हिसार एयरपोर्ट – Live Halchal

हिसार एयरपोर्ट पर अब रात के समय भी शुरू होगी विमान सेवाएं
महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर अब रात के समय भी लैंडिंग की जा सकेगी। नाइट लैंडिंग के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर अब रात के समय भी लैंडिंग की जा सकेगी। नाइट लैंडिंग के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, जिसमें लैंडिंग लाइट्स, पोजिशन लाइट्स, एंटी-कॉलिजन लाइट्स, स्ट्रोब लाइट्स, रनवे लाइटिंग, टैक्सी वे लाइटिंग और अप्रोच लाइटिंग लगाने का काम पूरा हो गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से अगले सप्ताह नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन को आवेदन किया जाएगा।

डीजीसीए की टीम इसका निरीक्षण करने के बाद नाइट लैंडिंग के लिए अनुमति पत्र जारी करेगी। हिसार एयरपोर्ट पर अभी दिन के समय ही हवाई जहाज की लैंडिंग व टेक ऑफ की सुविधा है। रात के समय किसी विमान को नहीं उतारा जा सकता है और न हीय अधि किसी विमान को उड़ान भराई जा सकती है।

इसके लिए पर्याप्त संसाधन हिसार एयरपोर्ट पर नहीं थे। अब एयरपोर्ट पर रनवे लाइटिंग, टैक्सीवे लाइटिंग, अप्रोच लाइटिंग लगा दी गई हैं। एयरपोर्ट के स्थानीकारी अब डीजीसीए के नियमों के अनुसार आवेदन करेंगे। जिसके बाद डीजीसीए की टीम इसका मुआयना करेगी। अगर सब कुछ सही पाया गया तो हिसार एयरपोर्ट अथॉरिटी को नाइट लैंडिंग की अनुमति दे दी जाएगी, जिसके बाद रात के समय व खराब मौसम में भी हवाई सेवाओं का संचालन हो सकेगा। फिलहाल एयरपोर्ट को एक ही शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है।

जयपुर के लिए नवंबर में शुरू होगी फ्लाइट
हिसार एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं दी जा रही हैं। जिसमें तीनों शहरों के लिए सप्ताह में दो-दो दिन फ्लाइट हैं। हिसार से दिल्ली व अयोध्या के लिए 72 सीटर और चंडीगढ़ के लिए 42 सीटर हवाई जहाज है। अब तीसरे चरण में हिसार से जयपुर के लिए सेवा शुरू की जानी है। अलायंस एयरलाइन जयपुर के लिए एक नवंबर से अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। चौथे चरण में अहमदाबाद और जम्मू के लिए सेवाएं शुरू होने की संभावना है।

अभी शुरू नहीं हुआ नए टर्मिनल का काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के लिए शिलान्यास किया था, लेकिन तीन माह बाद भी अभी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का काम शुरू नहीं हो सका है। करीब 413 करोड़ रुपये की लागत से नए टर्मिनल का निर्माण होना है। 17 अप्रैल 2027 तक टर्मिनल का काम पूरा किया जाना है। एयरपोर्ट पर नए एटीसी काम भी शुरू किया जाना है। एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग, एक कार्गों टर्मिनल बिल्डिंग व एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल का निर्माण किया जाएगा। पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग 37790 वर्ग मीटर में बनेगा, जबकि कार्गों टर्मिनल बिल्डिंग 2235 वर्ग मीटर में तैयार होगा। इस टर्मिनल की क्षमता 21 लाख पैसेंजर प्रति वर्ष होगी। यह शंख आकार में बनाया जाएगा।

एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द ही दी जाएगी। नाइट लैंडिंग के लिए सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। इसी सप्ताह आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि अगस्त महीने में हमें नाइट लैंडिंग सुविधा प्रदान करने के लिए अनुमति मिल जाएगी। नए टर्मिनल व एटीसी के काम भी बहुत जल्द शुरू होंगे। – विपुल गोयल, उड्डयन मंत्री, हरियाणा

हिसार एयरपोर्ट: जल्द ही जयपुर, अहमदाबाद और जम्मू के लिए होंगी हवाई सेवाएं शुरू, सीएम सैनी की बड़ी घोषणा!
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी हरियाणा में आए थे। उन्होंने तीन तरह के घोड़े बताए। राहुल गांधी की तो तीन पीढ़ी लग गई, तब भी कांग्रेस का घोड़ा रेस में नहीं दौड़ पाया।

जल्द ही हिसार से जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू हाेंगी। यह एयरपोर्ट विकास की गति पर तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 साल में देश में 150 से ज्यादा एयरपोर्ट बने हैं। सोमवार को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू करने के दौरान ये बातें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहीं।

एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को पहले हवाई अड्डे का उपहार दिया है। इसका विकास कराना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह हवाई अड्डे के बीच शुरू हुई फ्लाइट का शुभारंभ किया। हिसार-चंडीगढ़ के बीच शुरू की गई इस सेवा की पहली फ्लाइट में सीएम खुद भी सवार हुए। उनके साथ कई मंत्री और विधायक भी चंडीगढ़ गए। विमान में 20 यात्री हिसार से चंडीगढ़ गए।

कांग्रेस में सारे लंगड़े घोड़े ही हैं- नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी हरियाणा में आए थे। उन्होंने तीन तरह के घोड़े बताए। राहुल गांधी की तो तीन पीढ़ी लग गई, तब भी कांग्रेस का घोड़ा रेस में नहीं दौड़ पाया। कांग्रेस में तो सारे लंगड़े घोड़े ही हैं। बरात के घोड़े तो विधानसभा चुनाव में लोगों ने वापस भेज दिए।

हरियाणा के लोगों ने देखा कि बरात के घोड़े कामयाब नहीं हैं। रेस वाले घोड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास हैं। कांग्रेस का संगठन तो पूरी तरह से मरा पड़ा है। कांग्रेस को लोगों ने रिटायर कर दिया है। इस मौके पर उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, हांसी विधायक विनोद भयाना, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक व पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई मौजूद थे।

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान आज, सीएम सैनी दिखाएंगे हरी झंडी
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं चलने के बाद अब सोमवार को चंडीगढ़ की फ्लाइट भी शुरू हो रही है। सीएम नायब सिंह सैनी एलायंस एयर के 72 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल भी रहेंगे। दोपहर बाद साढ़े 3 बजे हरी झंडी दिखाने के बाद पहली फ्लाइट में सीएम सैनी भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।

फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को रहेगी। इस फ्लाइट का किराया 1724 से 2500 रुपये तक रहेगा। सीट की उपलब्धता के आधार पर यह कम ज्यादा हो सकता है। बता दें कि 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली की उड़ान शुरू हुई थी। यहां से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं।

फ्लाइट का टाइम टेबल
चंडीगढ़ से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भर शाम 4:30 बजे हिसार विमान पहुंचेगा।
हिसार से शाम 4:55 बजे उड़ान भर शाम 5:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा।

फ्लाइट से हिसार से चंडीगढ़ का लगेगा 1 घंटे का समय
वहीं, हिसार से चंडीगढ़ जाने में बस में 4 घंटे, ट्रेन में 7 घंटे और फ्लाइट से 1 घंटा लगता है। सड़क मार्ग से हिसार से चंडीगढ़ की दूरी 252 किलोमीटर है। साधारण बस में करीब 4 घंटे का समय लगता है। 320 रुपये किराया है। हिसार के रायपुर स्टेशन से चंडीगढ़ तक पैसेंजर ट्रेन में 7 घंटे लगते हैं। 55 रुपये किराया है। फ्लाइट से सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेंगे। समय तो बचेगा, लेकिन किराया कई गुना ज्यादा लगेगा।

हिसार एयरपोर्ट: खाने-पीने के सामान के लिए चुकाने होंगे महंगे दाम
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं 18 अप्रैल से नियमित तौर पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। एयरलाइंस कंपनी की ओर से हिसार से अयोध्या के लिए 3080 रुपये में टिकट ऑफर की जा रही है।

हिसार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए कैंटीन सेवा शुरू हो गई है। अगर आपको इस कैंटीन से खाने-पीने का सामान लेना है तो महंगे दाम चुकाने होंगे। एयरपोर्ट पर फाइव स्टार होटल से भी महंगे रेट तय किए गए हैं। आपने चाय व सैंडविच ऑर्डर किया है तो आपको 238 रुपये चुकाने होंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से चाय 86 रुपये और सैंडविच की कीमत 152 रुपये तय की गई है।

हिसार में सामान्य तौर पर चाय 10 से 15 रुपये में मिल जाती है। वहीं, एयरपोर्ट पर चाय की चुस्की के लिए 86 रुपये और कॉफी के लिए 105 रुपये भुगतान करना होगा। मंगलवार को सोशल मीडिया पर रेट लिस्ट वायरल हुई। कैंटीन परिसर में बैठने के लिए उपयुक्त स्थान तक नहीं है।

यह होंगे रेट
चाय : 86 रुपये
कॉफी : 105 रुपये
सैंडविच : 152 रुपये
उपमा : 124 रुपये
मैगी : 143 रुपये
कोल्ड ड्रिंक व चिप्स एमआरपी पर मिलेंगे।

हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान का किराया आने का 700 रुपये महंगा
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं 18 अप्रैल से नियमित तौर पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। एयरलाइंस कंपनी की ओर से हिसार से अयोध्या के लिए 3080 रुपये में टिकट ऑफर की जा रही है। वहीं, अयोध्या से हिसार के लिए 700 रुपये महंगा 3730 रुपये का टिकट है।

हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली व अयोध्या के लिए हर सप्ताह दो फ्लाइट उपलब्ध रहेंगी, जो शुक्रवार व रविवार को मिलेंगी। हर शुक्रवार व रविवार को सुबह हवाई जहाज दिल्ली से उड़कर हिसार उतरेगा। हिसार से सुबह 10:35 बजे जहाज अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। दो घंटे में 12:35 पर फ्लाइट अयोध्या में उतरेगी। इसके बाद एक बजे अयोध्या से रवाना होकर 3 बजे हिसार पहुंच जाएगी। हिसार से अयोध्या के लिए 3080 व अयोध्या से हिसार के लिए 3730 रुपये की टिकट है। फिलहाल 18, 20, 25, 27 अप्रैल, 2 मई, 4 मई, 9 मई, 11 मई को टिकट उपलब्ध हैं।

मई में जम्मू के लिए शुरू होगी हवाई यात्रा
खास बात यह है कि एक दूसरी एजेंसी हिसार से अयोध्या के लिए 2830 रुपये में व अयोध्या से हिसार 3490 रुपये में टिकट ऑफर कर रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मई महीने में जम्मू के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। हिसार से जम्मू के लिए सप्ताह में तीन दिन उड़ान रहेगी। इसका टाइम शेड्यूल अभी तय नहीं किया गया है। वहीं, एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को हवाई पट्टी से टर्मिनल तक लाने के लिए बस सेवा की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही मिनी गाड़ी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिकारी के अनुसार
हिसार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा देने के लिए काम चल रहा है। जल्द ही एएआई की ओर से डीजीसीए से अनुमति ली जाएगी। करीब छह महीने में नाइट लैंडिंग सुविधा मिलने के बाद एयरपोर्ट को 24 घंटे ऑपरेशनल रखा जा सकेगा। हमें अधिक संख्या में फ्लाइट मिल सकेंगी। दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट सुविधा शुरू करने में आसानी होगी। -जेएस बल्हारा, एयरपोर्ट निदेशक, हिसार।

हिसार एयरपोर्ट: जम्मू, अहमदाबाद व जयपुर के लिए शुरू होंगी हवाई सेवा
फिलहाल एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए ही उड़ान सेवा उपलब्ध है और वह भी सप्ताह में दो दिन के लिए उपलब्ध करवाई गई है। वहीं जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर व चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 3-3 दिन हवाई सेवा उपलब्ध रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरपोर्ट पर प्रस्तावित टर्मिनल-2 का शिलान्यास भी किया। इस टर्मिनल के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 413 करोड़ रुपये है। यह टर्मिनल 17 अप्रैल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार नए टर्मिनल में एक पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग, एक कार्गो टर्मिनल बिल्डिंग व एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल का निर्माण किया जाएगा। पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग 37,790 वर्ग मीटर में बनेगा, जबकि कार्गो टर्मिनल बिल्डिंग 2235 वर्ग मीटर में तैयार होगा। इस टर्मिनल की क्षमता 21 लाख पैसेंजर प्रति वर्ष होगी। यह शंख आकार में बनाया जाएगा।

1655 करोड़ है लागत
एयरपोर्ट के निर्माण पर अभी तक जितनी लागत आई है और भविष्य में होने वाले कार्यों पर जितनी लागत आएगी, यह कुल लागत करीब 1655 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह एयरपोर्ट 4200 एकड़ जमीन पर है, जबकि इसके साथ लगती 3 हजार एकड़ जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) का निर्माण किया जाएगा। एयरपोर्ट में बनाए गए एप्रन पर 10 हवाई जहाज खड़े किए जा सकते हैं। फिलहाल इस हवाई पट्टी पर 180 यात्री क्षमता वाले हवाई जहाज उड़ान भर सकते हैं।

सप्ताह में 3-3 दिन उपलब्ध होगी जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर व चंडीगढ़ की हवाई सेवा
फिलहाल एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली के लिए ही उड़ान सेवा उपलब्ध है और वह भी सप्ताह में दो दिन के लिए उपलब्ध करवाई गई है। वहीं जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर व चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 3-3 दिन हवाई सेवा उपलब्ध रहेंगी। हालांकि अभी इनका शेड्यूल व किराये की घोषणा नहीं की गई है।