हेरोइन – Live Halchal

पंजाब बॉर्डर पर नशा तस्करी की कोशिश नाकाम, पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन बीएसएफ ने पकड़ी
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से की जा रही हेरोइन की तस्करी को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम किया है। पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ ने ड्रोन के जरिए भेजी गई 500 हेरोइन बरामद की है।

फिरोजपुर के साथ लगती पाकिस्तानी सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने नशा तस्करों के नापाक इरादों पर पानी फेरा है। बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर से बदमाशों की नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। बीएसएफ ने दोनों देशों की सीमा पर दुश्मन देश से लाई गई हेरोइन को जब्त किया है।

बीएसएफ ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव माछीवाड़ा ब्लॉक ममदोट में हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। उक्त पैकेट में 500 ग्राम हेरोइन पाई गई है। यह पैकेट पाकिस्तान ड्रोन ने शनिवार रात को भारतीय सीमा से लगते गांव माछीवाड़ा के गांव में फेंका गया था। हालांकि अभी तक किसी भी नशा तस्कर ने इस हेरोइन के पैकेट को सीमा से उठाया नहीं था कि इससे पहले ही बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पैकेट को अपने कब्जे में लिया है।

रविवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उक्त पैकेट को बरामद किया है। पैकेट पीली टेप से लिपटा था और लाल रंग की चमकीली टेप लगाई हुई थी ताकि ड्रोन से आसमान से फेंका गया पैकेट बरामद करने वाले व्यक्ति को इसके बारे में आसानी से पता चल सके। हालांकि अभी भी सीमा पर जवानों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से हर बार नशा तस्करी की लगातार कोशिशें की जाती हैं, लेकिन दोनों देशों की सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान अपनी सक्रियता दिखाते हुए नशा तस्करों के इरादों को नाकाम कर रहे हैं। बीएसएफ की तरफ से कई बार पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया जा चुका है।

पंजाब: बी.एस.एफ. ने जब्त की 5 करोड़ की हेरोइन
बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम में दो अलग-अलग मामलों में 5 करोड़ की हेरोइन जब्त की है, जिसको ड्रोन के जरिए फैंका गया था।

जानकारी के अनुसार हैरोइन का एक पैकेट रोडा वाला खुर्द और दूसरा पैकेट दाऊके गांव के खेतों से मिला। यह हेरोइन किसने मंगवाई थी और किसे डिलीवर की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है।

जालंधर पुलिस की कार्रवाई, 500 ग्राम हेरोइन लेकर आ रहे ट्रक ड्राइवर सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़े नशा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले की जांच में पता चला है कि इस गिरोह को 10 शातिर अपराधी बड़े ही व्यवस्थित तरीके से चला रहे थे, जिन्हें कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब में सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी मामले में एक बड़ी सफलता में हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है और इस रैकेट को चलाने वाले 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 48 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी और अबतक इस केस में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले हफ्ते तीन लोगों को गिरफ्तार कर 48 किलो हेरोइन बरामद कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आगे की जांच में पता चला है कि इस गिरोह को 10 शातिर अपराधी बड़े ही व्यवस्थित तरीके से चला रहे थे, जिन्हें कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि इन आरोपियों की पहचान परमिंदर कौर उर्फ रानी  निवासी गांव लखपुर नवांशहर, रोहित कुमार निवासी गांव कटरा अमृतसर, दलजीत सिंह निवासी गांव विरका जालंधर, अमरजीत शर्मा उर्फ सोनू शर्मा निवासी गढ़शंकर होशियारपुर, अनिल कुमार निवासी मोहल्ला रहकां गढ़शंकर, सुरजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर 4 नहोरिया वाली गली गढ़शंकर, गुरविंदर सिंह निवासी गांव पंडोरी थाना लोपोके जिला अमृतसर, मंजीत सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव मुहावा जिला अमृतसर, खुशाल उर्फ गोपाल सैनी निवासी हैबोवाल लुधियाना और मलकीत सिंह निवासी ग्राम भुसे तरनतारन के रूप में हुई।

कमिश्नर ने कहा कि ये अपराधी बहुत ही पेशेवर तरीके से इस रैकेट को चलाते थे क्योंकि रोहित सिंह हरदीप सिंह के माध्यम से रेफरल चैनलों का उपयोग करके अवैध कारोबार को बढ़ाता था। उन्होंने कहा कि गुरविंदर सिंह और मंजीत सिंह 2021 से बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के व्यापार में प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे, परमिंदर कौर उर्फ रानी, सतनाम से भारी मात्रा में हेरोइन खरीदकर वितरण श्रृंखला में एक प्रमुख कड़ी के रूप में काम कर रही थी। उन्होंने छोटे पैमाने के तस्करों को दवाएं वितरित कीं, जिससे अवैध व्यापार नेटवर्क की पहुंच बढ़ गई।

सीपी शर्मा ने कहा कि खुशाल कुमार अपने जीजा विनोद कुमार के बड़े पैमाने पर हेरोइन ऑपरेशन को चलाने के लिए सतनाम सिंह के दामाद हरदीप सिंह के संपर्क में आया। इस कनेक्शन ने खुशाल कुमार को हेरोइन की खरीद शुरू करने में मदद की। कमिश्नर ने बताया कि दलजीत सिंह और अमरजीत शर्मा ने सतनाम सिंह की मदद से हेरोइन की तस्करी के लिए ट्रकों का उपयोग करके श्रीनगर के तीन चक्कर लगाए, प्रति व्यक्ति प्रति चक्कर 50,000 रुपये कमाए और क्रमशः 10 किलो, 7 किलो और 15 किलो हेरोइन की तस्करी की।

उन्होंने कहा कि अनिल कुमार और सुरजीत कुमार ने सतनाम सिंह के साथियों के साथ इनोवा कार में श्रीनगर से 10/15/12 किलोग्राम हेरोइन की 3 खेप लेकर जालंधर पहुंचे जिसकी एवज में प्रति चक्कर 50,000 रुपये वसूले। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि नशे का आदी मलकीत सिंह, गुरविंदर सिंह और मंजीत सिंह के साथ मिलकर हेरोइन की डिलीवरी में मदद करता था।

आरोपियों के खिलाफ 21सी, 25,27ए, 29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 अप्रैल को पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 जालंधर में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 500 ग्राम हेरोइन, 84.78 लाख रुपये की ड्रग मनी, हुंडई कार पीबी01-सी-7932, मारुति सुजुकी बलेनो कार और ट्रक पीबी02-बीएम-9222 बरामद किया है। कमिश्नर ने बताया कि परमिंदर कौर और गुरविंदर सिंह के खिलाफ चार मामले लंबित हैं, जिनकी जांच जारी है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

पंजाब : भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक लौटा पाकिस्तानी ड्रोन
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब के फिरोजपुर में एक बार फिर ड्रोन नशे की खेप फेंक गया। बीएसएफ और पुलिस टीम ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। उधर, अमृतसर में हेरोइन के तीन पैकेट मिेले हैं।

पंजाब में भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक धुंध की आड़ में ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। ड्रोन शुक्रवार रात सवा 10 बजे फिरोजपुर में बीएसएफ की पोस्ट जोगिंदर के नजदीक आसमान में मंडराता हुआ दिखाई दिया। शनिवार सुबह बीएसएफ व पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन शाम तक कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने ममदोट और जीटी रोड के चौक पर नाकाबंदी कर दी है। हर आने जाने वाले वाहन की गहन जांच की।

काहनगढ़ में तीन जगहों से मिले हेरोइन के तीन पैकेट

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर सेक्टर में सीमांत गांव काहनगढ़ में तीन अलग-अलग जगहों से कुल तीन पैकेट हेरोइन के बरामद किए। तीनों पैकेटों में 500-500 ग्राम हेरोइन मिली। बीएसएफ ने तीनों पैकेट पुलिस को सौंप दिए हैं। बीएसएफ की टुकड़ी अमृतसर सेक्टर के गांव काहनगढ़ में गश्त कर रही थी। इस दौरान जवानों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तीन पैकेट मिले। कुल डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई।

जंडियाला गुरु से दो किलो हेरोइन मामले में वांछित काबू

ग्रामीण पुलिस ने दो किलोग्राम हेरोइन मामले में एक वांछित आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जंडियाला गुरु के नई आबादी से नशा तस्कर संदीप सिंह उर्फ घुट्टी को दो किलो हेरोइन के मामले में गिरफ्तार किया। एसएचओ तरसिक्का ने बताया कि यह आरोपी थाना तरसिक्का में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा था।

अमृतसर :पांच किलो हेरोइन, पिस्तौल और 76 हजार की ड्रग मनी समेत चार तस्कर काबू
हेरोइन की यह खेप मंगलवार रात पाकिस्तान के तस्करों ने भारतीय सरहद में गिराई थी। यह सारी कंसाइनमेंट बीएसएफ के अधिकारियों ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दी है। एनसी ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पांच किलो 900 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल, चार कारतूस और 76 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने यह कार्रवाई बुधवार सुबह अमृतसर सेक्टर में की।

बीएसएफ के जवान गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रहे हैं। पता चला है कि हेरोइन की यह खेप मंगलवार रात पाकिस्तान के तस्करों ने भारतीय सरहद में गिराई थी। यह सारी कंसाइनमेंट बीएसएफ के अधिकारियों ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दी है। एनसी ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

अमृतसर: बीएसएफ ने सीमांत गांव से पकड़ी तीन किलो हेरोइन, पढ़िये पूरी ख़बर
सीमा सुरक्षा बल के जवान मध्यरात्रि पाकिस्तान से सटे गांव दाओके में गश्त कर रहे थे। जवानों ने गफेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया।

बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने अमृतसर के सीमांत गांव दाओके से शनिवार सुबह तीन किलो हेरोइन पकड़ी है। तीन पैकेटों में बरामद 3.2 किलो हेरोइन को बीएसएफ अधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया है। घरिंडा पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बल की टुकड़ी शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि अमृतसर के पाकिस्तान से सटे गांव दाओके में गश्त कर रही थी। इस दौरान बल के जवानों ने तड़के फेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान ही एक खेत से पीले रंग की सेलो टेप में लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए। जिन्हें खोल कर जांच करने के बाद उसमें 3 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।