हथियारों के साथ मिली स्टारलिंक – Live Halchal

मणिपुर में हथियारों के साथ मिली स्टारलिंक के लोगो वाली डिवाइस, पुलिस हैरान
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले से तलाशी अभियान के दौरान स्नाइपर राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ एक स्टारलिंक के लोगो वाली डिवाइस बरामद किया है। यह बरामदगी 13 दिसंबर को इंफाल ईस्ट से की गई है। भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इंफाल पूर्वी जिले में कई स्थानों पर 21.5 किलोग्राम वजन के पांच आइईडी भी बरामद किए है।

उपकरण संघर्षग्रस्त राज्य तक कैसे पहुंचा

स्टारलिंक जैसे उपकरण की बरामदगी ने संबंधित एजेंसियों को यह जांच करने के लिए प्रेरित किया है कि यह उपकरण संघर्षग्रस्त राज्य तक कैसे पहुंचा। स्टारलिंक के पास भारत में काम करने का लाइसेंस नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह असली स्टारलिंक डिवाइस है या नहीं।

गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार वाले 29 हथियार बरामद

एक्स पर एक पोस्ट में दीमापुर मुख्यालय वाली स्पीयर का‌र्प्स ने सर्च अभियान में बरामद वस्तुओं की तस्वीरें डालीं, जिसमें स्टारलिंक लोगो वाला इंटरनेट डिवाइस भी शामिल था। स्पीयर का‌र्प्स ने आगे कहा कि आपरेशन में स्नाइपर्स, स्वचालित हथियार, राइफलें, पिस्तौल, देश-निर्मित मोर्टार, सिंगल बैरल राइफल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार वाले 29 हथियार बरामद किए गए है।

अधिकारियों ने बताया कि चंद्रचूडपुरपुर, चंदेल, इंफाल पूर्व और कागपोकपी में मणिपुर पुलिस के समन्वय से भारतीय सेना और असम राइफल्स द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया गया था। वहीं, इंफाल पूर्वी जिले के खोंगमपत में एक मोर्टार मिला। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और बाद में बम को निष्कि्रय कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल बीएसएफ शिविर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर और मुख्यमंत्री एन बीरेन ¨सह के निजी आवास से लगभग डेढ़ किमी दूर है। जांच जारी है।

मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो बुजुर्गों को गोली मार दी

इंफाल पूर्वी जिले में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने दो बुजुर्गों के पैरों में गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने हेइनगांग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कोंगबा नदी तट पर दो व्यक्तियों 55 वर्षीय ताखेलचांगबाम हेमंता और 56 वर्षीय येंगखोम केशो पर हमला किया। अज्ञात हथियारबंद हमलावर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से भागने से पहले दोनों लोगों पर उनके पैरों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। बाद में दोनों घायलों को इलाज के लिए इंफाल के जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया।

मणिपुर में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के मामले में आठ उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या मामले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के आठ सदस्यों को काकचिंग जिले से गिरफ्तार किया गया। दोनों मजदूरों की हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए 14 दिसंबर को मणिपुर में तलाश अभियान शुरू किया गया था और प्रतिबंधित संगठन के एक सक्रिय सदस्य को सबसे पहले सोमवार को काकचिंग लामखाई इलाके से पकड़ा गया था।