हनीप्रीत ने किया खुलासा कब और कहाँ किसने की मदद सामने आया ये बड़े प्रमुख लोगों का नाम – Live Halchal

हनीप्रीत ने किया खुलासा कब और कहाँ किसने की मदद सामने आया ये बड़े प्रमुख लोगों का नाम
चंडीगढ़. राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत को मंगलवार दोपहर तीन बजे हरियाणा पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हनीप्रीत एक महिला के साथ थी। पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने कहा, “हनीप्रीत के साथ जो महिला थी, उसका नाम सुखदीप है। वो भी डेरा सपोर्टर है और उसने बताया है कि हनीप्रीत पिछले कई दिनों से बठिंडा में उसके घर में थी।” बता दें कि राम रहीम को 25 अगस्त को रेप केस में सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था। वह हेलिकॉप्टर में बाबा के साथ रोहतक गई, लेकिन उसके बाद से फरार थी। 39 दिन बाद हनीप्रीत पहली बार मंगलवार को मीडिया के सामने आई। हनीप्रीत पर देशद्रोह का मामला दर्ज है।

पनाह देने वालों पर भी कसेगा शिकंजा…

Q&A में जानिए हनीप्रीत के अरेस्ट पर पुलिस ने क्या कहा?

Q. कहां से और कब अरेस्ट हुई हनीप्रीत ?

– पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस ने पटियाला-जीरकपुर हाईवे से दोपहर 3 बजे अरेस्ट किया।”

Q. पुलिस को कामयाबी कैसे मिली?

– पुलिस कमिश्नर ने बताया- “हरियाणा एसआईटी के एसीपी मुकेश के पास हनीप्रीत के बारे में खबर आई थी कि वो इनोवा गाड़ी में ट्रैवल कर रही हैं। इसके बाद कार्रवाई की गई।”

Q. कोर्ट में कब पेश किया जाएगा?

– “हमने हनीप्रीत से पूछताछ के लिए सीनियर पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई है। हालांकि, हनीप्रीत ने ज्यादा कुछ नहीं बताया है। कल उसे करीब 2 बजे तक कोर्ट में पेश किया जाएगा, हम उसकी रिमांड की मांग करेंगे।”

Q. महिला को भी अरेस्ट किया जाएगा?

– “सुखदीप नाम की जो महिला हनीप्रीत की मदद करने का दावा कर रही है, उसका बठिंडा में घर और जमीन है। उससे पूछताछ की जा रही है, उसे भी अरेस्ट किया जाएगा।”

Q. पुलिस ने और क्या कहा?

– पंचकूला पुलिस कमिश्नर पीसी चावला बताया- “जिन लोगों ने हनीप्रीत की फरार रहते वक्त मदद की थी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। महिला अफसरों की टीम बनाई गई है, जो हनीप्रीत से पूछताछ में सहयोग करेगी। आदित्य और पवन इंसा के बारे की तलाश जारी है। इसके बारे में हनीप्रीत से जानकारी ली जा सकती है।

हनीप्रीत इंसा ने कहा- क्या एक बेटी अपने बाप से प्यार नहीं कर सकती?

-इसके पहले एक चैनल को दिए इंटरव्यू में हनीप्रीत ने कहा, “जिस हनीप्रीत को आपने दिखाया है, वो ऐसी नहीं है। उसे ऐसे दिखाया गया है कि उससे मैं खुद डरने लगी हूं। मैं अपनी मेंटल स्थिति बयां नहीं कर सकती हूं। मुझे देशद्रोही कहा गया है, जो बिल्कुल गलत है। अपने पापा के साथ एक बेटी कोर्ट में जाती है। ऐसा बिना परमिशन के संभव नहीं है।”

– “एक लड़की इतनी फोर्स के बीच अकेले बिना परमिशन कोर्ट कैसे जा सकती है? इसके बाद कहा गया कि मैं गलत हूं। सारे सबूत दुनिया के सामने हैं। मैं कहां दंगे में शामिल थी। मेरे खिलाफ किसी के पास क्या सबूत है? आपने कहीं सुना कि मैंने दंगे के लिए कुछ कहा हो। हमें तो लगा कि सुबह कोर्ट गए, शाम को आ जाएंगे।”

-राम रहीम से रिश्ते पर हनीप्रीत ने कहा, “मुझे समझ में नहीं आता है कि बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को उछाला जा रहा है। मेरे डर का कारण ही यही था कि हनीप्रीत को क्या प्रेजेंट किया। एक बाप-बेटी के रिश्ते को ऐसे तार-तार कर दिया। क्या एक बाप अपनी बेटी के सिर के उपर हाथ नहीं रख सकता है? क्या एक बेटी अपने बाप से प्यार नहीं कर सकती?”

25 अगस्त को फरार हो गई थी हनीप्रीत

– गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद हनीप्रीत बाबा के साथ पुलिस के हेलिकॉप्टर से रोहतक की सुनारियां जेल पहुंची थी।

– उसने बाबा के साथ अंदर जाने की जिद की थी, लेकिन पुलिस ने उसे वहां से बाहर भेज दिया था। इसके बाद से हनीप्रीत गायब थी।

– वहीं, डेरे की चेयरपर्सन विपासना इंसा का कहना है कि हनीप्रीत 25 अगस्त की रात को उसके साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा आई थी। इसके बाद अगले दिन वह वहां से निकल गई। फिर उसका कोई अता-पता नहीं है।

इसे भी देखें:- इन करों को हटाकर किया गया पेट्रोल-डीजल का दाम इतना सस्ता

कौन है हनीप्रीत इंसा?

– हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा और मां आशा तनेजा फतेहाबाद के रहने वाले हैं। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है।

– हनीप्रीत के पिता राम रहीम के अनुयायी थे। वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद डेरा सच्चा सौदा में अपनी दुकान चलाने लगे।

– 14 फरवरी 1999 को हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की सत्संग में शादी हुई। इसके बाद बाबा ने हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी घोषित कर दिया।

– हनीप्रीत राम रहीम के प्रोडक्शन में बनी फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन भी कर चुकी है। बताया जाता है कि हनीप्रीत साए की तरह बाबा के साथ रहती थी।

– हनीप्रीत के पूर्व पति का आरोप है कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच नाजायज रिश्ते थे। उसने दोनों को एक बार आपत्तिजनक हालत में देखा था।

– जब राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिया गया तो हरियाणा में जमकर हिंसा भड़की। हनीप्रीत पर इस हिंसा की साजिश में शामिल होने का आरोप है।