हमारे TMC कार्यकर्ताओं को मतदान नहीं करने दिया जा रहा हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया : CM ममता बनर्जी – Live Halchal

हमारे TMC कार्यकर्ताओं को मतदान नहीं करने दिया जा रहा हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया : CM ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल और असम में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. बंगाल की 30, असम की 39 सीटों पर वोट डल रहे हैं. गुरुवार सुबह से ही अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया, वहीं ममता बनर्जी भी व्हील चेयर पर पोलिंग बूथ का जायजा लेने पहुंचीं.

नंदीग्राम के बोया पोलिंग बूथ पर गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं. यहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें मतदान नहीं करने दिया जा रहा है. गुरुवार दोपहर को ममता बनर्जी व्हील चेयर पर वहां पहुंचीं, आम लोगों से बात की. ममता ने यहां अधिकारियों से वोटिंग में आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया.

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि उन्होंने इस बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की है, लेकिन कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है. ममता बनर्जी का आरोप है कि बाहरी लोग वोटरों को बूथ पर नहीं आने दे रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में अब वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली है. दोपहर 1.30 बजे तक यहां 58.15 फीसदी वोट डाले गए हैं, जबकि असम में अभी 48.26 फीसदी ही वोट डाले गए हैं.

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब नंदीग्राम में अपने आवास से बाहर निकली हैं. ममता बनर्जी नंदीग्राम के अलग-अलग पोलिंग बूथ का जायजा लेंगी और वोटिंग के माहौल को देखेंगी.

शुभेंदु अधिकारी के अलावा पश्चिम बंगाल के केशपुर में भाजपा के उम्मीदवार प्रीतीश रंजन के काफिले पर हमला किया गया है. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की गई है.

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया है. जानकारी के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर पथराव किया गया है. इस हमले में शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन उनके काफिले में मौजूद कुछ अन्य गाड़ियों को नुकसान हुआ है. शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज चल रहा है.

पूर्व मिदनापुर में टीएमसी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है. करीब आधा दर्जन बूथ को लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है.

जैसे-जैसे दिन बढ़ रहा है, बंगाल और असम में वोटिंग की रफ्तार भी बढ़ने लगी है. बंगाल में दोपहर 12 बजे तक 37.42 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि असम में अभी 27.45 फीसदी वोट डाले गए हैं.

बंगाल और असम में मतदान जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11.17 बजे तक असम में 21.71 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि बंगाल में 29.27 फीसदी वोट डाले गए हैं.

नंदीग्राम में बीजेपी के कार्यकर्ता ने किया सुसाइड. पूरी खबर के लिए क्लिक करें: बंगाल: वोटिंग के बीच नंदीग्राम में BJP कार्यकर्ता ने की खुदकुशी, BJP बोली- धमका रही थी TMC

वेस्ट मिदनापुर में बीजेपी के तन्मय घोष ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. इतना ही नहीं बीजेपी की महिला एजेंट को भी मारा गया है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जब वो पुलिस स्टेशन गए तो उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई.