हादसा: धार जिले में दो सड़क हादसों में एक की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 15 May 2018 06:41:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हादसा: धार जिले में दो सड़क हादसों में एक की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हादसा: धार जिले में दो सड़क हादसों में एक की मौत, 5 घायल!   https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95/139017 Tue, 15 May 2018 06:41:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=139017 जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पहली घटना मंगलवार सुबह कानवन थाना क्षेत्र इलाके के लेबड़ नयागांव फोरलेन पर राजस्थान से इंदौर जा रही कार एमपी 09 सीडब्ल्यू 0172 को केरल से राजस्थान जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 4289 ने टक्कर …]]>

जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पहली घटना मंगलवार सुबह कानवन थाना क्षेत्र इलाके के लेबड़ नयागांव फोरलेन पर राजस्थान से इंदौर जा रही कार एमपी 09 सीडब्ल्यू 0172 को केरल से राजस्थान जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 4289 ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जुना प्रसाद यादव निवासी इंदौर की मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी घटना सादलपुर थाना इलाके में राजस्थान से घूमकर महाराष्ट्र जा रहे परिवार की कार ड्राइवर के झपकी लगने से पटल गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए धार के भोज चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

]]>