हिंद प्रशांत महासागर – Live Halchal

थाईलैंड : हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र पर फोकस
थाईलैंड में सीएचओडी 2025 (चीफ ऑफ डिफेंस) सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत की तरफ से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन से इतर एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वियतनाम, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के मुख्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि एयर मार्शल दीक्षित ने वियतनाम के डिप्टी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल थाई दाई न्गोक के साथ बैठक की।

सुरक्षा सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर हुई बात
इनके अलावा एयर मार्शल दीक्षित ने दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल कांग दोंग जिल और ब्रिटेन के नेवल स्टाफ के प्रमुख जनरल सर ग्वेन जेनकिंस के साथ भी बैठक की। इन बैठकों में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, नौसैन्य परिवहन को समन्वय, सैन्य अभ्यास और साझेदारी को विस्तृत करने पर चर्चा हुई। साथ ही तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग पर बात हुई। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य रणनीतिक चर्चा को बढ़ाना और शांति, सुरक्षा और स्थिरता की दिशा में साझा योगदान देना है।

हिंद प्रशांत महासागर की सुरक्षा पर फोकस
इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘इन बैठकों ने रणनीतिक संवाद को मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में और उसके बाहर शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए सामूहिक रूप से योगदान देने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। एयर मार्शल दीक्षित ने अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड (INDOPACOM) के कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर भारत के फोकस को रेखांकित किया।

हिंद-प्रशांत सहयोगी देशों को अमेरिका ने किया आगाह, रक्षा मंत्री बोले- चीन का खतरा बेहद नजदीक
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के सहयोगी देशों से भी अपील की कि वे भी अपने बजट का 5 फीसदी रक्षा क्षेत्र पर खर्च करें।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र के सहयोगी देशों के साथ है और चीन की आक्रामकता की स्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका हिंद प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करेगा।

ताइवान पर कब्जे की तैयारी कर रहा चीन
सिंगापुर में वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन शंगरी-ला डायलॉग में बोलते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री के निशाने पर खासतौर पर चीन रहा और उन्होंने ताइवान के खिलाफ चीन की आक्रामकता का भी जिक्र किया। चीन द्वारा लगातार युद्धाभ्यास किया जा रहा है और उसके युद्धाभ्यास में ताइवान को ब्लॉक करने का अभ्यास किया जा रहा है। चीन, ताइवान के हवाई और समुद्री क्षेत्र का भी लगातार उल्लंघन कर रहा है। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, वहीं ताइवान खुद को आजाद देश कहता है। हेगसेथ ने सिंगापुर में कहा कि ‘चीन की सेना युद्ध की तैयारियों में लगी है और हम इसे चाशनी में लपेटकर नहीं बताना चाहते। चीन का खतरा असली है और ये बेहद नजदीक भी है।’

सहयोगी देशों से रक्षा बजट बढ़ाने की अपील
चीन ने कहा है कि उसका लक्ष्य है कि साल 2027 तक ताइवान पर कब्जा करना है। इसके लिए चीन ने दक्षिण चीन सागर में एक कृत्रिम द्वीप बनाया है, जहां नई सैन्य चौकियां बनाई जा रही हैं और साथ ही वहां पर आधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइलें भी तैनात की जा रही हैं। हेगसेथ ने कहा कि चीन न सिर्फ ताइवान पर कब्जे के लिए सैन्य निर्माण कर रहा है बल्कि वह सक्रिय तौर पर युद्धाभ्यास में भी जुटा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के सहयोगी देशों से भी अपील की कि वे भी अपने बजट का 5 फीसदी रक्षा क्षेत्र पर खर्च करें।

पीट हेगसेथ ने सहयोगी देशों को चीन के साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के प्रति भी आगाह किया और कहा कि दोनों तरफ खेलने के खतरे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका से सैन्य मदद लेना और वहीं चीन से आर्थिक मदद लेने के खतरे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि चीन लैटिन अमेरिकी देशों में भी अपना प्रभाव बढ़ा रहा है और लगातार पनामा नहर पर भी अपना नियंत्रण स्थापित कर रहा है।

‘भारत के साथ बढ़ा रहे सैन्य साझेदारी’
पीट हेगसेथ ने कहा कि हम भारत के साथ सैन्य साझेदारी बढ़ा रहे हैं और युद्धाभ्यास टाइगर ट्रायंफ के जरिए सहयोग को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही क्वाड और अन्य बहुस्तरीय समूहों के जरिए सहयोग को बढ़ाया जा रहा है। क्वाड के जरिए हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में रसद आपूर्ति क्षमताओं को बढ़ाया जा रहा है। भारत के साथ सैन्य सहयोग को पीट हेगसेथ ने मील का पत्थर बताया और कहा कि हर दिन के साथ यह मजबूत हो रहा है।