हमीदिया अस्पताल – Live Halchal

हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी, मरीजों के परिजनों से वसूले हजारों रुपये, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर एक जालसाज ने मरीजों के परिजनों से ऑनलाइन ठगी की। बेहतर इलाज और ऑपरेशन का झांसा देकर हजारों रुपये वसूले गए। पुलिस ने इंदौर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अस्पताल कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच चल रही है।

राशि ट्रांसफर करने के बाद परिजनों ने जब अपने मरीज के बेहतर इलाज के संबंध में उक्त नंबर पर बात करना चाहा तो नंबर बंद आने लगा। कई बार नंबर चालू मिला, लेकिन जालसाज ने मरीज के परिजन का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद कुछ लोगों ने हमीदिया के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन के पास शिकायत की। इसके बाद अधीक्षक डॉ. टंडन ने पीड़ित मरीज के जरिए ठग को दोबारा संपर्क कर अन्य मरीज के बेहतर इलाज के लिए पैसे देने का लालच किया और बात की। इसके बाद साइबर पुलिस और भोपाल क्राइम ब्रांच ने जालसाज के नंबर को ट्रेस किया, जो इंदौर में एक्टिव मिला। इकसे बाद भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया और वहां पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा। जालसाज की पहचान 36 वर्षीय जितेंद्र खाकरे के रूप में हुई है। जितेन्द्र खाकरे मूलत: बैतूल का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
भोपाल पुलिस और हमीदिया प्रबंधन के बुने जाल में तीन दिन बाद जालसाज फंस गया और उसे गिरफ्तार का कोहेफिजा थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। जालसाज से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के मोबाइल नंबर, उनकी बीमारी और चल रहे इलाज के संबंध में सटीक जानकारी अस्पताल के कौन-कौन कर्मचारी दे रहे थे। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन दोनों को आशंका है कि हमीदिया में कार्य करने वाले कर्मचारियों जिनमें आउटसोर्स भी शामिल हो सकते हैं उन्होंने मरीजों का डाटा जालसाज तक पहुंचाया होगा। पुलिस अब जालसाज के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि उसके संपर्क में रहने वाले अस्पताल के कर्मचारियों का पता लगाया जा सके।

भरोसे में आकर दस से अधिक मरीजों के परिजनों ने दी राशि
जानकारी के अनुसार जालसज के भरोसे में आकर हमीदिया में भर्ती करीब दस से अधिक मरीजों के परिजनों ने पांच से दस हजार तक की राशि जालसाज के बताए मोबाइल नंबर व बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। जालसाज ने सबसे पहले विनोद अहिरवार नाम के व्यक्ति को फोन कर दस हजार मांगे थे। विनोद की पत्नी हमीदिया में भर्ती थीं। उनका ऑपरेशन होना था।

कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा नेटवर्क
कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि जालसाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जालसाज जितेन्द्र खाकरे ठगी के नेटवर्क को अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से संचालित कर रहा था। कर्मचारी ही मरीजों की जानकारी उस तक पहुंचाते थे। कर्मचारियों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी कर्मचारी संलिप्त पाया जाएगा, उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।

हमीदिया अस्पताल में अतिक्रमण का मामला सीएम मोहन यादव तक पहुंचा
भोपाल के हमीदिया अस्पताल की बाउंड्री बाल में कुछ लोगों ने हरे रंग का पेंट करके वहां धार्मिक झंडा लगा दिया था। जिसके बाद से जूनियर डॉक्टर ने विरोध शुरू कर दिया और थाने में शिकायत की। अब यह शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच गई है।

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल की बाउंड्री बाल में कुछ लोगों ने हरे रंग का पेंट करके वहां धार्मिक झंडा लगा दिया था। जिसके बाद से जूनियर डॉक्टर ने विरोध शुरू कर दिया और थाने में शिकायत की। अब यह शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच गई है। जूनियर डॉक्टरों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बताया है कि किस तरह से हमीदिया अस्पताल के परिसर में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा है।

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग
अस्पताल परिसर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मोर्चा खोला दिया है। संगठन के अध्यक्ष डॉ कुलदीप गुप्ता का कहना है कि अस्पताल परिसर में लगातार हो रहे धार्मिक अतिक्रमण से बाहरी लोगों का लगातार आना जाना लगा रहता है जिससे अस्पताल परिसर की सिक्योरिटी एवं सेफ्टी पर समस्याएं खड़ी हो रही है। लगातार डॉक्टरों के साथ कर्मचारीयो के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे है। हमारा यही मानना है अस्पताल परिसरों को सुरक्षित किया जाए, जिससे डॉक्टर अपने रोगियों की सेवा पूरी तन्मयता निर्भयता के साथ और पूरी लगन के साथ कर सके ।

निरंतर धार्मिक अतिक्रमण की समस्या
सीएम से शिकायत में कहा गया है कि गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हमीदिया चिकित्सालय, भोपाल जो कि राज्य का एक प्रमुख चिकित्सा एवं शैक्षणिक संस्थान है, वर्तमान में निरंतर धार्मिक अतिक्रमण की समस्या से ग्रसित हो रहा है। यह अतिक्रमण बाहरी व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। जिसमे परिसर के अंदर के लोग भी इन गतिविधियों को संचालित करने के लिए सहयोग कर रहे है। जो न केवल संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि चिकित्सा सेवाओं एवं शैक्षणिक वातावरण में भी बाधा उत्पन्न कर रहा है। लगातार बाहरी लोगों के द्वारा अनुचित और अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं जिससे महिला डॉक्टर्स की सुरक्षा के साथ बड़ी लापरवाही भी सामने आई है ।

सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित
शिकायत में कहा गया है कि यह अत्यंत खेदजनक है कि यह परिसर, जो केवल चिकित्सा शिक्षा एवं मरीजों की सेवा के लिए समर्पित है, वहां धार्मिक गतिविधियां एवं असंवैधानिक अतिक्रमण बढ़ते जा रहे हैं। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि रोगियों, चिकित्सकों, और विद्यार्थियों को मानसिक तनाव एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

यह है प्रमुख मांगे
परिसर में हो रहे अवैध धार्मिक अतिक्रमणों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
बाहरी व्यक्तियों की अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जाए एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल के माहौल को शुद्ध एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु उचित प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

पहले भी हो चुका है अतिक्रमण
यह कोई पहला मामला नहीं है जब हमीदिया अस्पताल परिसर में धार्मिक अतिक्रमण हुआ हो। पिछले साल भी लाइब्रेरी के पास बनी एक मजार को बढ़ाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। उस समय सिटी एसडीएम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर अतिक्रमण को चिह्नित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन, गांधी मेडिकल कॉलेज, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और अन्य विभागों की संयुक्त बैठक कर कार्रवाई करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।