हसीन दिलरुबा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 08 Aug 2024 07:21:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हसीन दिलरुबा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘हसीन दिलरुबा’ के लिए पहली पसंद नहीं थीं तापसी https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa/574486 Thu, 08 Aug 2024 07:21:28 +0000 https://livehalchal.com/?p=574486 तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में तापसी ने रानी सक्सेना की भूमिका निभाई है, जिसे वह पहले इसी फिल्म के पहले भाग ‘हसीन दिलरुबा’ में निभा चुकी हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के …]]>

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में तापसी ने रानी सक्सेना की भूमिका निभाई है, जिसे वह पहले इसी फिल्म के पहले भाग ‘हसीन दिलरुबा’ में निभा चुकी हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के लिए तापसी पन्नू लेखिका कनिका ढिल्लों की पहली पसंद कभी नहीं थीं।

तापसी पन्नू ने 2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में रानी सक्सेना की भूमिका से सभी का भरपूर मनोरंजन किया था। लेकिन वह इस किरदार के लिए कभी भी लेखिका कनिका ढिल्लों की पहली पसंद नहीं थीं। वहीं अब तापसी इस फिल्म के दूसरे भाग ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में 9 अगस्त को तहलका मचाने के लिए फिर से तैयार हैं।

तापसी इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने बताया कि भले ही उन्हें स्क्रिप्ट में दिलचस्पी थी, लेकिन स्क्रीनराइटर कनिका ढिल्लों ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए किसी दूसरे अभिनेत्री का चुनाव कर लिया था और लगभग फाइनल भी कर लिया था। हालांकि उस अभिनेत्री का नाम सामने नहीं आया है, जो पहले ‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी का किरदार निभाने वाली थीं।

दरअसल, तापसी पन्नू ने फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में अपनी रुचि दिखाई थी, लेकिन इससे पहले कि वह स्क्रिप्ट पढ़ पाती, वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर चली गई थीं, जब वह वापस लौटीं, तो उन्हें पता चला कि कनिका ने पहले ही किसी दूसरी अभिनेता को फिल्म की कहानी सुना दी है और वे जल्द ही फिल्म को फाइनल करने जा रहे थे। लेकिन फिर एक करिश्मा हुआ और यह फिल्म तापसी को मिल गई।

फिर क्या था, तापसी को स्क्रीनराइटर कनिका का फोन आया और सवाल पूछे बिना ही उन्हें स्क्रिप्ट नैरेशन के लिए अपने ऑफिस बुला लिया। आखिरकार, तापसी को स्क्रिप्ट सुनाई गई और अब तापसी ‘हसीन दिरुबा’ से सभी का दिल जीत चुकी हैं और अब वह ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में जल्द नजर आने वाली हैं। एक इंटरव्यू में तापसी ने कहा, “ये फिल्म मेरी किस्मत में थी, मैंने आपको (कनिका) पहले ही बता दिया था।”

तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “क्योंकि जो भी ग्रे किरदार कागज पर सही नहीं होता, उसके लिए मैं ही सही इंसान हूं।” बता दें, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। इस फिल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

]]>
सनी कौशल ने ‘हसीन दिलरुबा’ उर्फ तापसी पन्नू से की गुजारिश https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%89/573982 Mon, 05 Aug 2024 07:20:39 +0000 https://livehalchal.com/?p=573982 सनी कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं सनी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इस बार सनी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तापसी पन्नू उर्फ रानी के लिए एक प्यारा संदेश साझा किया है साथ ही उनसे …]]>

सनी कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं सनी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इस बार सनी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तापसी पन्नू उर्फ रानी के लिए एक प्यारा संदेश साझा किया है साथ ही उनसे एक प्यारी गुजारिश भी की है।

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म में सनी कौशल के शामिल होने से कहानी और भी दिलचस्प नजर आ रही है। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में प्रशंसक रिशु सक्सेना (विक्रांत मैसी) और रानी कश्यप (तापसी पन्नू) की जिंदगी में तीसरे व्यक्ति के रूप में सनी कौशल की एंट्री काफी दिलचस्प मोड़ लेती नजर आ रही है। यह फिल्म 9 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है।

सनी कौशल ने अपनी सह-कलाकार तापसी पन्नू को सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने आगामी फिल्म में तापसी उर्फ रानी के लिए एक प्यारा संदेश दिया है। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के अपने किरदार में सजे सनी कौशल को क्लिप में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “रानी जी, मैं क्लिनिक जा रहा हूं, लेकिन मैंने आपको एक रिक्वेस्ट भेजी है। इसे आप आईजी यानी इंस्टाग्राम और वास्तविक जीवन में स्वीकार कर लें। आपका अभिमन्यु।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में सनी द्वारा निभाई गई भूमिका है।

‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ अपनी रिलीज से बस कुछ ही दिन दूर है, इसलिए प्रशंसक बेसब्री से नेटफ्लिक्स पर इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। विक्रांत मैसी, सनी कौशल और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत इस फिल्म में जिमी शेरगिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी और जिमी दोनों से इस रोमांटिक थ्रिलर में और भी ट्विस्ट और टर्न लाने की उम्मीद है क्योंकि रिशु और रानी अपने जीवन में जो कुछ भी हुआ उसके बाद एक नई शुरुआत करना चाहते हैं, जैसा कि इसकी पहली फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में दिखाया गया जा चुका है।

जयप्रद देसाई निर्देशित इस फिल्म को कलर येलो प्रोडक्शंस और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान सनी कौशल ने कहा, “अभिमन्यु का रानी और रिशु से कोई लेना-देना नहीं है। उसे बिल्कुल भी पता नहीं है कि वे कहां से आए हैं। वह अपनी छोटी सी दुनिया में जी रहा है, उसका कोई परिवार नहीं है और वह रानी से बेहद प्यार करता है। वह एक अकेला किरदार है, जिसने रानी से मिलने तक जीवन से हार मान ली है। तभी उसे एहसास होता है कि उसे इस धरती पर क्यों लाया गया है – रानी के लिए। और इस तरह वह उनकी कहानी में उलझ जाता है।”

]]>