हिमाचल-उत्तराखंड – Live Halchal

उत्तर भारत में अभी और बढ़ेगी ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में यलो अलर्ट
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में चल रही बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले चार दिनों तक घना कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में ठंड का सितम रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में ठंड का सिलसिला बरकरार रहेगा। अगले चार दिनों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान दिन में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में विजिबिलिटी हुई कम

दिल्ली-NCR में ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में कम विजिबिलिटी के कारण IGI एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट देरी से चल रही हैं और कुछ फ्लाइट रद्द हो गई हैं। इसके अलावा घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी और इस दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है।

वहीं, बिहार में पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक रहेगा।

साथ ही दिन और रात के समय ठंड बरकरार रहेगी और घने कोहरे से भी राहत नहीं मिलने वाली है।

हिमाचल में लुढ़का पारा

मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

उत्तराखंड में सर्दी का सितम फिर बढ़ गया है। मैदानी क्षेत्र घने कोहरे के प्रकोप से बेहाल हैं। अगले दो दिन देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

पंजाब में कोहरे और कड़ाके की ठंड जारी है। पंजाब में चल रही शीतलहर ने ठिठुरन और बढ़ा दी। कई शहरों में विजिबिलिटि शून्य रही। इस बीच मौसम विभाग ने घना कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

कश्मीर में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। उम्मीद है कि लंबे समय से जारी शुष्क दौर समाप्त हो जाएगा।मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार, प्रदेश में 24 जनवरी तक शुष्क मौसम जारी रहेगा। इसके बाद बादल छाने लगेंगे।