हरदोई में 35 और निकले पॉजिटिव – Live Halchal

हरदोई में 35 और निकले पॉजिटिव, लखनऊ में 24 घंटे में 671 में वायरस-14 की मौत
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस जानलेवा होता जा रहा है।  24 घंटे में राजधानी में फिर 671 रोगी मिले हैं। वहीं, 14 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही 387 लोगों ने वायरस को मात दी है।  यहां अब प्रदेश में सबसे ज्यादा 7,462 एक्टिव केस हैं। बता दें, शुक्रवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत हो गई, जबकि 652 नए मरीज मिले। मृतकों में चार लखनऊ के निवासी थे, दो अन्य दूसरे जिलों से थे।

हरदोई में 35 और निकले कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। रविवार की सुबह आई पहली सूची में जिले में 35 कोरोना संक्रमित निकले हैं जिसमे सबसे अधिक शहर में है। शहर के मुहल्ला सुभाष नगर में 9 लोग कोरोना संक्रमित है। लखनऊ रोड के नानकगंज में 5 है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1710 पहुँच गई है। वहीं शाम तक यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

अंबेडकरनगर : भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 23 कोरोना पॉजिटिव

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी के साथ नगर के मीरानपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।  जलालपुर तहसील में चार तथा टांडा ब्लाक में भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को 15 मरीजों को  हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।  जांच प्रक्रिया को तेज करते हुए  कुल 734 सैंपल  भेजे गए। इसके साथ ही  25 जांच ट्रूनेट तथा 190 जांच एंटीजेन के माध्यम से किया गया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ितों को एलवन कोविड हॉस्पिटल  एकलव्य स्टेडियम में शिफ्ट किया जा रहा है और कुछ लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। पीड़ितों के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन कर नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में अब तक 482 मरीज मिल चुके हैं इसमें से 272 स्वस्थ हो चुके हैं और 194 एक्टिव केस हैं इसके साथ ही 16 लोगों की मौत भी हुई है। रिपोर्ट में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी भी कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं।

श्रावस्ती: तीन दिन में मिले 41 संक्रमित, शहर लॉक

जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जमुनहा बाजार की स्थिति सबसे संवेदनशील बनी हुई है। यहां तीन दिनों में कुल 41 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा है। एहतियात के तौर पर पूरा शहर सील कर दिया गया है। हर गली के प्रवेश व निकास विंदु को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है।

विकास क्षेत्र जमुनहा के अमरहवा गांव  में 11 अगस्त को पांच कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुमन बाबू ने संक्रमितों को चिन्हित करने के लिए 12 अगस्त से जांच के लिए अभियान शुरू किया। इसमें पहले ही दिन 12 कोरोना संक्रमित मिले।  13 को दूसरे दिन की जांच में 13 नए मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। 14 अगस्त को नौ, व 15 अगस्त को छह नए मरीज मिले। बाजार में चार दिन में 41 कोरोना मरीज मिलने के बाद लोग दहशत में हैं। शनिवार को पूरे बाजार को सैनीटाइज किया गया। पुलिस ने बाजार के सभी रास्ते व गलियों को बैरिकेडिंग कर लॉक कर दिया है। प्रभारी सीएमओ डॉ मुकेश मातानहेलिया ने बताया कि पूरे जिले में  रैपिड एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। कुल 40 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से 156 एक्टिव मरीज हैं। इनका इलाज चल रहा है। 211 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। अब तक छह लोगों को कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 222 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिनमे से 72 एक्टिव हैं। यहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

गोंडा: कोरोना: दो की मौत, 37 और मिले कोरोना पॉजिटिव

शनिवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है। वहीं, 37 और पाजिटिव निकल कर सामने आए हैं।जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़कर 1508 तक पहुँच गई है।

हलधरमऊ के भोंका के बख्शीपुरवा निवासी एक युवक गत दिनों कोरोना पाजिटिव मिला था, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।इसके अतिरिक्त एक अन्य कोरोना पाजिटिव की उपचार के दौरान मौत हो गई है, इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित अस्पताल से जानकारी कर रहे हैं। हलधरमऊ क्षेत्र में तीन और पाजिटिव मिले हैं।कर्नलगंज में एक साथ 10 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई,जिसमें 6 महिलाएं भी शामिल है। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया कि 45 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।पाजिटिव  पाए गए मरीजों में आठ लोग गांधी नगर मुहल्ले के व दो मरीज ठठराही बाजार के हैं।सभी को होम आइसोलेट किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रहेंगे आवश्यकता पड़ने पर इन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। सीएमओ डा मधु गैरोला के मुताबिक शनिवार को 37 और मरीज मिले हैं, कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1508 तक पहुंच गयी है। वर्तमान समय में 907 कोरोना पाजिटिव एक्टिव है।