हार्मोनल इंबैलेंस – Live Halchal

घर का हेल्दी खाना खाने के बावजूद बढ़ रहा है वजन? तो जिम्मेदार हो सकती हैं आपकी ही 5 गलतियां
हेल्दी खा रहे हैं, फिर भी वजन बढ़ रहा है? तो हो सकता है इसके पीछे आपकी ही गलतियां जिम्मेदार हों। हेल्दी वजन बनाए रखने या वेट लॉस (Weight Loss) के लिए सिर्फ क्या खा रहे हैं इस पर ध्यान देना काफी नहीं है। आप कितनी मात्रा में खा रहे हैं और आपकी लाइफस्टाइल कैसी है यह भी जरूरी है।

आज के समय में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है। बहुत से लोग बाहर का जंक फूड छोड़कर घर का बना शुद्ध और ‘हेल्दी’ खाना खा रहे हैं।

लेकिन इसके बावजूद उनकी शिकायत रहती है कि उनका वजन कम होने के बजाय बढ़ रहा है (Weight Gain After Eating Healthy)। यह स्थिति काफी परेशान करने वाली हो सकती है। लेकिन हेल्दी खाने के बाद भी वजन क्यों बढ़ रहा है? आइए जानें इसके पीछे की वजह।

कैलोरी काउंट
सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि हेल्दी का मतलब लो कैलोरी होता है। उदाहरण के लिए, ड्राई फ्रूट्स, एवोकाडो, जैतून का तेल और डार्क चॉकलेट बहुत सेहतमंद हैं, लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो जितनी कैलोरी आप बर्न कर रहे हैं, उससे कम खाना होगा। भले ही खाना हेल्दी हो, अगर उसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा है, तो वजन बढ़ेगा ही।

हेल्दी फूड के नाम पर छिपी हुई चीनी
बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट जैसे लो-फैट योगर्ट, मल्टीग्रेन बिस्कुट, या प्रोटीन बार खुद को हेल्दी बताते हैं। लेकिन इनमें स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर भारी मात्रा में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर में इंसुलिन बढ़ता है, जो फैट स्टोर करने में मदद करता है।

हार्मोनल इंबैलेंस
कभी-कभी कारण आपकी प्लेट में नहीं, बल्कि आपके शरीर के अंदर होता है। थायरॉइड , PCOS और कोर्टिसोल का बढ़ना मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कम खाने पर भी वजन बढ़ाने लगता है।

अधूरी नींद और मानसिक तनाव
नींद की कमी सीधे तौर पर भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन घ्रेलिन और लेप्टिन को प्रभावित करती है। जब आप कम सोते हैं, तो शरीर को मीठा और हाई-कार्ब खाने की क्रेविंग होती है। साथ ही, तनाव के कारण शरीर कोर्टिसोल रिलीज करता है, जो खासतौर से पेट के पास चर्बी जमा करने के लिए जिम्मेदार है।

लिक्विड कैलोरी पर ध्यान न देना
लोग अक्सर अपने खाने में कैलोरी काउंट तो करते हैं, लेकिन जो वे पीते हैं उसे भूल जाते हैं। घर में बना फलों का जूस, नारियल पानी या हेल्दी स्मूदी में काफी कैलोरी होती है। जूस निकालने से फलों का फाइबर खत्म हो जाता है और केवल शुगर बचती है, जो वजन बढ़ाती है।

मेटाबॉलिज्म का धीमा होना
उम्र बढ़ने के साथ या मांसपेशियों की कमी के कारण मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है। अगर आप केवल डाइट पर ध्यान दे रहे हैं और एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, तो शरीर कैलोरी बर्न करने में सक्षम नहीं हो पाता।