हरप्रीत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 31 Oct 2020 08:34:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg हरप्रीत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हरप्रीत ने भारत के विमानन क्षेत्र में इतिहास रच दिया https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a8/389045 Sat, 31 Oct 2020 08:34:22 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=389045 महिलाएं अब पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश में महिला और पुरुषों के लिए समान अवसर हैं। आज की महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। हरप्रीत ए डी सिंह इसका एक उच्छा उदाहरण हैं। हरप्रीत ने भारत के विमानन क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। वे एलायंस …]]>

महिलाएं अब पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। देश में महिला और पुरुषों के लिए समान अवसर हैं। आज की महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। हरप्रीत ए डी सिंह इसका एक उच्छा उदाहरण हैं। हरप्रीत ने भारत के विमानन क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। वे एलायंस एयर (Alliance Air) की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त हुई हैं। 

शुक्रवार को सरकार ने हरप्रीत ए डी सिंह को एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर का सीईओ नियुक्त किया है। मौजूदा समय में सिंह एयर इंडिया की एक्सक्यूटिव डायरेक्टर (उड़ान सुरक्षा) हैं। अब कंपनी की नई एक्सक्यूटिव डायरेक्टर कैप्टन निवेदिता भसीन होंगी, जो वरिष्ठ कमांडरों में से एक हैं और वर्तमान में ड्रीमलाइनर बोइंग 787 चलाती हैं।

इस संदर्भ में एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव बंसल ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि सिंह अगले आदेश तक एलायंस एयर के सीईओ का पद संभालेंगे और साथ ही कैप्टन निवेदिता भसीन के अनुभव के आधार पर उन्हें कई विभागों का प्रमुख बनाया गया है।

हरप्रीत सिंह देश की पहली महिला पायलट हैं जो साल 1988 में एयर इंडिया द्वारा चयनित हुई थीं। लेकिन वह स्वास्थ्य कारणों की वजह से उड़ान नहीं भर सकीं। सिंह उड़ान सुरक्षा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रही हैं। उन्होंने भारतीय महिला पायलट एसोसिएशन का नेतृत्व किया है। एयर इंडिया ने साल 1980 के दशक की शुरुआत में महिला पायलटों को नियुक्त की थी और इसके साथ ही कंपनी ऐसा करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई थी। 

मालूम हो कि एलायंस एयर फिलहाल सरकारी कंपनी ही रहेगी। एयर इंडिया के साथ इसे नहीं बेचा जाएगा। अगर कंपनी को कोई खरीदार मिलता है और उसका निजीकरण किया जाता है, तो एयर इंडिया की पुराने बोइंग 747 को एलायंस एयर में स्थानांतरित किया जाएगा, जिसके पास वर्तमान में टर्बोप्रॉप का एक बेड़ा है।

]]>