हेयरस्टाइल्स – Live Halchal

गर्मियों में भी दिखना है कूल, तो ट्राई करें ये 8 क्लासी हेयरस्टाइल्स
गर्मी में बालों को कैसे बांधें कि गर्मी भी न लगे और स्टाइलिश भी दिखें अगर आपके मन भी यह सवाल घूम रहा है तो इसका जवाब हम लेकर आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आपके बाल बंधे रहेंगे और काफी अच्छे भी दिखेंगे। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम के लिए कुछ स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स।

गर्मियों का मौसम अपने आप में कई तरह की परेशानियों का सबब बनता है। फिर चाहे सेहत हो, हमारी त्वचा हो या फिर हमारे बाल ही क्यों न हों। गर्मी में बढ़ता तापमान हर चीज को प्रभावित करता है। इस मौसम में घर पर रहना हो या फिर बाहर निकलना हो, गर्मी से बचने के लिए हमेशा यही सवाल आता है कि बालों को कैसे संभाला और संवारा जाए।

खुले बाल पसीने और धूप से खराब हो सकते हैं, इसलिए ऐसे हेयरस्टाइल चुनने चाहिए जिनसे ये परेशानियां भी न हों और साथ ही, गर्मी भी ज्यादा न लगे। इसलिए बालों के लिए गर्मियों के अनुरूप ऐसे हेयरस्टाइल की जरूरत महसूस होती है, जो इन्हें स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हमें कंफर्टेबल भी फील कराएं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हेयरस्टाइल्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और बालों की वजह से गर्मी भी कम लगेगी।

हाई पोनीटेल

हाई पोनी टेल गर्मियों में बालों को बांधने का सबसे आसान तरीका है। यह आपको काफी क्लासी लुक देता है। इसे आप फ्रॉक, मिडी, जींस या फिर किसी फॉर्मल वेयर के साथ भी आसानी कैरी कर सकती हैं। इससे आपके बाल लंबे समय तक बिना बिखरे, सेट रहेंगे।

फ्रेंच चोटी

गर्मियों में बाल जितने बंधे रहें उतनी उलझन कम होती है, खासकर बाहर निकलने पर। ऐसे में फ्रेंच चोटी एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो सूट, साड़ी, मिडी किसी भी आउट फिट के साथ फिट बैठती है। लंबे बालों पर ये चोटी और भी खूबसूरत लगती है। इसे स्टाइल करने के लिए आप इसके साथ क्यूट और छोटी क्लिप्स भी लगा सकती हैं।

सिंपल पोनी

गर्मी के मौसम में किसी ब्रंच पर जाना है या आउटिंग के लिए जाना है, तो सिंपल पोनी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें आपका लुक काफी कैजुअल, लेकिन क्लासी लगेगा। इसके साथ अपने सामने के कुल बालों को लूज छोड़ सकती हैं, ताकि वे आपके चेहरे को फ्रेम करें। इससे आपका लुक और बेहतर दिखेगा।

लो बन

बालों का लो बन हेयरस्टाइल एक एवर ग्रीन लुक है। यह ऑयली हेयर के लिए एक सेफ हेयरस्टाइल लुक माना जाता है, लेकिन आप इसे कभी भी बना सकती हैं। ऑफिस से लेकर पार्टी तक, लो बन हर लुक के साथ अच्छा लगता है।

मेसी बन

गर्मियों में मेसी बन बहुत बेहतरीन हेयरस्टाइल विकल्प है। ड्राई और घने बालों को स्मार्टली संवारने का इससे बेहतर और कोई तरीका नहीं हो सकता है। इस हेयरस्टाइल को सबसे अधिक बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कैरी करती थीं, जिसके बाद से ये काफी पॉपुलर हो गया है। आप भी अपने कैजुअल वेयर्स के साथ इस बन को बना सकती हैं।

सिंपल जूड़ा

गर्मियों में बालों को जितना अधिक समेट कर रखा जाए उतना अधिक अच्छा है। ऐसे में अगर आपको पार्टी या फंक्शन अटेंड करना है, तो साड़ी के साथ सिम्पल जूड़ा बनाएं। बालों को बांधने का ये सबसे आसान और स्मार्ट तरीका है। किसी फंक्शन के लिए आप इसके साथ बालों में गजरा भी लगा सकती हैं।

बबल ब्रेड

इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सिंपल चोटी ही जरा लूज करके बबल के शेप में बनाई जाती है। इस हेयरस्टाइल में आपके बाल बंधे भी रहेंगे और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगेंगे।