हाइटेंशन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 20 Apr 2019 11:16:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हाइटेंशन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हाइटेंशन लाइन ने थामी रफ्तार, एक घंटे जाम https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9f/222879 Sat, 20 Apr 2019 11:16:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=222879 लखनऊ कानपुर हाईवे पर बुधवार को हाईटेंशन लाइन ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हाईवे लटकते तारों की वजह से दोनों लेन का यातायात ठहर गया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम हो जाने से वाहन सवार परेशान हो उठे। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर तारों को हटाया और फिर यातायात सुचारु …]]>

लखनऊ कानपुर हाईवे पर बुधवार को हाईटेंशन लाइन ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हाईवे लटकते तारों की वजह से दोनों लेन का यातायात ठहर गया। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम हो जाने से वाहन सवार परेशान हो उठे। पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर तारों को हटाया और फिर यातायात सुचारु कराने की मशक्कत शुरू की।

 

 

कुंदन रोड से सरोजनी नगर लखनऊ तक गई 132 केवीए की हाइटेंशन लाइन शनिवार सुबह अचानक खेत में टूटकर गिर गई। इससे सुबह करीब ग्यारह बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैनगर चौराहा के पास हाईवे के ऊपर तार लटक गए। वाहन चालकों ने तार को लटकता देख अचानक ब्रेक लेकर वाहन रोक दिए। सूचना पर ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और दोनों ओर के वाहनों को सिपाहियों की मदद से आगे नहीं बढऩे दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दी।

कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा बाद मौके पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करा आरी से तार को काटकर अलग किया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर आवागमन शुरू कराया। इस दौरान करीब एक घंटा आवागमन बाधित रहा। एक्सइएन आरके कृष्णानी ने बताया कि स्पार्किंग होने से 132 केवीए की लाइन टूटकर खेत में गिरने ढीला तार हाईवे पर लटक गया था।

]]>