हरियाणा में बजट सत्र के बाद सोनीपत अंबाला और पंचकूला नगर निगमों के चुनाव कराने की प्रक्रिया की शुरू – Live Halchal

हरियाणा में बजट सत्र के बाद सोनीपत अंबाला और पंचकूला नगर निगमों के चुनाव कराने की प्रक्रिया की शुरू
हरियाणा में बजट सत्र के बाद सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगमों के चुनाव संभव हैं। राज्य चुनाव आयोग ने इन तीनों नगर निगमों में चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि पंचकूला नगर निगम के चुनाव में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन सरकार की कोशिश है कि सोनीपत और अंबाला के साथ ही पंचकूला नगर निगम के चुनाव करा लिए जाएंगे।

हरियाणा में 5 मार्च तक बजट सत्र चलने की संभावना है। इसके बाद किसी भी समय तीन नगर निगमों के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। सोनीपत नगर निगम के चुनाव पहली बार होंगे। हालांकि नगर निगम बनने के तीन साल बाद सोनीपत में चुनाव हो जाने चाहिए थे, लेकिन जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने की वजह से इस अवधि को विधानसभा में बढ़वाया जा चुका है।

अंबाला नगर निगम को पहले ही तोड़ा जा चुका है। गृह मंत्री अनिल विज के विरोध के बाद अंबाला नगर निगम को तोड़कर अंबाला छावनी नगर परिषद बनाया गया है, जबकि अंबाला शहर अभी नगर निगम ही है। ऐसे में यहां भी चुनाव कराए जाने हैं। यहां अंबाला नगर निगम और अंबाला छावनी नगर परिषद के चुनाव होंगे। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचकूला नगर निगम के क्षेत्र को लेकर अंबाला के मंडलायुक्त द्वारा सरकार को दी रिपोर्ट पर लगा स्टे आर्डर पिछले सोमवार को हटा दिया है। मंडलायुक्त ने पंचकूला नगर निगम से पिंजौर और कालका को अलग करने के साथ इन दोनों कस्बों को नगर परिषद बनाए जाने संबंधी रिपोर्ट पूर्व में सरकार को दी थी।

इसे लेकर पिंजौर से निगम के पार्षद रहे सतिंदर सिंह टोनी द्वारा रिपोर्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर हाई कोर्ट ने स्टे दे दिया था। पिछले सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने वही स्टे हटाया है। बताया गया है कि अदालत ने हरियाणा सरकार को छह माह के भीतर मंडलायुक्त की रिपोर्ट पर फैसला लेने के आदेश दिए हैं। यह फैसला सरकार निर्धारित समय अवधि से पहले ले सकती है। ऐसे में अब पंचकूला नगर निगम में चुनाव जल्द होने के आसार बन गए हैं।

गुरुग्राम व फरीदाबाद निगमों में समय से पहले चुनाव नहीं

संभावना जताई जा रही थी कि राज्य चुनाव आयोग गुरुग्राम व फरीदाबाद नगर निगमों के चुनाव जल्दी करा सकता है, लेकिन राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने इस संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी इन दोनों निगमों के चुनाव में काफी समय पड़ा है, इसलिए इन दोनों निगमों के चुनाव समय से पहले कराए जाने की कोई गुंजाइश नहीं है। डॉ. दलीप सिंह के अनुसार सोनीपत व अंबाला नगर निगमों के चुनाव की तैयारी चल रही है। पंचकूला नगर निगम को लेकर हाईकोर्ट की नई डायरेक्शन आई है। इस पर सरकार के साथ बातचीत के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।