हर्षित राणा – Live Halchal

हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा? किसकी चमकेगी किस्मत, मेलबर्न में रोहित को रखना होगा कलेजे पर पत्थर
भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को जीतने की चुनौती है। ये मैच भारत के लिए इसलिए अहम है क्योंकि इस मैच पर टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया अपनी जान की बाजी लगाने से नहीं बचेगी और अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी।

कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं। ये बदलाव बल्लेबाजी में न हो कर गेंदबाजी में हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी में देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह अकेले लड़े हैं। दूसरे छोर से उन्हें साथ देने वाला गेंदबाज नहीं मिला है। मोहम्मद सिराज ने इस पूरी सीरीज में अभी तक निराश किया है। ऐसे में सिराज की जगह पर संकट है।

राणा या कृष्णा
सिराज की जगह लेने के लिए टीम इंडिया के पास दो दावेदार हैं। पहला नाम है हर्षित राणा, जो शुरुआती दो मैचों में खेल चुके हैं। हालांकि, वह दूसरे मैच में ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। राणा ने पर्थ में खेले गए पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और ट्रेविस हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट लिया था। दूसरे टेस्ट मैच में वह विकेट के लिए तरसे थे।

वहीं टीम इंडिया के पास एक और विकल्प है। ये नाम है प्रसिद्ध कृष्णा। कृष्णा के पास ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर सफल होने की काबिलियत है। उनके पास लंबाई है जिससे वह अतिरिक्त उछाल पा सकते हैं। उनकी गेंद अच्छा सीम भी करती है जो बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सिराज इस समय फॉर्म में नहीं है, ऐसे में टीम इंडिया को ये बदलाव करना पड़ सकता है और ये सफल भी हो सकता है।

ले सकते हैं जोखिम
टीम इंडिया यहां एक जोखिम भी ले सकती है और सिराज को बनाए रखते हुए एक अतिरिक्त पेस गेंदबाज के साथ जाने का फैसला कर सकती है। ऐसे में उसे नीतीश रेड्डी या रवींद्र जडेजा को बाहर करना होगा। रेड्डी तेज गेंदबाजी करते हैं, लेकिन वह ज्यादा असरदार नहीं रहे हैं। एमसीजी में पिच उछाल भरी और तेज होगी तो टीम इंडिया जडेजा को बाहर भी कर सकती है। हालांकि, इसकी संभावना न के बराबर है।

हर्षित राणा का होगा टेस्ट डेब्यू! प्लेइंग-11 में बुमराह को रिप्लेस करने को हैं तैयार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला 1 नवंबर से खेला जाएगा। मुंबई टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला 1 नवंबर से खेला जाएगा। मुंबई टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

ये सीरीज भारतीय टीम पहले ही हार चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को मात दी। 12 साल में पहली बार रहा जब टीम इंडिय अपने घर में टेस्ट सीरीज हारी।

IND vs NZ 3rd Test: Harshit Rana कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू
दरअसल, मुंबई में खेले जाने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे टेस्ट मैच के लिए हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वह पहले भी टीम के साथ ट्रेवस कर रहे थे, लेकिन बाद में रणजी ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिए थे। हालांकि, वह अब फिर से टीम में शामलि हो गए हैं।

ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम में हर्षित राणा को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त बनाई हुई है। अब भारत के पास अपनी लाज बचाने का एक आखिरी मौका है।

बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम मिल सकता है, क्योंकि वह लगातार चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं और आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाले हैं। ऐसे में वर्कलोड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा को उनका रिप्लेसमेंट बना सकती है।

IPL 2024 में रहा हर्षित राणा का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में हर्षित राणा ने केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने केकेआर के लिए 13 मैच खेलते हुए कुल 19 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा वे घरेलू क्रिकेट में भी दमदार खेल चुके हैं। रणजी मैच में उन्होंने हाल ही में पांच विकेट लिए थे। वह तीन व्हाइट बॉल सीरीज में टीम के साथ रहे, लेकिन उन्हें डेब्यू का चांस नहीं मिला। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Ind vs Nz 3rd Test: भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।