हवाई सर्वेक्षण – Live Halchal

आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर पीएम मोदी, बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मौजूदा हालात की समीक्षा करेंगे। वह दोनों ही राज्यों में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे और प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर ही पीएम मुख्यमंत्री सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। डेढ़ से 2:15 बजे तक मीटिंग चलेगी। उसके बाद पीएम आपदा प्रभावित चंबा, मंडी और कुल्लू का हवाई निरीक्षण करेंगे। वहीं, पीएम मोदी आज पंजाब भी जाएंगे।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में 20 के करीब लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल पुलिस के करीब 400 जवान सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी। पीएम के दौरे के मद्देनजर कांगड़ा जिला नो-फ्लाई जोन रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की हवाई उड़ान और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

एसपीजी ने सोमवार को दिनभर एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम जांचे। पीएम के दौरे से पहले सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंच चुके हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रतन ने एसपीजी के अधिकारियों के साथ सोमवार को एयरपोर्ट पर होने वाली बैठक स्थल का दौरा किया।

पंजाब में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करेंगे मोदी
बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम शाम लगभग सवार चार बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पीएम के इस दौरे का मकसद इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

20 हजार करोड़ के पैकेज की मांग
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी से 20 हजार करोड़ के अंतरिम राहत पैकेज की मांग की है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत है और सरकार उम्मीद करती है कि वो आपदाग्रस्त राज्य के लिए दिल खोलकर राहत पैकेज का एलान करेंगे।

सरकार की मांग है कि वे पंजाब का पुराना 60 हजार करोड़ का बकाया भी रिलीज करवा दें ताकि बाढ़ की मार झेल रहे पंजाबियों की मदद की जा सके। उधर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने भी पीएम से राहत पैकेज की मांग की है।

लखनऊ: आज कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी
बताते हैं कि वह हवाई सर्वेक्षण के दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी 11.20 बजे लखनऊ से राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बताते हैं कि वह हवाई सर्वेक्षण के दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी 11.20 बजे लखनऊ से राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री मेरठ के औघड़नाथ मंदिर, बागपत के पुरा महादेव और गाजियाबाद जिले के दुग्धेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का जायजा लेंगे।

अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब
सावन त्रयोदशी यानी सावन शिवरात्रि पर रामनगरी में कांवड़ियों का रेला उमड़ने की उम्मीद है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। रामनगरी की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। यातायात प्रतिबंध और कड़े कर दिए गए हैं। वहीं सावन शिवरात्रि की पूर्व संध्या में बाइक से 50 हजार से अधिक कांवड़िए अयोध्या पहुंचे। सरयू में डुबकी लगाकर विभिन्न शिवालयों व मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

सावन शिवरात्रि पर करीब दो लाख कांवड़िया भक्तों के आगमन की संभावना है। इससे पहले बृहस्पतिवार को बाइक से पहुंचे कांवड़िया भक्तों से रामनगरी पटी नजर आई। गोंडा व बस्ती से बाइक से पहुंचे कांवड़िया भक्तों ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। इसके बाद नागेश्वरनाथ, रामलला, हनुमानगढ़ी व कनक भवन के दरबार में हाजिरी लगाई। भीड़ का सर्वाधिक दबाव नागेश्वरनाथ व सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में रहा। वहीं कांवड़िया भक्तों की बाइक रामकथा पाके सामने खड़ी कराई गई। साकेत पेट्रोल पंप से धर्मपथ के फुटपाथ भी बाइक को खड़ा कराया गया। यहां से कांवड़िया श्रद्धालुओं को पैदल जाने की अनुमति रही। देर शाम आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य पुलिस बल ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।

72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
आचार्य प्रवीण शर्मा बताते हैं कि सावन मास की शिवरात्रि पर 72 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। गुरु प्रदोष, मृगशिरा, आर्द्रानक्षत्र के शुभ संयोग में सावन शिवरात्रि व्रत आरंभ होगा। भगवान शिव मात्र जलाभिषेक से ही प्रसन्न होते हैं। मनोवांछित फल पाने के लिए भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाता है। बिल्व पत्र चढ़ाया जाता है। धन की प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से अभिषेक, पराक्रम के लिए अनार के रस, भक्ति के लिए केले से पूजन, समृद्धि के लिए चीकू, शांति और संतुष्टि के लिए नारंगी फल से अभिषेक की मान्यता है।