हाथरस के बाद बलरामपुर में हैवानियत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 01 Oct 2020 08:32:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हाथरस के बाद बलरामपुर में हैवानियत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हाथरस के बाद बलरामपुर में हैवानियत, गैंगरेप के बाद कमर और पैर तोड़, हुई मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/378530 Thu, 01 Oct 2020 08:32:37 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=378530 उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी को लेकर जहां पूरे देश में गुस्सा है, वहीं इसी राज्य के बलरामपुर जिले में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह मामला बलरामपुर के …]]>

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी को लेकर जहां पूरे देश में गुस्सा है, वहीं इसी राज्य के बलरामपुर जिले में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह मामला बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है।  फिलहाल पूरे इलाके में बारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। बताया जा रहा है कि दरिदों ने पीड़िता की कमर और पैर तोड़ दिए थे।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री मंगलवार सुबह 10 बजे बिमला विक्रम कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने के लिए गई थी। घर वापसी में देर होने पर उसे कई बार कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। रात लगभग पौने आठ बजे बेटी बदहवास स्थिति में घर पहुंची। उसे एक रिक्शे वाला घर तक छोड़ गया था। पीड़िता ने अपनी मां से पेट दर्द होने की बात बताई। उसने कहा कि उसके पेट में तेज जलन हो रही है। वह ज्यादा बात करने की हालत में नहीं थी। उसके हाथ में वीगो लगा था। ऐसा लग रहा था कि वह कहीं से उपचार करवा के आई हो।

इसके बाद पीड़िता को प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने छात्रा को तुलसीपुर CHC ले जाने की सलाह दी। वहां ले जाते वक़्त रास्ते में ही पीड़िता की मौत हो गई। मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है। उसका अपहरण कर कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। पोल खुलने के डर से दरिंदों ने पीड़िता की कमर और दोनों टांगों को तोड़कर और जहर देकर रिक्शे से घर भेज दिया। हालांकि, बलरामपुर पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है।

]]>