हरियाली तीज – Live Halchal

हरियाली तीज की पूजा में जरूर करें ये आरती, मिलेगा शिव-शक्ति का आशीर्वाद
हरियाली तीज का पर्व महिलाओं खासकर सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। कई स्थानों पर महिलाएं इस दिन पर व्रत भी करती हैं। इसके साथ ही कुवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन पर हरे रंग के कपड़े और चूड़ी पहनने व झूला झूलने की परंपरा चली आ रही है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन शुक्ल तृतीया पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल हरियाली तीज आज यानी 27 जुलाई को मनाई जा रही है। इस दिन पर भगवान शिव और माता गौरी की पूजा का विधान है। पूजा के दौरान शिव जी के साथ-साथ पार्वती माता की आरती भी जरूर करनी चाहिए, ताकि आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

माता पार्वती की आरती (Parvati ji ki Aarti)
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।।

जय पार्वती माता।

अरि कुल पद्मा विनाशिनी, जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता।।

जय पार्वती माता।

सिंह को वाहन साजे, कुंडल है साथा।

देव वधु जहं गावत, नृत्य कर थाथा।।

जय पार्वती माता।

सत्युग शील सुसुन्दर, नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता।।

जय पार्वती माता।

शुम्भ-निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्याता।

सहस भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा।।

जय पार्वती माता।

शिव जी की आरती (Shiv ji ki Aarti)
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे।

सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी।

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।

प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।

भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥

ओम जय शिव ओंकारा॥

स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥

26 या 27 जुलाई, कब है हरियाली तीज? नोट करें डेट
हर साल हरियाली तीज का पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। यह व्रत (Hariyali Teej 2025) विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है आइए इसकी डेट और पूजा विधि जानते हैं।

हरियाली तीज का पर्व हर साल महिलाएं भक्ति भाव के साथ मनाती हैं। यह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन (Hariyali Teej 2025) महिलाएं पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं।

फिर शिव-पार्वती से अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल हरियाली तीज की डेट को लेकर लोगों में थोड़ी कन्फ्यूजन है, तो आइए इस आर्टिकल में इसकी सही डेट जानते हैं।

हरियाली तीज 2025 कब है? (Hariyali Teej 2025 Kab Hai?)
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर इसका समापन होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल हरियाली तीज का व्रत 26 जुलाई (Hariyali Teej Shubh Muhurat ) को रखा जाएगा।

हरियाली तीज 2025 पूजन सामग्री (Hariyali Teej 2025 Pujan Samagri)
भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा, वेदी, धूप, दीप, अगरबत्ती, चंदन, रोली, अक्षत, फूल, बिल्व पत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, फल, मिठाई, सूखे मेवे, घी, गंगाजल, पंचामृत, नया वस्त्र, मेहंदी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, आलता और अन्य शृंगार का सामान आदि।

हरियाली तीज की पूजा विधि (Hariyali Teej 2025 Puja Vidhi)
इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
सोलह शृंगार करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
पूजा सामग्री इकट्ठा करें।
घर के मंदिर में या पूजा स्थल पर एक वेदी स्थापित करें।
उस पर पीला या लाल वस्त्र बिछाएं।
भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
हाथ में जल और पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें।
उन्हें जल से स्नान कराएं।
वस्त्र अर्पित करें।
धूप-दीप जलाएं।
उन्हें चंदन, रोली, अक्षत, फूल आदि चढ़ाएं।
माता पार्वती को सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित करें।
हरियाली तीज की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
कथा के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
पूजा के बाद प्रसाद चढ़ाएं और उसे परिवार के सदस्यों में बांटें।
रात में चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।

सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत
सावन (Sawan 2025) का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं जिनमें हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का पर्व भी शामिल है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

सावन का महीना महादेव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत।

हरियाली तीज 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू होगी और अगले दिन यानी 27 जुलाई को रात 10 बजकर 41 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में हरियाली तीज का व्रत 26 जुलाई (Kab Hai Hariyali Teej 2025) को किया जाएगा।

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 16 मिनट से 04 बजकर 58 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

हरियाली तीज पूजा विधि (Hariyali Teej Puja Vidhi)
हरियाली तीज के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। मंदिर की सफाई करने के बाद चौकी पर महादेव और माता पार्वती की मूर्ति को विरजमान करें। इसके बाद फल, फूल, धूप-दीप, अक्षत, दूर्वा चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। व्रत कथा का पाठ करें। भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद का वितरण करें। आखिरी में दान जरूर करें।

कब से शुरू होगा सावन 2025 (Sawan 2025 start and end date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन से सावन का महीना शुरू होगा। यानी इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। वहीं, इस माह का समापन 9 अगस्त को होगा।

सावन सोमवार 2025 डेट
पहला सोमवार- 14 जुलाई
दूसरा सोमवार- 21 जुलाई
तीसरा सोमवार- 28 जुलाई
चौथा सोमवार- 04 अगस्त

शिव मंत्र (Shiv Mantra)
ॐ नमो भैरवाय स्वाहा।
ॐ भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय भयं हन।
ॐ भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय शत्रु नाशं कुरु।
ॐ भं भैरवाय आप्द्दुदारानाय तंत्र बाधाम नाशय नाशय।

हरियाली तीज पर दान करने से अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति
हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन शिव जी ने मां पार्वती माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें जीवन संगिनी बनाने का वरदान दिया था। इस दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां व्रत करती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

हर साल सावन के माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 07 अगस्त 2024, बुधवार (Hariyali Teej 2024 Date) के दिन हरियाली तीज मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होता है। इसके अलावा विशेष चीजों का दान भी जरूर करना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। चलिए इस लेख में जानते हैं कि हरियाली तीज पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

सनातन धर्म में पर्व और व्रत के दौरान दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा न करने से साधक शुभ फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। अगर आप घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो हरियाली तीज की पूजा करने के बाद गरीब लोगों में फलों और मिठाई का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से घर-परिवार में सदैव सुख-शांति का वास रहता है।

इसके अलावा चने या फिर उड़द दाल, दूध और दही को जरूरतमंदों को दान में दें। ऐसा करने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
अगर आप जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो श्रद्धा अनुसार हरियाली तीज पर धन का दान करें। इससे साधक को कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। सोलह श्रृंगार की चीजों को दान करने से अक्षय सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही माता पार्वती प्रसन्न होती हैं।

हरियाली तीज 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 06 अगस्त को रात 07 बजकर 52 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में हरियाली तीज का पर्व आज यानी 07 अगस्त को बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

हरियाली तीज: मनचाहे वर पाने के लिए सरल विधि से करें पूजा
हरियाली तीज के दिन महिलाओं के बीच झूला झूलने का प्रचलन है। माना जाता है कि हरियाली तीज पर झूला न झूलने से त्योहार अधूरा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं कि हरियाली तीज ( Hariyali Teej Puja Vidhi) पर पूजा किस तरह करनी चाहिए?

हर साल सावन के महीने में हरियाली तीज के त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के रूप में हरियाली तीज मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखकर उपासना करती हैं। अगर आप भी इस व्रत को कर रही हैं, तो व्रत की शुरुआत होने से पहले जरूर नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

हरियाली तीज 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 06 अगस्त को रात 07 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। अतः 07 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

हरियाली तीज पूजा विधि (Hariyali Teej Puja Vidhi)
इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मिट्टी से बनी भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को विराजमान करें। माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें। साथ ही फल, फूल, धूप-दीप, अक्षत, दूर्वा चढ़ाएं।

देशी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों का जप करें। इसके बाद शिव जी और माता पार्वती से सुख, समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए कामना करें। इसके पश्चात निर्जला उपवास करें। शाम में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। फल, खीर, मिठाई और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। अगले दिन पूजा-पाठ कर व्रत का पराण करें। अंत में श्रद्धा अनुसार अन्न, धन और वस्त्र समेत आदि चीजों का दान करें।