हरीश रावत का मतगणना से कुछ घंटे पहले ही सरकार पर बोला हमला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 10 Mar 2022 04:25:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हरीश रावत का मतगणना से कुछ घंटे पहले ही सरकार पर बोला हमला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हरीश रावत का मतगणना से कुछ घंटे पहले ही सरकार पर बोला हमला,लगाया धांधली का आरोप https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b/479043 Thu, 10 Mar 2022 04:25:43 +0000 https://livehalchal.com/?p=479043 पांच राज्यों समेत उत्तराखंड की मतगणना में कुछ घंटे ही बाकी हैं। सभी नेताओं की धड़कनें तेज हो रही हैं। नेता से लेकर आम जनता तक की निगाहें काउंटिंग की शुरुआत पर लगी हुई हैं। इसी बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अपने चिरपरिचित अंदाज में फेसबुक पोस्ट …]]>

पांच राज्यों समेत उत्तराखंड की मतगणना में कुछ घंटे ही बाकी हैं। सभी नेताओं की धड़कनें तेज हो रही हैं। नेता से लेकर आम जनता तक की निगाहें काउंटिंग की शुरुआत पर लगी हुई हैं। इसी बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अपने चिरपरिचित अंदाज में फेसबुक पोस्ट व ट्वीट कर सरकार पर मतगणना में धांधली करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने अपने ट्वीट/पोस्ट में कहा है कि क्या चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी इस तथ्य का संज्ञान लेंगे कि हरिद्वार के अंदर स्ट्रांग रूम में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे तीन बार अभी तक कैसे बंद हो चुके हैं। लोगों को पुख्ता तौर पर संदेह है कि राज्य सरकार की प्रतिष्ठा एक-दो मामलों में दांव पर लगी हुई है।

इसलिए ऐन-केन प्रकारेण से चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। कम से कम चुनाव की निष्पक्षता को और इस तरीके से स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे बंद होने लग जाएंगे वाे भी एक बार कोई संयोग मान लिया जाए, पर यह तीन-तीन बार ऐसा होना यह बहुत गंभीर संदेह पैदा करता है। हरीश रावत ने अपनी शिकायत को चुनाव आयोग को टैग किया है। हरदा की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। करीब तीन घंटे के अंदर ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है। 

https://twitter.com/harishrawatcmuk/status/1501578592341610502?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1501578592341610502%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtarakhand%2Fnainital-uttarakhand-election-result-2022-harish-rawat-attack-on-the-government-a-few-hours-before-the-counting-of-votes-22531929.html

चुनाव से पूर्व व बाद में भी काफी सक्रिय हैं। माैका मिलने पर वह भाजपा पर हमला बोलते हैं। उनका इस बार मतदान के बाद अपनी विधानसभा सीट में सक्रिय रहना चौंकाने वाला था। उन्होंने सरकार आई तो विभिन्न काम करेंगे कहते हुए तमाम घोषणाएं भी कीं। पुलिस विभाग में पोस्टल बैलेट के लिए समर्थन के लिए कोतवाली थाने भी गए और ग्रेड पे लागू करने की घोषणा की। हरदा अपने अनोखे अंदाज में चौंकाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने मतगणना से पूर्व इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट/टवीट कर सनसनी फैला दी है।

]]>