हिटलर – Live Halchal

हिटलर के जन्मस्थान में खुला पुलिस स्टेशन
ऑस्ट्रिया ने ब्रौनौ एम इन शहर में उस घर में एक पुलिस स्टेशन खोल दिया है जहां जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का जन्म हुआ था. यह 17वीं सदी के पुराने सराय के बारे में सालों से चल रहे विवाद के बाद हुआ है। इसी घर में अप्रैल 1889 में नाज़ी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का जन्म हुआ था।

पुलिस स्टेशन के उद्घाटन समारोह में पुलिस म्यूजिशियन टुबा और अन्य वाद्ययंत्र बजाए गए।

इसमें गृह मंत्री गेरहार्ड कार्नर और अन्य स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान ने कार्नर ने कहा कि ऑस्ट्रिया अतीत की भयानक विरासत की जिम्मेदारी ले रहा है। उन्होंने कहा, यह घर अब डेमोक्रेसी, कानून का राज, सुरक्षा, आजादी और इंसानी इज्जत की जगह बन जाएगा।

पुलिस चीफ इंस्पेक्टर लुडविग हाइज़ ने कहा, हमें काम करने के लिए इतनी शानदार, मॉडर्न बिल्डिंग मिलने पर खुशी है। यह ऑस्ट्रिया के किसी भी दूसरे पुलिस स्टेशन जैसा ही है।

कई सालों तक गृह मंत्रालय ने यह बिल्डिंग लोकल महिला गेरलिंडे पोमर से किराए पर ली थी ताकि इसे कट्टर दक्षिणपंथी टूरिज्म के लिए इस्तेमाल होने से रोका जा सके। बाद में इसे खास जरूरतों वाले लोगों के लिए डे सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया। 2011 में रिनोवेशन पर रोक के बाद बिल्डिंग खाली हो गई। 2016 में पार्लियामेंट ने कानून पास कर सरकार को घर जब्त करने की इजाजत दी और पोमर को इसका का हर्जाना दिया।

हालांकि, इसे लेकर पोमर कोर्ट गईं लेकिन केस हार गईं। शुरुआत में बिल्डिंग तोड़ने का प्रस्ताव आया, लेकिन आलोचना के बाद 2019 में इसे पुलिस स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया। पुरानी पीली बिल्डिंग को ठीक करने में लाखों यूरो खर्च हुए। अब यह अंदर-बाहर से सफेद रंग की है और चमचमाती ओक की लकड़ी से सजी हुई है।

यहां पुलिस स्टेशन खुलने के फैसले से हर कोई खुश नहीं है। कुछ लोग चाहते थे कि यह घर नाजी अतीत का सामना करने वाला जिम्मेदारी का सेंटर बने।

लोकल हिस्टोरियन फ़्लोरियन कोटैंको ने कहा कि वे लेबेनशिल्फ चैरिटी को वापस देखना पसंद करते। घर पर इसके इतिहास के बारे में कोई साइन नहीं है। सिक्योरिटी कैमरे लगे हैं ताकि किसी भी संभावित नियो-नाजी गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा सके।

इसे हिटलर से जोड़ने वाली सिर्फ एक चीज बाहर सड़क पर लगा पत्थर है, जिस पर लिखा है, ‘फिर कभी फ़ासिज़्म नहीं; लाखों मरे हुओं की याद में’, यह पत्थर पास के माउथौसेन कॉन्सेंट्रेशन कैंप से लाया गया है।

कोटैंको ने कहा, इस जगह का इतिहास कभी खत्म नहीं होगा। इससे खुले और सही तरीके से निपटना होगा। यह गर्व की बात नहीं, बल्कि सच्चाई से निपटने की बात है।

हिटलर की जन्मस्थली पर पुलिस स्टेशन खोलने का फैसला
ऑस्ट्रिया सरकार उस इमारत में पुलिस स्टेशन खोलने जा रही है जहां 1889 में जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का जन्म हुआ था। इसका उद्देश्य दशकों से चली आ रही इस बहस को खत्म करना है कि इस जगह को दूर-दराज चरमपंथियों के लिए तीर्थस्थल बनने से कैसे रोका जाए।

जर्मनी की सीमा पर साल्जबर्ग के उत्तर में ब्रौनौ एम इन शहर में स्थित साल्जबर्गर वोरस्टेड 15 नाम की यह 17वीं शताब्दी की इमारत अब सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत की जा चुकी है।

इस इमारत के नवीनीकरण पर करीब 20 मिलियन यूरो खर्च किए गए हैं। ऑस्ट्रिया के आंतरिक मंत्री गेरहार्ड कार्नर बुधवार को नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

ऑस्ट्रिया सरकार ने इस इमारत के भविष्य को लेकर गठित 13 विशेषज्ञों के आयोग की सिफारित पर यह फैसला लिया है। आयोग ने 2016 में अपनी रिपोर्ट में कहा था यहां संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया जाना चाहिए क्योंकि इसे आगुंतकों द्वारा गलत तरीके से पेश किए जाने का खतरा है।

वहीं इस इमारत को ध्वस्त करने की योजना भी नहीं बन सकी क्योंकि यह शहर के ऐतिहासिक केंद्र का हिस्सा है और विरासत संरक्षण के तहत आती है। आयोग को डर था कि ध्वस्तीकरण को साइट को इतिहास को नकारने के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है।

आयोग के अनुसार पुलिस स्टेशन के रूप में इस इमारत का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित सार्वजनिक पहुंच और राज्य प्राधिकरण की मौजूदगी सुनिश्चित होगी। साथ ही एक सरकारी संस्थान होने के कारण यहां स्थिरता और सार्वजनिक भरोसा भी बना रहेगा। हालांकि इस फैसले पर सवाल भी उठे हैं।

इस इमारत के भविष्य पर चर्चा कराने वाले एक समूह द्वारा 2023 में कराए गए सर्वेक्षण में 1 हजार लोगों में से सिर्फ 6 प्रतिशत ने ही प्रशासनिक उपयोग का समर्थन किया। आधे से ज्यादा लोगोंने यहां स्मरण और फासीवाद विरोध संस्था बनाने की वकालत की, जबकि करीब एक चौथाई लोगों ने इस इमारत को गिरा देने का सुझाव दिया था।

हिटलर और नाजी नेता के ठिकाने पर हुई खुदाई
हाल ही में पुरातत्वविद की टीम  ने नाजी पार्टी के तानाशाह नेता एडॉल्फ हिटलर और हरमन गोरिंग द्वारा इस्तेमाल किए गए वुल्फ लेयर की खुदाई की। इस दौरान उन्हें पांच लोगों के मानव कंकाल मिले है। दरअसल टीम यहां बिल्डिंग मैटेरियल्स के बारे में जांच करने पहुंची थी। उसी दौरान हुई खुदाई में यह बरामद हुआ है । इन पांचों कंकाल के हाथ-पैर दोनों गायब हैं।

देश-दुनिया में इतिहास को खंगालने वाली पुरातत्वविद हमेशा कुछ न कुछ रोचक और हैरान कर देने वाली चीजे ढूंढ निकालते है। हाल ही में पुरातत्वविद की टीम ने नाजी पार्टी के तानाशाह नेता एडॉल्फ हिटलर और हरमन गोरिंग द्वारा इस्तेमाल किए गए वुल्फ लेयर की खुदाई की। इस दौरान उन्हे काफी हैरान कर देने वाली चीजें मिली। नौबत यह हुई कि उन्हें पुलिस की टीम को भी बुलाना पड़ गया।

किसका था ये घर?

दरअसल, वुल्फ लेयर एक घर है, जो गिर्लोज, उत्तरपूर्वी पोलैंड में स्थित है। यह घर नाजी नेता हरमन गोरिंग का था। हालांकि,बाद में यह घर हिटलर ने अपनी रणनीतिक योजनाओं के लिए इस घर का इस्तेमाल किया। ये एक तरीके से नाजियों का मिलिट्री बेस बन गया था। ऐसा नहीं है कि इस जगह की पहले कभी खुदाई नहीं हुई हो, लेकिन 24 फरवरी को हुई खुदाई में जो सामने आया वो काफी हैरान कर देने वाला था।

खुदाई से बरामद हुए मानव कंकाल!

आर्कियोलॉजिस्ट की टीम को जमीन की खुदाई से पांच लोगों के मानव कंकाल मिले है। दरअसल, टीम यहां बिल्डिंग मैटेरियल्स के बारे में जांच करने पहुंची थी। उसी दौरान हुई खुदाई में यह बरामद हुआ है। इन पांचों कंकाल के हाथ-पैर दोनों गायब हैं। गुरुवार को पब्लिश पोलिश शहर ग्दान्स्क में स्थित एक ऐतिहासिक संगठन, लेटब्रा फाउंडेशन के एक बयान के अनुसार, अवशेष तीन वयस्कों, एक किशोर और एक नवजात शिशु के थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पांच शव एक-दूसरे के पास, एक ही दिशा में रखे हुए थे।

हिटलर को परमाणु बम बनाने से रोकने वाले, रोन्नेबर्ग की 99 साल की उम्र में हुई मौत
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजी जर्मनी की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को ध्वस्त करने वाले नार्वे के प्रतिरोधी सेनानी जाओचिम रोन्नेबर्ग का 99 साल की उम्र में निधन हो गया. रोन्नेबर्ग ने उस पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व किया था, जिसने भारी जल तैयार करने वाले कारखाने को उड़ा दिया था और इसके साथ ही नाजी जर्मनी उस एक प्रमुख तत्व से महरूम हो गया था जिसका इस्तेमाल वो परमाणु हथियार बनाने में कर सकता था.

द गार्जियन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने कहा है कि रोन्नेबर्ग का रविवार को निधन हुआ और वह हमारे एक सबसे उत्कृष्ट प्रतिरोधी सेनानी थे, जिनके साहस ने जो कर दिखाया उसे नार्वे में सर्वाधिक सफल विध्वंसक अभियान करार दिया गया है.

रोन्नेबर्ग को स्पेशल ऑपरेशन एक्जक्यूटिव (एसओई) ने दक्षिणी नार्वे के टेलमार्क में स्थित भारी सुरक्षा वाले संयंत्र के कुछ हिस्से को फरवरी 1943 में एक हमले में ध्वस्त करने के लिए नियुक्त किया था. एसओई ब्रिटेन की युद्ध संबंधित जानकारी जुटाने और विध्वंस करने की जिम्मेदारी संभालने वाली एक इकाई थी.

गनरसाइट नामक अभियान पर 1965 में हॉलीवुड में ‘हीरोज ऑफ टेलमार्क’ नामक फिल्म बनी थी जिसमें किर्क डगलस ने मुख्य भूमिका निभाई थी. रोन्नेबर्ग ने बाद में एक रेडियो पत्रकार के रूप में काम किया और युवाओं में युद्ध के खतरों को लेकर जागरुकता पैदा करने में मदद की.

रोन्नेबर्ग ने बीबीसी से 2013 में कहा था कि उन्होंने अपने इस मिशन का महत्व तब महसूस किया जब 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराए गए. सोलबर्ग ने समाचार एजेंसी एनटीबी से कहा, “वह हमारे एक महान नायक हैं. वह संभवत: हमारे अंतिम प्रतिरोधी सेनानी बचे थे, जिनका भी निधन हो गया