेरी को दूध के साथ ब्लेंड करके एक सीजनल और हेल्दी स्मूदी तैयार करें।

आपने बच्चों को खिलाएं ये हेल्दी और टेस्टी डिशेज
बच्चों के सही विकास के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। हालांकि बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं खाने को लेकर उनकी पसंद बदलती जाती है। ऐसे में उन्हें कुछ भी खिलाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपका बच्चा भी अक्सर खानेपीने में नखरे करता हैं तो इन बार उनके लिए ये टेस्टी और हेल्दी डिशेज जरूर ट्राई करें।

हर मां की ये शिकायत होती है कि उसका बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता। ये समस्या औ बढ़ जाती है, जब बच्चा खाने में नखरे करने लग जाता है। बच्चा जब वही चीजें खाता है जो उसे पसंद हो, तो मां के सामने बच्चे को खाना खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अक्सर ऐसा होता है कि मां बच्चे को उसके मनपसंद का खाना ही देने लग जाती है, लेकिन कई बार ऐसा करना बच्चे की सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। ऐसे जरूरी है कि बच्चे को टेस्ट के साथ हेल्दी फूड मिले। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही रेसिपी लेकर आए हैं, जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी है, जिसे आप अपने बच्चे को आसानी से खिला सकती हैं।

फ्रूट कबाब विद योगर्ट

फ्रूट्स जैसे स्टॉबेरी, ऑरेंज, बनाना, किवी के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसे स्टिक में लगा दें। इसे योगर्ट के साथ डिप के तौर पर सर्व करें। ये देखने में भी अच्छी लगती है। साथ ही ये कई पोषक तत्व जैसे विटामिन-सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट के भरपूर होते हैं।

वेजिटेबल मफिन

वेजिटेबल को मफिन के रूप में सर्व करें, ताकि बच्चा वेजिटेबल खाने से पीछे न हाटे। इसके लिए गाजर, ज्यूकिनी आदि सब्जियों को ग्रेट करके मफिन बैटर (होल वीट) में डाले और बेक कर लें। ये हेल्दी स्नैक बच्चों को खूब पसंद आएगा। इससे बच्चों को फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, मिनिल्स आदि मिलेंगे।

नट बटर बनाना सैंडविच

सैंडविच के नाम से ही बच्चों के मुंह में पानी आने लगता है। इसे हेल्दी बनाने के लिए आप होल व्हीट आटे की ब्रेड लें। इसे टोस्ट करके इसके ऊपर पीनट बटर स्प्रैड करें। अब केले के राउंड राउंड पीस काटकर इसके ऊपर रख लें और बच्चे को खाने को दें। इससे बच्चे को प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलता है।

ग्रीक योगर्ट पैराफेट

ग्रीक योगर्ट पैराफेट एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हैं। इसके लिए एक डेसर्ट कप या ग्लास लें। अब ग्रेनोला डालकर इसके ऊपर से ग्रीक योगर्ट डाल लें। अब इसके ऊपर से बैरीज डाल लें। ये पैराफेट काफी टेस्टी और प्रोटीन युक्त स्नेक है, जो कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।

सर्दियों में घर आए मेहमानों को खिलाएं ये हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट
सर्दियां शुरू होते ही खाने पीने का शौक भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दौरान खानपान के लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। खाने-पीने के शौकीन लोग अक्सर खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में लोग अक्सर डिनर के बाद डेजर्ट का विकल्प खोजते रहते हैं।

अगर आप भी मीठा खाने शौकीन हैं और अक्सर मीठा खाने के लिए कुछ न कुछ विकल्प खोजते रहते हैं, तो आज हम आपके लिए सर्दियों के कुछ स्पेशल डेजर्ट लेकर आए हैं, जिन्हें सीमित मात्रा में खाने से सेहत को नुकसाम भी नहीं होगा और आपका जायका भी बना रहेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ डेजर्ट सर्दियों में आप आसानी से बना कर इनके स्वाद का आनंद ले सकते हैं-

गाजर का हलवा

गाजर छील कर धुल लें और इसे कद्दूकस कर लें। फिर देसी घी में इसे भून लें। जब गाजर अच्छे से भुन कर पक जाए, तो इसमें दूध डाल कर पकाएं और दूध को गाढ़ा होने तक पकाते रहें। अगर इस प्रक्रिया को छोटा करना चाहते हैं, तो दूध की जगह खोआ डाल कर पका सकते हैं। जब गाजर और खोआ या दूध अच्छे से पक जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें और चीनी डालें। आखिर में बारीक कटे बादाम काजू डालकर मिलाएं और ऊपर से पिस्ता छिड़क कर सर्व करें।

तिल के लड्डू

सर्दियों में अक्सर सफेद या काली तिल के लड्डू बनाए जाते हैं, जो कि बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। तिल को बिना घी या तेल के सूखा ही भून लें। इन्हें रंग बदलने तक नहीं भुनना है, नहीं तो ये कड़वे हो जाते हैं। एक अलग पैन में गुड़ डालकर पिघला लें और उसकी गाढ़ी चाशनी जैसा तैयार कर लें। इसमें भुने हुए तिल डालें और अच्छे से मिलाएं। हाथ पर पानी लगाएं और मिश्रण में से छोटे-छोटे टुकड़े तोड़ कर लड्डू का आकार देते जाएं। तिल के लड्डू तैयार हैं।

गुड़ की चिक्की

पैन में गुड़ पिघला लें। तब तक दूसरे पैन में बिना तेल या घी डाले सूखी मूंगफली भून लें। भुनने के बाद इसे ठंडा करें और इसके छिलके को हाथों से मसल कर निकाल दें। इसे दो टुकड़े में तोड़ लें। उधर दूसरे पैन में गुड़ की चाशनी तैयार हो चुकी होगी। इसे चेक करने के लिए गुड़ चाशनी की एक बूंद पानी में डाल कर चेक करें। अगर वो बॉल जैसा ऊपर तैरने लगे, तो समझ लें कि चाशनी तैयार है।

अब इसमें टूटी मूंगफली और भुनी हुई सफेद तिल डालें। अच्छे से मिलाएं और एक प्लेट में घी फैला कर उसके ऊपर ये मिश्रण फैलाएं। दो से तीन मिनट में जब ये हल्का ठंडा होना शुरू हो, तभी इसे चाकू से बर्फी या चौकोर आकार में काट लें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आधे घंटे में गुड़ की चिक्की तैयार है।

हेल्दी रहने के आसान व सीक्रेट टिप्स
हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना, हेल्दी डाइट लेना, समय पर सोना-उठना और स्ट्रेस फ्री रहना कितना जरूरी है, लेकिन कमजोर इच्छा शक्ति, आलस, बिजी लाइफस्टाइल और प्रियोरिटी तय न कर पाने के चलते इन चीज़ों को फॉलो नहीं कर पाते। फिर जब बीमार होते हैं या किसी समस्या के शिकार, तब होश में आते हैं, तो फिट रहने की शुरुआत के लिए बीमार होने का इंतजार क्यों करना और जरूरी नहीं कि तन और मन को फिट एंड फाइन रखने के लिए जिम जाना ही जरूरी है। आप अपने रूटीन में इन छोटे-छोटे बदलावों से भी बड़ा चेंज ला सकते हैं।

30 मिनट पहले जागें

सुबह जल्दी उठने में दिक्कत तो होती है, लेकिन आप महसूस करेंगे कि इस आदत को अपनाकर आप अपने लिए सुबह का अच्छा-खासा वक्त निकाल सकते हैं। ऑफिस, स्कूल या दूसरे कामों को करने के लिए हड़बड़ी नहीं होती। जिस वजह से हर एक काम फिर चाहे वो ब्रेकफास्ट हो, एक्सरसाइज के लिए पर्याप्त वक्त होता है, जिससे तनाव नहीं होता। अपने उठने के टाइम से सिर्फ 30 मिनट पहले जागने की कोशिश करें। ये 30 मिनट आप अपने शरीर को दें, अपने पसंदीदा काम को करने में खर्च करें। अपनी हॉबी के बारे में सोचें, शांति से बैठकर प्रकृति को निहारें, ब्रेकफास्ट बनाएं, न्यूजपेपर-मैगजीन पढ़ें। दिन के ये 30 मिनट आपको स्ट्रेस फ्री कर देंगे।

25 मिनट की सैर

रोजाना 10 हजार या 9 हजार कदम पूरा करने की कोशिश करें। टहलने से अच्छा दूसरा कोई व्यायाम नहीं। रोजाना सुबह लगभग 25 मिनट की वॉक से आप दिन भर की एनर्जेटिक रहेंगे। जरूरी नहीं सुबह के वॉक से से 10 हजार कदम पूरे करें, शॉपिंग या लंच ब्रेक में भी वॉक कर सकते हैं। ये छोटे-छोटे रूटीन बदलाव स्वस्थ मन व शरीर के लिए जरूरी हैं।

20 मिनट डिजिटल डिटॉक्स

फोन व दूसरे लाइफ को आसान बनाने वाले मशीनों के बीच रहते-रहते हम थोड़ा सा सेल्फ सेंटर्ड और अपने काम से ही मतलब रखने वाले हो जाते हैं। जो हमारी लाइफ के लिए अच्छी आदत नहीं है। दिनभर में ज्यादा नहीं सिर्फ 20-30 मिनट ऐसा निकालें जिस वक्त फोन या लैपटॉप मतलब किसी भी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल न करें। इससे माइंड रिलैक्स होता है।

15 मिनट योग-मेडिटेशन

स्वस्थ रहना के लिए बिजी शेड्यूल से बस 15 मिनट योग व मेडिटेशन के लिए निकालें। बॉडी मूवमेंट के साथ-साथ ध्यान व रिलैक्सेशन तकनीक सीखें। महज इतनी देर के अभ्यास से आप शरीर को फिट रख सकते हैं और कई सारी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इन उपायों से तन और मन दोनों हेल्थ रहते हैं।