हेमंत सोरेन – Live Halchal

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारीराधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं भगवान बदरीविशाल का अंगवस्त्र प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारीराधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और देवभूमि में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

हेमंत सोरेन आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हेमंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

जेल से बाहर आने के पांच दिन बाद, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। यह जानकारी गठबंधन के विधायकों ने दी है।

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी।

विधानसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति
कांग्रेस के एक विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ”झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हमारी पार्टी ने हमें बुधवार को इंडिया ब्लॉक विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए कहा था।” विधायक ने कहा कि यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि गठबंधन को इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार करने की जरूरत है।

राज्य में नेतृत्व को लेकर भी हो सकती है चर्चा
झामुमो मंत्री मिथिलेश कुमार ने भी कहा कि बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। वहीं चर्चा यह भी है कि बैठक में राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर भी बात होगी। ईडी ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी सहयोगी चंपई सोरेन को राज्य की कमान सौंपी गई थी।

बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा हेमंत सोरेन के भाई और मंत्री बसंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के भी शामिल होने की संभावना है।

जमानत के बाद कहा था- भाजपा नेता साजिश रच रहे हैं
5 दिन पहले जमानत पर रिहा हुए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने ‘सामंती ताकतों’ के खिलाफ ‘विद्रोह’ का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि विपक्षी दलों का गठबंधन- INDIA देश भर से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। हूल दिवस के मौके पर झारखंड के साहिबगंज में रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा था कि उनकी रिहाई के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। भाजपा नेता एक बार फिर उनके खिलाफ ‘साजिश’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिहाई के बाद पहली बार वे अपने घर से बाहर निकले हैं। यह सभी के लिए प्रेरणा का दिन है।

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार
जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अब झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ डाली गई याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोरेन से पूछा कि आप हाई कोर्ट क्यों नहीं जाते? सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह मामला एक मुख्यमंत्री से संबंधित है जिसे गिरफ्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा कि अदालतें सभी के लिए खुली हैं और उच्च न्यायालय संवैधानिक अदालत ही है।

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भूमि मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका के साथ झारखंड उच्च न्यायालय जाने को कहा।

ईडी पर साजिश का लगाया था आरोप

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी से राहत के लिए उच्च न्यायालय जाने को कहा। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर उन्हें ‘सुनियोजित साजिश’ के तहत गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए हैं गिरफ्तार

शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को अनुचित, मनमाना और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन घोषित करने का आग्रह किया था। सोरेन को 31 जनवरी को जमीन पर ‘अवैध’ कब्जे और ‘भूमि माफिया’ के साथ कथित संबंध से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

गुरुवार को रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बुधवार रात कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को शुक्रवार, 2 फरवरी को सूचीबद्ध करने के लिए सहमत है। कपिल सिब्बल ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट में लगाई गई अपनी याचिका वापस ले लेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धनशोधन के एक मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोपों को लेकर सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

उन्हें ईडी दफ्तर ले जाया गया जहां उनकी चिकित्सा जांच की जाएगी। अपनी गिरफ्तारी से पहले, सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। वे गठबंधन के विधायकों के साथ राजभवन गए थे और फिर उन्हें वहां से ईडी कार्यालय ले जाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है।’’