हल्की बारिश की संभावना पटना-रांची में खिलेगी धूप – Live Halchal

हल्की बारिश की संभावना, पटना-रांची में खिलेगी धूप
हल्की बारिश और बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली की ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, रविवार को भी कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते ठंड का अहसास बना रहा। इसके अलावा यूपी के राजधानी लखनऊ में सुबह के समय कोहरा रहेगा। वहीं, पटना और रांची में दोपहर के समय धूप खिलने के आसार रहेंगे। वहीं, देहरादून में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रविवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। खासतौर पर मौसम विभाग के पालम निगरानी केंद्र में सुबह साढ़े 5 बजे दृश्यता का स्तर शून्य मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, दिन निकलने के साथ-साथ दृश्यता के स्तर में इजाफा हुआ। सुबह साढ़े 8 बजे तक दृश्यता का स्तर 200 मीटर तक हो चुका था।

सफदरजंग केंद्र में सुबह साढ़े 5 बजे दृश्यता का स्तर 600 मीटर रहा। सुबह के समय दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गति भी तेज रही। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े 8 बजे हवा की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के लगभग रही। जबकि, साढ़े 11 बजे यह और तेज होकर 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब हो गई। बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह के समय चली तेज हवाओं के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 के अंक पर दर्ज किया गया है। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, शनिवार की तुलना में इसमें 54 अंकों का सुधार हुआ है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 के अंक पर रिकॉर्ड किया गया था।