हार्ट अटैक से मौत – Live Halchal

सुद्धोवाला जेल में विचाराधीन दो कैदियों की हार्ट अटैक से मौत
मृतकों में से एक को वाहन चोरी के आरोप में 23 जून को जेल लाया गया था। वहीं, दूसरा कैदी चर्चित किडनी कांड का आरोपी था जो 2018 से जेल में बंद था।

देहरादून के सुद्धोवाला जिला कारागार में मंगलवार को विचाराधीन दो बंदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को दिल का दौरा पड़ा था। कुछ घंटों के अंतराल पर दोनों को तबीयत बिगड़ने पर दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों कैदियों के शव को मोर्चरी में रखवाया है, जहां बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

जेलर पवन कोठारी ने बताया कि एक बंदी रणवीर सिंह रावत (45 वर्ष) निवासी ग्राम ढंगू मंदार, घनसाली, जिला टिहरी को 23 जून को वाहन चोरी के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल लाया गया था। रणवीर रावत की पत्नी मंगलवार दोपहर उससे मिलने के लिए भी आई थी। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने रणबीर को दून अस्पताल भिजवाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, दूसरे बंदी का नाम डॉ. संजय दास निवासी बिहार है। दास की भी मंगलवार दोपहर को तबीयत खराब हुई थी। उसे भी दून अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दास को भी मृत करार दिया।

दास 2018 से सुद्धोवाला जेल में बंद था। उस पर आरोप है कि 2017 में हुए चर्चित किडनी कांड में शामिल रहा था। इस पर गैंगेस्टर का मुकदमा भी था। तब से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद था। कुछ समय पहले दास को दिल में स्टंट भी डाले गए थे। प्रथमदृष्टया दोनों की मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है। दोनों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पराली जलाने पर लेखपाल के डांट- फटकार पर, किसान की हार्ट अटैक से मौत
बाराबंकी. यूपी के बाराबंकी जिले में पराली जलाने और फिर उस पर कार्रवाई की धमकी से परेशान एक किसान प्रदीप (26) इतना दबाव में आ गया उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. परिवारजनों ने आरोप लगाया कि लेखपाल की फटकार से आहत युवक की हार्टअटैक हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने लगाया हल्का लेखपाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. किसान प्रदीप की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का कहना है उनका लड़का काफी दबाव में रहता था क्योंकि परिवार पर बैंक का भी लाखों का लोन है. ऐसे में वह अपना लड़का तो खो ही चुके हैं लेकिन सरकार से मांग करते हैं कि उनका लोन माफ कर दिया जाए.

मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव बली गेरावा का है. यहां खेत में पराली जलाने की सूचना पर हलका लेखपाल ने किसान को कार्रवाई की धमकी दी. धमकी के चलते किसान को ऐसा सदमा लगा की उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. दरअसल प्रदीप सिंह नाम के किसान के परिवार में पराली जलाई गई थी. जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने खेत में जल रही पराली की फोटो खींची और वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने इसकी जानकारी किसान प्रदीप सिंह को देते हुए कार्रवाई की बात कही. जिसके चलते किसान काफी दबाव में आ गया.

वहीं परिजनों के मुताबिक घर पहुंचते ही थोड़ी देर तक प्रदीप सिंह गुमसुम बैठा रहा. थोड़ी देर बाद उसने सीने में दर्द बात कही. परिजन आनन-फानन प्रदीप को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है वह काफी दबाव में रहता था क्योंकि परिवार पर बैंक का भी लाखों का लोन है. ऐसे में वह अपना लड़का को ही चुके हैं लेकिन सरकार से मांग करते हैं कि उनका कर्ज माफ कर दिया जाए.