हरियाणा विजय संकल्प यात्रा – Live Halchal

राहुल गांधी की ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’: प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा ने MSP पर किसानों से किया विश्वासघात
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज से ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अंबाला के नारायणगढ़ में पहुंच गए हैं। यहां वे जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वे यात्रा शुरू करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह यात्रा 3 जिलों, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी। इस दौरान वे 12 विधानसभा सीटें कवर करेंगे। यात्रा शाम करीब साढ़े 5 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में खत्म होगी। यहां भी राहुल की जनसभा होगी। कांग्रेस नेता की यह विजय संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर तक चलेगी।हरियाणा चुनाव में करनाल और हिसार में रैली के बाद राहुल गांधी का यह तीसरा प्रोग्राम है।

प्रियंका ने कहा कि इस संविधान को बदलने की जो बात करते हैं, उनको आप बदल डालिए। ये सम्मान की लहर है, इसको और मजबूत बनाइए। भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। ये कांग्रेस के नेता जमीनी नेता है। मेरे बड़े भाई जिन्होंने देश में यात्रा निकाली। इससे बड़ा समर्पण क्या होगा। ये दिन रात आपके सम्मान के लिए बैठे हैं। सब आपके लिए ही समर्पित हैं।

उन्होंने कहा कि ये हरियाणा की धरती है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां से संदेश दिया था। यहां के किसानों, खिलाड़ियों, जवानों ने देश का सम्मान किया।हरियाणा प्रदेश के बच्चों ने पूरे देश का सम्मान रखा। भाजपा ने 10 साल में आपको अपमानित किया। किसानों ने आंदोलन किया। आप खड़े रहे आपको क्या मिला। आशू गैस, लाठियां मिली। एमएसपी पर क्या मिला। हरियाणा के बच्चे कर्मठ है, लेकिन उनको क्या मिला। अग्निवीर जैसी योजनाएं, हमारे खिलाड़ियों के साथ क्या किया गया, वह सड़क पर बैठे रहे। प्रधानमंत्री जी के पास 5 मिनट भी नहीं थे कि बात कर सकें। आज बेरोजगारी में हरियाणा आगे है। शैलजा व भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की लहर है। मैं कहती हूं आपके सम्मान का असर है।

राहुल ने कांग्रेस में नई जान फूंकी
सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि जब राहुल गांधी ने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, तब आपने कांग्रेस में नई जान फूंकी थी। आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। आपने मोदी जी को केंद्र में घेर लिया है। जुमलेबाजी अब साबित हो गई है। लोग उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा से असली ताकत मिली
वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि राहुल जी अपने भाषण में सब कुछ बता देंगे। जब उन्होंने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की तो उन्हें असली ताकत मिल गई है। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में जो सरकार है। वही सरकार दिल्ली में भी है। इसलिए कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। यहां से कांग्रेस की जीत से पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा।