हुई इतनी कमाई – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 13 Aug 2017 05:58:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हुई इतनी कमाई – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दूसरे दिन ‘टॉयलेट’ ने पकड़ी रफ्तार, हुई इतनी कमाई https://livehalchal.com/%e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0/70888 Sun, 13 Aug 2017 05:58:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=70888 सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ हो या शाहरुख खान की ‘जब हैरी मेट सेजल’, बॉक्स ऑफिस को पिछले कुछ महीनों में निराशा ही हाथ लगी है. ऐसे में लोगों को अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ से बहुत उम्मीदें हैं. मिले-जुले रिव्यू मिलने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही …]]>

सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ हो या शाहरुख खान की ‘जब हैरी मेट सेजल’, बॉक्स ऑफिस को पिछले कुछ महीनों में निराशा ही हाथ लगी है. ऐसे में लोगों को अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ से बहुत उम्मीदें हैं.दूसरे दिन 'टॉयलेट' ने पकड़ी रफ्तार, हुई इतनी कमाई

मिले-जुले रिव्यू मिलने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है. फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया है.

Bollywoodhungama की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ट्रेड पंडितों के हिसाब से फिल्म रविवार तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 2’ ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये और ‘रुस्तम’ ने 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ भारत के करीब 3000 स्क्रीन्स और विश्व भर के 590 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है. फिल्म का बजट 18 करोड़ रुपये है.

अभी-अभी: गोरखपुर घटना को लेकर सीएम योगी ने किया बड़ा वादा, सभी को मिलेगा…

यह भी कहा गया है कि अक्षय ने इसमें अपनी फीस नहीं ली है बल्कि वो प्रॉफिट शेयर करने वाले हैं. ऐसे में अगर फिल्म को लंबे वीकेंड का फायदा मिलता है तो इसके 110-115 करोड़ तक की कमाई करने की उम्मीद है. ऐसा हो जाता है, तो लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे अक्षय कुमार के लिए यह सोने पर सुहागा जैसा होगा.

हालांकि हाल के दिनों के बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स को देखें, तो दर्शकों पर स्टार पावर से ज्यादा फिल्म के कंटेंट का असर हो रहा है. इस मामले में ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ बहुत मजबूत नजर नहीं आती है.

 
]]>