हाथ-पैर बांधकर एक साल की बच्ची के साथ दरिंदगी – Live Halchal

हाथ-पैर बांधकर एक साल की बच्ची के साथ दरिंदगी
अमन विहार में सोमवार रात युवक ने गर्दन और हाथ-पैर बांधकर एक साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची को तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान 21 साल के धर्मेंद्र उर्फ गोलू के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बच्ची का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का परिवार अमन विहार में रहता है। बच्ची के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग मजदूरी करते हैं। बच्ची के ताऊ की दोस्ती आरोपी धर्मेंद्र से थी, जो साप्ताहिक बाजारों में छोले-भटूरे बेचने का काम करता है। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे धर्मेंद्र उनके घर आया। वह टॉफी दिलाने की बात कहकर बच्ची को अपने किराए के कमरे पर ले गया, जहां पर वह छोले-भटूरे आदि बनाता है। कमरे में आरोपी ने जमकर शराब पी। उसने बच्ची के हाथ-बांध दिए। बच्ची चीख न सके इसके लिए आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद धर्मेंद्र ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ा

जब आरोपी काफी देर तक बच्ची को लेकर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने धर्मेंद्र के संभावित ठिकानों पर उसकी खोजबीन की। अंत में जब वे उसके कमरे में पहुंचे तो वहां बच्ची को खून से लथपथ हालत में पड़ी पाया, जबकि आरोपी पास में ही बैठा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में बच्ची को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को पोक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी महिलाओं से अभद्रता करता रहा है

आरोपी धर्मेंद्र मूलरूप से यूपी के बदायूं जिले का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह इलाके में पहले से ही बदनाम था। वह अक्सर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करता था, लेकिन हर बार लोग डांट डपट कर मामला रफा-दफा कर देते थे। इस बार आरोपी ने एक साल की बच्ची को ही अपना शिकार बना लिया।

बच्चियों से पहले भी हैवानियत

28 जनवरी, 2019: मधु विहार में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया, विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की

14 सितंबर, 2018: न्यू अशोक नगर में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसे छत से नीचे फेंका, जगह-जगह दांत से काटा, हालत नाजुक

13 सितंबर, 2018: कृष्णा नगर में आठ साल की मासूम बच्ची के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया, हालत नाजुक

20 जून, 2018: बाबा हरिदास नगर में आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही