हाथरस के क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 02 Oct 2020 11:43:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हाथरस के क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आरोपी रामू के पिता : मेरे बेटे को हाथरस के क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर ने फसाया है https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87/378962 Fri, 02 Oct 2020 11:43:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=378962 हाथरस की बिटिया के प्रकरण में एक आरोपी रामू के पिता राकेश ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को इस मामले में क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर ने फंसवाया है। इसकी वजह यह है कि दूसरा पक्ष वाल्मीकि जाति का है और सांसद भी इसी बिरादरी के हैं जबकि वे …]]>

हाथरस की बिटिया के प्रकरण में एक आरोपी रामू के पिता राकेश ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को इस मामले में क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजू दिलेर ने फंसवाया है। इसकी वजह यह है कि दूसरा पक्ष वाल्मीकि जाति का है और सांसद भी इसी बिरादरी के हैं जबकि वे लोग ठाकुर हैं।

उन्होंने कहा है कि यदि मेरा बेटा दोषी है तो उसे सरेआम गोली मार दी जाए। राकेश ने आरोप लगाया है कि इस मामले में लोग निर्दोष फंसाए गए हैं। उनका बेटा तो आगरा रोड पर चिलर प्लांट पर काम करता है। सुबह जाकर शाम को लौटता है। चाहे तो उसकी उपस्थित चेक कर ली जाए।

उन्होंने कहा है कि वे ठाकुर जाति के हैं। रवि मेरे बड़े भाई का बेटा और संदीप मेरे सबसे बड़े भाई का नाती है। सभी निर्दोष हैं। यह उनके पड़ोसी हैं। आस-पास में झगड़ा तो चलता रहता है। उन्होंने कहा है कि यह घटना 14 सितंबर को हुई है। पहले केवल संदीप का नाम था।

उसके बाद गांव में राजवीर दिलेर की बेटी मंजू दिलेर ने अपनी फेसबुक पर लिखा है कि उनकी 18 सितंबर को परिजनों से बात हुई और उन्होंने मुझे और नाम बताए।

इसके बाद मंजू दिलेर व सांसद ने यह नाम बढ़वा दिए। राकेश ने कहा है कि वह गांव के नाते उनकी भी बेटी थी लेकिन न उसकी जीभ कटी और न उसकी आंख फोड़ी गई।

साजिश के तहत यह मुकदमा कायम कराया गया और धाराएं बढ़ाई गई। लड़की सही तरीके से चंदपा कोतवाली तक गई थी। बयान भी बोलकर दे रही थी। इसलिए इस मामले की सही तरीके से जांच करा ली जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

 

]]>