हलवाई जैसा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 16 Jun 2019 09:40:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हलवाई जैसा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हलवाई जैसा मावा/खोया गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be/245758 Sun, 16 Jun 2019 09:40:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=245758 ज्यादातर सभी लोगों को गुलाब जामुन पसंद होते हैं। इसका नाम सुनते ही मन न ललचाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में आज हम आपको गुलाब जामुन की रेसिपी बता रहे हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे चुटकियों में घर पर गुलाब जामुन बनाएं… सामग्री  -एक …]]>

ज्यादातर सभी लोगों को गुलाब जामुन पसंद होते हैं। इसका नाम सुनते ही मन न ललचाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में आज हम आपको गुलाब जामुन की रेसिपी बता रहे हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे चुटकियों में घर पर गुलाब जामुन बनाएं…

सामग्री 
-एक किलो मावा
-250 ग्राम मैदा
-50 ग्राम कद्दूकस किया पनीर
-100 ग्राम चिरौंजी
-खाने वाला सोडा एक चुटकी
-एक किलो चीनी
-तलने के लिए घी एक किलो

बनाने की विधि- 
सबसे पहले चाशनी तैयार करें। एक किलो चीनी में लगभग डेढ़ लीटर पानी डालें और इसे उबलने दें। चाशनी को इतना ही पकाएं कि उसमें तार न पड़े। फिर मावा, पनीर, मैदा और सोडा अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें, ताकि गांठ न रह जाए। अब इससे मध्यम साइज के छोटे-छोटे गोले बनाएं।

प्रत्येक गोले के बीच में चिरौंजी भी रखें। एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए, तो गैस को धीमी कर दें। फिर घी में एक गोले को डालकर देखें। जब गोला ऊपर तैरने लगे, तो एक-एक करके और गोले डालें।

 धीमी आंच पर गुलाब जामुन को अच्छी तरह से तलने के बाद चाशनी में डालें। एक घंटे बाद ये खाने लायक हो जाते हैं।

]]>